IND Vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान (India And Pakistan) के बीच एशिया कप (Asia Cup) का मैच 2 सितंबर को श्री लंका (Sri Lanka) के कैंडी (Candy) मे होगा। दोनों ही टीमों के बीच का यह मैच श्रीलंका (Sri Lanka) के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।
IND Vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा, दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस मैच मे भाग हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका पहुंच गई हैं। नेपाल (Nepal) के विरुद्द पाक टीम (Pak Team) ने अपने पहले मैच में 238 रनों की शानदार बड़ी जीत दर्ज करने के साथ सुपर-4 मे अपनी जगह बनाने की और अपने कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं दूसरी और भारतीय टीम (Indian Team) इस मैच के साथ ही अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
भारतीय टीम लंबे समय के बाद अपनी पूरी ताकत के साथ वनडे में खेलने के लिए उतरेगी, ऐसे में आगामी वनडे वर्ल्ड से पहले सभी खिलाड़ियों को परखने का यह शानदार मौका भी होगा। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस मैच में टीम इंडिया (Team India) के लिए अपनी अहम भूमिका निभाते हुए दिख सकते हैं।
IND Vs PAK Live Streaming: कहां पर खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला?

एशिया कप 2023 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच में श्रीलंका के कैंडी में पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
IND Vs PAK Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत-पाक मैच?
भारत और पाकिस्तान मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी, इस मैच का टॉस दोपहर 2:30 पर होगा।
IND Vs PAK Live Streaming: कहां पर देख सकते मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग फ्री

भारत-पाकिस्तान (IND-PAK) के बीच में इस मैच का सीधा प्रसारण भारत (India) में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और फ्री-डिश (Free-Dish) के जरिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल (DD Sports Channel) पर भी किया जाएगा। वहीं इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Online Streaming Disney plus Hotstar) पर किया जाएगा, जिसको मोबाइल पर यूजर्स फ्री में देख सकते हैं।
IND Vs PAK Live Streaming : यहां पर देखिए भारत-पाक की इस मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
पाकिस्तान – फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ.

