IND Vs SA Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका (India Vs South Africa) की टीम पार्ल (Paarl) के मैदान पर निर्णायक मैच में टकराने के लिए तैयार हैं। साल 2022 में भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) की टीम का इस पिच पर दो बार आमना सामना हुआ है और दोनों ही बार साउथ अफ्रीका (SA) की टीम ने इसमे जीत हासिल की है। भारत (India) ने इस मैदान पर पांच मैच खेले हैं जिसमें से दो मे उन्हे जीत मिली हैं और एक मैच ड्रा रहा है।
IND Vs SA Pitch Report: सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज

IND Vs SA Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वन डे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत (IND) ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका (SA) को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। वही दूसरी और साउथ अफ्रीका की टीम ने शानदार पलटवार करते हुए दूसरा वनडे मैच 8 विकेट से जीता। और सीरीज मे 1-1 की बराबरी की, अब इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच गुरुवार, 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा।
IND Vs SA Pitch Report: बोलैंड पार्क पार्ल Pitch Report

यहाँ पर अगर हम बात करें बोलैंड पार्क पार्ल (Boland Park Paarl) की पिच की तो, यहाँ की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। क्योंकि यहां पर बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं। हालांकि, स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों को ही यहाँ पर बराबर मदद मिलती है। यहाँ पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। जबकि दूसरी और लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों ने 6 मैच जीते हैं। इस पिच पर पिछले छह मैचों में पांच बार 250 प्लस का स्कोर बना है।
IND Vs SA Pitch Report: करो या मरो की होगी जंग
गौरतलब हो कि भारतीय टीम (Indian Team) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में आखिरी बार साल 2018 में साउथ अफ्रीका (South Africa) के विरुद्द वनडे सीरीज जीती थी। केएल राहुल एंड कंपनी (K L Rahul And Company) अब उस इतिहास को दोहराने की कोशिश करेगी। अफ्रीका (Africa) की टीम भी अपने घर में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। ऐसे मे ये मैच बहुत ही रोमांचक होने की संभावना है।

