IND Vs ENG 2nd Test Day 2: भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG) के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का मैच खेला गया। दिन की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal ) ने अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) ने अंग्रेजी बल्लेबाजों की कमर तोड़ डाली। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए।
IND Vs ENG 2nd Test Day 2: भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत (India) ने दूसरी पारी में 28 रन बना लिए हैं और अभी तक उन्होंने 171 रन की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड (England) की पहली पारी 253 पर सिमट गई।
IND Vs ENG 2nd Test Day 2: यशस्वी ने लगाया शानदार दोहरा शतक

दूसरे दिन की शुरुआत में अश्विन (Ashwin) सबसे पहले आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल Yashasvi Jaiswal ने अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी इस दोहरे शतक के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (WTC2025) में सबसे ज्यादा 209 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एंडरसन (Anderson) की गेंद पर यशस्वी ने छक्का लगाने की कोशिश के चलते वह बेयरस्टो (Bairstow) के हाथों कैच थमा बैठे। भारत की पहली पारी 396 रन पर समाप्त हो गई।
IND Vs ENG 2nd Test Day 2: इंग्लैंड की पारी
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह Jasprit Bumrah ने अंग्रेजी बल्लेबाजों की कमर तोड़ी और शानदार 6 विकेट अपने नाम किए। शुरुआत में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बेन डकेट (Ben Duckett) के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही और टीम का पहला विकेट 59 रन पर गिरा। इसके बाद अक्षर पटेल ने जैक क्रॉली (Akshar Patel Jack Crowley) को 76 रन के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों कैच दिला कर पवेलियन के लिए रवाना किया।
IND Vs ENG 2nd Test Day 2: जसप्रीत बुमराह के नाम 6 विकेट

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने एतिहासिक स्पैल करते हुए सभी इंग्लिश बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया। उन्होंने सबसे पहले अपनी स्विंग से जो रूट (Joe Root) को 8वीं बार 5 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर से ओली पोप (Ollie Pope) को पांचवी बार 23 के निजी स्कोर पर पवेलियन चलता किया।
IND Vs ENG 2nd Test Day 2: कुलदीप को 3 सफलता मिली
विकेट कीपर बल्लेबाज बेयरस्टो को 25 रन पर बुमराह ने गिल (Gil) के हाथों कैच आउट करते हुए अपना तीसरा विकेट लिया। इसके बाद कुलदीप ने बेन फोक्स (ben fox) को 6 रन पर पवेलियन भेजा। रेहान अहमद (Rehan Ahmed) के रूप में कुलदीप ने इंग्लैंड का सातवां विकेट लिया और उन्हें 6 रन पर आउट किया।
IND Vs ENG 2nd Test Day 2: भारत को मिली बढ़त
बुमराह ने एक बार फिर वापसी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स Ben Stokes को 47 रन पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने टॉम हार्टली (Tom Hartley) का 21 रन पर विकेट लेकर इस मैच में 5 विकेट अपनी झोली में डाले। आखिर में बुमराह ने एंडरसन का 6 रन पर विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को 253 रन पर खत्म किया। भारत को 143 रन की बढ़त हासिल हुई।
IND Vs ENG 2nd Test Day 2: टीम इंडिया की दूसरी पारी मे बल्लेबाजी

रोहित और यशस्वी (Rohit and Yashasvi) ने दूसरी पारी का आगाज किया। यशस्वी ने दूसरी पारी के पांचवें ओवर में शोएब बशीर (Shoaib Bashir) को लगातार तीन चौके जड़े। रोहित 13 और यशस्वी 15 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। भारत (IND) का स्कोर 28 रन बिना किसी नुकसान के है।


1 thought on “IND Vs ENG 2nd Test Day 2 मे Great टीम इंडिया ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी मे इंग्लैंड के होश उड़ाये, जसप्रीत और कुलदीप ने इंग्लिश खिलाडियों की कमर तोड़ी ”