IND Vs NZ World Cup Semi Final: World Cup 2023 के पहले सेमी फाइनल मैच मे टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को शानदार शिकस्त देकर फाइनल मे अपनी जगह बनाई, 2019 का बदला लिया भारतीय टीम ने,    

IND Vs NZ World Cup Semi Final: भारतीय टीम (Indian Team) ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 (WC2023) के पहले सेमीफाइनल मैच में न्‍यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को 70 रन से हरा कर फाइनल में अपनी धमाकेदार एंट्री की। मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मैच में भारत (India) ने पहले बल्‍लेबाजी करके 397/7 का स्‍कोर बनाया। फिर उसने न्‍यूजीलैंड (NZ) को 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत (IND) को फाइनल में पहुंचाने में इन 5 खिलाड़ियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

IND Vs NZ World Cup Semi Final: भारत ने World Cup 2023 के सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड को 70 रन से हराया

IND Vs NZ World Cup Semi Final
IND Vs NZ World Cup Semi Final

IND Vs NZ World Cup Semi Final: भारतीय टीम ने 12 साल के बाद वनडे वर्ल्‍ड कप (WC) के फाइनल में प्रवेश किया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड को 70 रन से शिकस्त दी।

यह भी देखें: Abdul Razzaq ने Aishwarya Rai पर की विवादित टिप्पणी, शोएब अख्तर ने लगाई जमकर क्लास, इशारों-इशारों में Shahid Afridi को भी लपेटा  

IND Vs NZ World Cup Semi Final: भारतीय टीम ने World Cup 2023 के फाइनल में प्रवेश किया

IND Vs NZ World Cup Semi Final
IND Vs NZ World Cup Semi Final

IND Vs NZ World Cup Semi Final: मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए इस हाई वोल्‍टेज मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की इस जीत में इन 5 खिलाड़ियों का बहुत ही अहम योगदान रहा। और इन्‍हें इस जीत का हीरो कहना कतई  गलत नहीं होगा। चलिए टीम इंडिया के इन 5 हीरो पर नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs NZ World Cup Semi Final: टीम इंडिया के 5 हीरो

IND Vs NZ World Cup Semi Final
IND Vs NZ World Cup Semi Final

1) मोहम्‍मद शमी – टूर्नामेंट की शुरुआत में मोहम्‍मद शमी प्‍लेइंग 11 के प्रमुख खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन अब यह टीम की जान बन गए हैं। भारतीय टीम को विकेट चाहिए होता है तो तुरंत कप्‍तान की नजरें शमी पर जाती है। इस खिलाड़ी ने अपने कप्‍तान के भरोसे को हमेशा कायम भी रखा। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर सात विकेट झटके। शमी वनडे की एक पारी में सात विकेट झटकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बने। इसके अलावा भी शमी के नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं।

2) विराट कोहली – किंग बोलिए या रन मशीन या फिर चेज मास्‍टर। कोहली ने हर नाम को अलग ही अंजाम दिया है। कोहली 50 वनडे शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बने। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में वो क्रैंप से परेशान भी हुए, लेकिन फिटनेस ऐसी गजब की थी कि दर्द सहते हुए भी शानदार पारी खेली। कोहली ने 113 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 117 रन बनाए। कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स किए। उन्‍होंने भारत को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

3) श्रेयस अय्यर – भारतीय टीम के नंबर-4 की पहेली का हल श्रेयस अय्यर बने। वर्ल्‍ड कप में बैक टू बैक शतक ठोका। अय्यर ने अपनी आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स शैली से कीवी खेमे में निराशा फैला दी थी। उन्‍होंने केवल 70 गेंदों में चार चौके और आठ छक्‍के की मदद से 105 रन बनाए। अय्यर जब आउट हुए, तब भारत 380 रन का स्‍कोर पार कर चुका था। श्रेयस अय्यर हीरो की लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर रहे।

IND Vs NZ World Cup Semi Final: 4) शुभमन गिल – भारतीय टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल ने भी मुंबई की गर्मी के बीच अपने रनों से दर्शकों के मनोरंजन की प्‍यास बुझाई। क्रैंप आने के कारण गिल रिटायर्ड हुए और शतक बनाने से चूक गए। वो अंत में जरूर बल्‍लेबाजी करने लौटे, लेकिन तब ज्‍यादा गेंदें बची नहीं थी। गिल ने रोहित-विराट के साथ शानदार साझेदारी करके भारत को तगड़ी शुरुआत दिलाई। वो 66 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND Vs NZ World Cup Semi Final: 5) केएल राहुल – रोहित शर्मा इस नंबर के हकदार थे, लेकिन राहुल की फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन रहा, और इसीलिए वो इस लिस्‍ट में अपनी जगह बना सके। केएल राहुल ने पहले भारतीय पारी को फिनिशिंग टच देते हुए  20 गेंदों में पांच चौके व दो छक्‍के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। राहुल की बदौलत भारत ने 397 रन का विशाल स्‍कोर बनाया। इसके बाद राहुल ने फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए चार कैच लपके। यही वजह रही कि वो हीरो की लिस्‍ट में शामिल हुए।

1 thought on “IND Vs NZ World Cup Semi Final: World Cup 2023 के पहले सेमी फाइनल मैच मे टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को शानदार शिकस्त देकर फाइनल मे अपनी जगह बनाई, 2019 का बदला लिया भारतीय टीम ने,    ”

Leave a Comment