IND Vs AUS Weather Report: भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप का मैच 24 जून को सेंट लूसिया के डैरन सैमी नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले सेंट लूसिया का मौसम खतरे की घंटी बना हुआ है। सेंट लूसिया में 24 जून को बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। ऐसे में बारिश की वजह से मैच धुला तो भारत की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
IND Vs AUS Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर आज
IND Vs AUS Weather Report: भारतीय क्रिकेट टीम का 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से सामना है। यह टी20 विश्व कप 2024 का 51वां मैच है, जिसमें जीत हासिल कर रोहित एंड कंपनी सेमीफाइनल का टिकट कटाना चाहेगी। रविवार को अफगानिस्तान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से मात दी थी। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारत के खिलाफ मैच करो या मरो वाला है।
IND Vs AUS Weather Report: भारत- ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का खतरा
वहीं, भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी मैच में 50 रन से जीत हासिल की। अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले सेंट लूसिया का मौसम फैंस और टीम के लिए टेंशन की वजह बना है। आइए जानते हैं डैरेन सैमी स्टेडियम का मौसम मैच के दौरान कैसा रह सकता है?
IND Vs AUS Weather Report: कैसा रहेगा सेंट लूसिया का मौसम?

वहीं, डैरेन सैमी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के दौरान सेंट लूसिया का मौसम खराब रह सकता है। बारिश की संभावना कुल 56 प्रतिशत है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से ये मैच धुलता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा और टीम इंडिया के पास फिर कुल पांच अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पास कुल तीन ही अंक होंगे। इसके बाद उसे बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच पर निर्भर रहना होगा।
IND Vs AUS Weather Report: भारतीय टीम का पलड़ा भारी

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 19 में जीत दर्ज की है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। मैन इन ब्लू ने पहले बैटिंग करते हुए 8 और चेज करते हुए 11 मैच जीते हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 मैच मे जीत हासिल की हैं।
टी20 वर्ल्ड कप मे दोनों टीमें 5 बार टकराई हैं। इस दौरान भारत ने 3 मैच जीते हैं और कंगारूओं ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पिछली 5 टक्कर की बात करें तो भारतीय टीम ने 4 मैच अपनी झोली में डाले हैं। आंकड़ों से साफ है कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से भारतीय टीम को नहीं हरा पाएगा। एक और हार कंगारूओं को टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकती है।
साल 2007 टी20 विश्वकप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था। ऐसे में भारत के पास एक बार फिर से इतिहास दोहराने का मौका है।
IND Vs AUS Weather Report: दोनों टीमें इस प्रकार-
भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलियाई टीम- मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा।

