IND Vs PAK: कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम (R Premadasa Cricket Stadium ) में भारतीय टीम ने पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को ऐसे घाव दे दिए हैं जिसको पड़ोसी देश सालों-साल याद रखेगा। एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया (Team India) ने एकतरफा मैच में बाबर आजम एंड कंपनी (Babar Azam & Company ) को 228 रन से रौंद डाला। कप्तान रोहित शर्मा की पलटन की इस ऐतिहासिक जीत में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने तो कई ध्वस्त भी हुए है। आइए आपको आंकड़ों के हिसाब से समझाते हैं कि टीम इंडिया की यह जीत सही मायनों में कितनी बड़ी जीत है।
IND Vs PAK: वनडे में सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। एकतरफा मैच में रोहित एंड कपंनी (Rohit And Company) ने पड़ोसी देश को 228 रन से हार का स्वाद चखाया। इससे पहले साल 2008 में भारत (Bharat) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 140 रन से हराया था। यानी टीम इंडिया ने अपने ही 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाला है।
IND Vs PAK: एशिया कप की चौथी सबसे बड़ी जीत
पाकिस्तान के विरुद्द मिली टीम इंडिया को धमाकेदार जीत एशिया कप (Asia Cup) के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत भी है। रनों के लिहाज से एशिया कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के ही नाम है। भारत ने साल 2008 में हांगकांग (Hong Cong) को 256 रन से धूल चटाई थी।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
IND Vs PAK: कोलंबो में सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम में कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भी रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि स्कोर बोर्ड पर लगाए गए 356 रन इस मैदान पर एकदिवसीय क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।
IND Vs PAK: पाकिस्तान को मिली करारी हार

पाकिस्तान की टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा। भारत से मिले 357 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 128 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।
IND Vs PAK: वनडे में भारत की चौथी सबसे यादगार जीत

एशिया कप की रिकॉर्ड बुक को तितर-बितर करने के साथ-साथ ही टीम इंडिया ने कई और बड़े मुकाम हासिल किए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मिली 228 रन की जीत वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की चौथी सबसे बड़ी जीत भी है।


1 thought on “IND Vs PAK: चकनाचूर हुआ पाकिस्तान का घमंड, भारत की पाकिस्तान पर 1और धमाकेदार जीत, वनडे क्रिकेट की रिकॉर्ड तितर-बितर हुई”