IND Vs ENG 2nd Test Highlights: भारत (India) ने इंग्लैंड (England) को विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) मे खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 106 रनों से शानदार मात दी हैं। इस मैच में भारत (IND) ने इंग्लैंड (ENG) को 399 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम (English Team) खेल के चौथे दिन ही 292 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम (Indian Team) ने टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इस मैच में मिली जीत के बाद कप्तान रोहित (Rohit) बहुत ही खुश नजर आए।
IND Vs ENG 2nd Test Highlights: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 106 रन से धूल चटा दी है। भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के धुरंधर बहुत ही बेबस नजर आए और ये मैच जीतने के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी की। इस टेस्ट में मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह को चैंपियन प्लेयर (Jasprit Bumrah is a champion player) बताया।
IND Vs ENG 2nd Test Highlights: Rohit ने Jasprit Bumrah को चैंपियन बताया

दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं। जसप्रीत बुमराह को लेकर रोहित ने कहा कि बुमराह हमारे लिए एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। जब आप इस तरह से खेल जीतते हैं और आपके ओवर ऑल परफॉर्मेंस पर सभी की निगाहें रहती है। बुमराह काफी समय से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
इसके अलावा कप्तान रोहित ने कहा कि हम बल्लेबाजी में काफी अच्छे थे। इन परिस्थितियों में टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं था। हम चाहते थे कि हमारे गेंदबाज एक लेवल ऊपर खेले और उन्होंने वह कर दिखाया।
IND Vs ENG 2nd Test Highlights: Rohit ने Yashasvi Jaiswal की जमकर तारीफ की

IND Vs ENG 2nd Test Highlights: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर रोहित ने कहा कि उन्होंने जिस तरह की पारी खेली वह तारीफ के लायक हैं। उनके पास ऐसा कुछ और अंजाम देने के लिए अभी आगे काफी समय है। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, लेकिन कुछ बैटर्स शानदार शुरुआत को अच्छी पारी में नहीं तब्दील कर पाए, क्योंकि बहुत से ऐसे नए खिलाड़ी हैं, जिनके पास अभी ज्यादा अनुभव नहीं हैं, लेकिन वह आने वाले समय में इस फॉर्मेट को अच्छी तरह से समझ जाएंगे। इन युवाओं के साथ खेलकर काफी अच्छा रहा।
IND Vs ENG 2nd Test Highlights: ‘बैजबॉल’ की हवा निकल गई

भारत ने इंग्लैंड (IND vs ENG) को विशाखापट्टनम टेस्ट में 106 रनों से हरा दिया हैं। मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 309 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम खेल के चौथे दिन 292 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी कर ली।

