IND Vs NZ 3rd T20 Match Highlights इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच चल रही 3 टी 20 मैच की सीरीज का तीसरा और अंतिम निर्णायक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला गया। जिसमे इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। इससे पहले दोनों ही टीम सीरीज मे 1-1 की बराबरी मे थी।
IND Vs NZ 3rd T20 Match Highlights टीम इंडिया की बल्लेबाजी
IND Vs NZ 3rd T20 Match Highlights इंडिया की तरफ से ओपनिंग की शुरुआत शुभमन गिल और ईशान किशन ने की, लेकिन इस बार भी इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ही ओवर मे ईशान किशन आउट हो गए उस समय टीम का स्कोर 7 रन था।
यह भी देखें :Shivam Mavi पिता की इच्छा बेटा डॉक्टर बने, बेटा बना क्रिकेटर, फिर खेला अंडर -19 विश्वकप, उसके बाद दिखाया IPL में जलवा

इसके बाद राहुल त्रिपाठी मेदान पर आए और उन्होंने आक्रामक बेटिग करके टीम को संकट से निकाला इंडिया ने 6 ओवर मे 1 विकेट पर 58 रन बना लिए थे। पारी के 9 वे ओवर मे सोढी की गेंद पर त्रिपाठी 22 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्य कुमार ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए,इंडिया ने 10 ओवर मे 2 विकेट पर 102 रन बनाए थे।

12 वे ओवर की चौथी गेंद पर 1 रन लेकर गिल ने अपना अर्धशतक बनाया,उन्होंने 7 चौके की मदद से 35 गेंद पर 50 रन बनाए थे। 13 वे ओवर मे टिकनर की गेंद पर सूर्य कुमार यादव 13 गेंद पर 24 रन बनाकर कैच आउट हुए इंडिया का तीसरा विकेट 125 रन पर गिरा। हालांकि एक छोर पर गिल डटे हुए थे, उसके बाद इंडिया के कप्तान हार्दिक आए और फिर हार्दिक और गिल ने कीवी टीम के गेंदबाजों की दिल से कुटाई की। इंडिया ने 14 ओवर मे 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए थे।
IND Vs NZ 3rd T20 Match Highlights
16 वा ओवर लिस्टर कर रहे थे तीसरी और चौथी गेंद पर गिल ने गगनचुंबी छक्के जड़ दिए थे इंडिया ने 16 ओवर मे 3 विकेट पर 170 रन बनाए थे। टिकनर के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गिल ने 1 और छक्का जमा दिया था, फिर दूसरी गेंद पर चौका भी जड़ा तीसरी गेंद डॉट रही चौथी गेंद पर एक और छक्का जमा दिया गिल बहुत ही आक्रामक मूड मे आ चुके थे वो किसी भी गेंदबाज को बक्श नहीं रहे थे।
इंडिया ने 17 ओवर मे 3 विकेट पर 193 रन का स्कोर पा लिया था पारी के 18 वे ओवर की पहली गेंद पर गिल ने चौका लगाकर अपना टी 20 मे पहला शतक लगाया, उन्होंने यह शतक 54 गेंद पर बनाया था।
इसी ओवर की दूसरी गेंद पर गिल ने 1 और आसमानी छक्का लगाया उस समय तक टीम इंडिया ने 19 चौके और 11 छक्के लगाए थे। इस ओवर की अंतिम गेंद पर हार्दिक ने जोरदार छक्का लगाया, भारत ने 18 ओवर मे 3 विकेट पर 211 रन बनाए थे,19 वे ओवर की दूसरी गेंद पर गिल ने चौका जड़ दिया फिर पाँचवी गेंद पर एक और चौका और अंतिम गेंद पर छक्का गिल ने लगाया। भारत ने 19 ओवर मे 3 विकेट पर 228 रन बनाए थे।
हार्दिक और गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 103 रन की शानदार पार्टनरशिप हुई, पारी के 20 वे ओवर मिचेल की गेंद पर हार्दिक 17 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए भारत का चौथा विकेट गिरा था। अंतिम ओवर मे 6 रन बने थे गिल 63 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे इंडिया ने 20 ओवर मे 4 विकेट पर 234 रन बनाकर कीवी टीम को 235 रन बनाने का लक्ष्य दिया था।
यह भी पढ़ें :क्रिकेटरों को खाने मे क्या पसंद है।
IND Vs NZ 3rd T20 Match Highlights न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी
IND Vs NZ 3rd T20 Match Highlights 235 रन का पीछा करने उतरे कीवी टीम के बल्लेबाज इंडिया के तेज गेंदबाजों का तूफान नहीं झेल सके और 1-1 करके पतझड़ के समान उड़ते चले गए।

इसकी शुरुआत हार्दिक के पहले ओवर की पाँचवी गेंद पर फिन आउट, अर्शदीप के पहले ओवर की पहली गेंद पर कॉनवे आउट,अंतिम गेंद पर कीवी टीम का तीसरा खिलाड़ी आउट, अर्शदीप ने पहले ओवर मे 2 विकेट लिए। टीम का स्कोर 2 ओवर मे 5 रन 3 विकेट
फिलिप्स 2 रन, ब्रेसवेल 8 कीवी का स्कोर 8 ओवर मे 50/5 सेन्टनर 13 रन सोढी 0 फर्गुसन 0 टिकनर 1
कीवी टीम 12.1 ओवर मे 66 रन पर आल आउट हो गई। इंडिया ने 168 रन से मैच जीता। इंडिया की तरफ से हार्दिक ने 4 विकेट, मावी 2 अर्शदीप 2 उमरान को 2 विकेट मिली।
भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया गिल को मेन ऑफ द मैच,और हार्दिक को मेन ऑफ द सीरीज मिला।

