IND Vs BAN T20 WC Match Preview: आज सुपर-8 मे Great भारत और बांग्लादेश की टक्कर, भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे के साथ उतरेगी

IND Vs BAN T20 WC Match Preview: भारतीय टीम ने ग्रुप मैचों में आयरलैंड पाकिस्तान और अमेरिका को हराने के बाद सुपर-8 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया है। अब उसकी टक्कर बांग्लादेश के साथ है, भारतीय टीम भले ही अब तक कोई मैच नहीं हारी है लेकिन उसका मुकाबला भी काफी कमजोर टीमों से हुआ है।

IND Vs BAN T20 WC Match Preview: अब भारत की भिड़ंत बांग्‍लादेश के साथ

भारतीय टीम ने ग्रुप मैचों में आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को हराने के बाद सुपर-8 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया है। अब उसे बांग्लादेश से भिड़ना है इसमें कोई शक नहीं कि यह टीम बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी, लेकिन उसे आस्ट्रेलिया को भी हराना होगा।

IND Vs BAN T20 WC Match Preview: सेमीफाइनल में रिजर्व डे नहीं रखा गया

अगर भारतीय टीम आस्ट्रेलिया को हराकर ग्रुप-1 में नंबर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वर्षा के कारण अंतिम-4 मुकाबला रद होने की स्थिति में भी वह फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है। जो भी सेमीफाइनल रद होगा, उसमें खेलने वाली वही टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी जो अपने ग्रुप में नंबर एक पर रही हो। ऐसे में भारतीय टीम को अभी से बांग्लादेश के साथ-साथ आस्ट्रेलिया के विरुद्ध भी मजबूत एकादश उतारने पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी देखें:IND W Vs SA W Highlights: टीम इंडिया ने आखिरी ओवर तक पहुंचे इस रोमांचक मैच मे 4 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज जीती, NOW पूजा वस्‍त्राकर बनी चाणक्य   

IND Vs BAN T20 WC Match Preview: क्या संजू को चांस मिलेगा?

भारतीय टीम जीत रही है लेकिन परफेक्ट नहीं है। रोहित ने मुंबई से खेलने वाले शिवम दुबे को आलराउंडर के तौर पर लगातार टी-20 विश्व कप में खिलाया। उनके कारण रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज को रिजर्व खिलाडि़यों में पहुंचा दिया गया। यही नहीं संजू सैमसन को भी अंतिम-11 में मौका नहीं मिल रहा। शिवम ने अब तक एक अभ्यास मैच और चार विश्व कप मैचों में 14, 0*, 03, 31* और 10 रनों का स्कोर किया।

IND Vs BAN T20 WC Match Preview: दुबे नहीं कर रहे गेंदबाजी

अभ्यास मैच में उन्होंने दो विकेट लिए थे लेकिन बाकी चार मैचों में उन्हें कुल एक ओवर दिया गया, वह भी अमेरिका के विरुद्ध जब भारतीय टीम ने उस टीम पर पहले से ही दबाव बना लिया था। यानी भारतीय टीम को अब तक उनकी गेंदबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ी है, ऐसे में एक अतिरिक्त आलराउंडर खिलाने की जगह भारत को एक बल्लेबाज खिलाने पर जोर देना चाहिए जो टीम को मजबूती दे। या तो यशस्वी को रोहित के साथ ओपनिंग कराकर विराट को तीसरे नंबर पर उतारे क्योंकि उनसे भी रन नहीं बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs BAN T20 WC Match Preview: भारत की गेंदबाजी मजबूत

IND Vs BAN T20 WC Match Preview:
IND Vs BAN T20 WC Match Preview:

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को पहली बार अफगानिस्तान के विरुद्ध ही मौका मिला और उन्होंने दो विकेट ले लिए। बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को एक साथ उतारने से फायदा मिला है। इनमें से एक कलाई का तो दो अंगुली के स्पिनर हैं। इन तीनों का संयोजन जबर्दस्त रहा है। जसप्रीत बुमराह का कोई जोड़ नहीं है। वह अकेले ही किसी टीम की बखिया उधेड़ने को काफी हैं। अर्शदीप सिंह भी अच्छा कर रहे हैं। बुमराह ने इस विश्व कप में अब तक 15 ओवर फेंके हैं जिसमें सिर्फ चार बाउंड्री खाई हैं। उन्होंने 3.46 की इकोनामी से रन देते हुए आठ विकेट लिए हैं। इससे पता चलता है कि यहां उनका खौफ चल रहा है।

IND Vs BAN T20 WC Match Preview: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Leave a Comment