IND Vs AUS Highlights: मोहाली मे मिली टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत, यह कारनामा रचने वाला भारत दूसरा देश बना

IND Vs AUS Highlights: भारतीय टीम (Indian Team) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तीन मैचों की वन डे सीरीज का पहला मैच जीत लिया मोहाली (Mohali) में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत (India) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 5 विकेट से हराया। कंगारू टीम (Kangaroo Team) से मिले 277 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया (Team India) ने आसानी से 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में शमी (Shmi) ने अपनी रफ्तार से जादू बिखेरा। ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराकर भारतीय टीम तीनों ही फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है।

IND Vs AUS Highlights: भारत ने पहले वन डे मे ऑस्ट्रेलिया को मात दी  

IND Vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम को 5 विकेट से हार का स्वाद चखाया। मोहाली में मिली यह जीत टीम इंडिया के लिए बेहद खास रही। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन बन गई है।

यह भी देखें: ICC Ranking मे Great टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेन्ट मे अपनी बादशाहत बनाई, खेल के हर प्रारूप मे भारत बना नंबर 1  

IND Vs AUS Highlights: दूसरा देश बना भारत

IND Vs AUS Highlights
IND Vs AUS Highlights

भारतीय टीम मेंस क्रिकेट के इतिहास में तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन बनने वाली दुनिया की महज दूसरी टीम है। भारत से पहले यह मुकाम सिर्फ साउथ अफ्रीका (South Africa) हासिल कर सकी है। साउथ अफ्रीका साल 2012 में तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन रही थी। भारत (India) ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान की बादशाहत को खत्म करते हुए नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाया। हालांकि, नंबर वन के ताज को बरकरार रखने के लिए अगले दो में से भारत को एक वनडे मैच में जीत हासिल करनी होगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AUS Highlights: शमी ने गेंद से बिखेरा जादू

IND Vs AUS Highlights
IND Vs AUS Highlights

मोहम्मद शमी नई गेंद से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे मिचेल मार्श को सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, शमी ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी चलता किया। मार्कस स्टोइनिस को भारतीय तेज गेंदबाज ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा, जबकि मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट भी शमी की रफ्तार के आगे बेबस नजर आए। शमी ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च करते हुए ऑस्ट्रेलिया की आधी पारी को अकेले समेटा।

IND Vs AUS Highlights: एकतरफा अंदाज में मिली टीम इंडिया को जीत

IND Vs AUS Highlights
IND Vs AUS Highlights

मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 276 रन पर रोका। ऑस्ट्रेलिया से मिले 277 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 71 और शुभमन गिल ने 74 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जमाया।

1 thought on “IND Vs AUS Highlights: मोहाली मे मिली टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत, यह कारनामा रचने वाला भारत दूसरा देश बना”

Leave a Comment