IND Vs ENG 4 Test: भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG) के बीच खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारत (India) ने इंग्लैंड (England) को 5 विकेट से हरा कर सीरीज मे 3-1 की बढ़त बनाई। टीम इंडिया (Team India) की इस जीत में ध्रुव जुरेल ने कमाल की बैटिंग और विकेट कीपिंग की। इसके अलावा गेंदबाजी में भारत (IND) के स्पिनरों ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का ऐसा जादू चलाया जिससे रांची (Ranchi) में अंग्रेज घुटने टेकने को मजबूर हो गए। रांची में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया।
IND Vs ENG 4 Test: दोनों पारियों में ध्रुव ने अपनी चमक बिखेरी

इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच भारतीय टीम (Indian Team) की जीत का सबसे बड़ा हीरो विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल रहे। ध्रुव जुरेल ने टीम इंडिया के लिए दोनों पारियों में अपनी चमक बिखेरी। पहली पारी में ध्रुव ने 90 रनों की दमदार पारी खेली। ध्रुव की इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया पर सिर्फ 46 रनों की बढ़त रही। इसके बाद जब चौथी पारी में जब टीम इंडिया 120 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी तो वहां से उन्होंने शुभमन गिल (Shubhman Gil) के साथ मिलकर टीम इंडिया को ना सिर्फ मुसीबत से निकाला बल्कि नाबाद रहते हुए जीत भी दिलाई।
IND Vs ENG 4 Test: पहली पारी में यशस्वी की दमदार बल्लेबाजी

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला खूब गरज रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच के पहली पारी में जब टीम इंडिया को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में शुरुआती झटका लगा था तब यशस्वी ने एक छोर को संभाले रखा और 73 रनों की पारी खेली। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी के कारण टीम इंडिया इंग्लैंड के 353 रनों के जवाब में 307 रन बना सकी थी।
IND Vs ENG 4 Test: अश्विन के पाँच विकेट दूसरी पारी मे
रांची में अंग्रेजों को घुटने पर लाने में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का भी बहुत अहम योगदान रहा। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में उसकी दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। अश्विन की इस बेहतरीन गेंदबाजी के कारण ही टीम इंडिया मेहमान टीम को 145 रन पर समेटने में सफल रही थी, जिससे टीम इंडिया को सिर्फ 192 रनों का लक्ष्य मिला।
IND Vs ENG 4 Test: रोहित ने चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी की
रांची (Ranchi) की पिच पर चौथी पारी में किसी भी टीम के लिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन यशस्वी जायसवाल के साथ 84 रनों की साझेदारी करने के बाद रोहित जब अकेले पड़े तो उन्होंने बेहतरीन अंदाज में कप्तानी पारी खेली। यशस्वी के आउट होने के बाद रोहित ने भारतीय पारी को संभालने का काम किया और 81 गेंद में 55 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के कारण ही इंग्लैंड पर लगातार दबाव बना रहा।
IND Vs ENG 4 Test: शुभमन की फॉर्म वापसी
IND Vs ENG 4 Test: भारत के युवा स्टार शुभमन गिल (India’s young star Shubhman Gill) ने भी टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया। चौथी पारी में जब एक छोर से रविंद्र जडेजा और सरफराज खान (Ravindra Jadeja and Sarfaraz Khan) जल्दी आउट हो गए थे तो शुभमन ने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को गलती करने पर मजबूर किया और फिर बड़े-बड़े शॉट भी लगाए और अपना अर्धशतक पूरा करते हुए टीम इंडिया को नाबाद रहते हुए जीत दिलाई। शुभमन ने टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में 52 रन की शानदार पारी खेली।
