IND Vs AUS 5th T20: टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया (AUS) को पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में 6 रन से शानदार शिकस्त दी। भारतीय टीम (Indian Team) द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य के जवाब में कंगारू टीम (Kangaroo Team) 8 विकेट के नुकसान पर निधारित 20 ओवर मे 154 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 10 रन का बचाव किया। बल्लेबाजी में भारत (India) की ओर से श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।
IND Vs AUS 5th T20: भारत ने पांचवें टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया

IND Vs AUS 5th T20: रोमांच से भरपूर और सांसें रोक देने वाले मैच में आखिरकार जीत भारत (India) की झोली में ही आई। इस जीत के हीरो अर्शदीप सिंह ने मैच के आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 रन का बखूबी बचाव किया।
पांचवें टी-20 मैच को 6 रन से जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। भारत के द्वारा बनाए गए 161 रन के जवाब में कंगारू टीम 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी।
IND Vs AUS 5th T20: कंगारू बैटिंग ऑर्डर फैल रहा

IND Vs AUS 5th T20: 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के तीसरे ही ओवर में मुकेश कुमार ने जोश फिलिप को क्लीन बोल्ड करते हुए भारत (IND) को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हेड (HED) कुछ दमदार शॉट्स लगाने के बाद 28 रन बनाकर आउट हो गए।
आरोन हार्डी सिर्फ 6 रन बना सके, तो टिम डेविड (Tim David) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, एक छोर से बेन मैक्डरमोट ने अच्छी पारी खेली और 36 गेंदों पर 54 रन की आतिशी पारी खेली, लेकिन उनको दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। कप्तान मैथ्यू वेड ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए, पर वह आखिरी ओवर में टीम की नैया को पार नहीं लगा सके।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
IND Vs AUS 5th T20: अर्शदीप का लाजवाब आखिरी ओवर

ऑस्ट्रेलिया (Australia) को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी और क्रीज पर मैथ्यू वेड पूरी तरह से सेट नजर आ रहे थे। कप्तान सूर्यकुमार (Surya Kumar) ने लास्ट ओवर डालने की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह के हाथों में सौंपी, जो अपने तीन ओवर में 37 रन दे चुके थे।
हालांकि, आखिरी ओवर में अर्शदीप उम्मीदों पर एकदम खरे उतरे। अर्शदीप ने ओवर की पहली दो गेंदों पर वेड को एक भी रन नहीं बनाने दिया, जिसके चलते तीसरे गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कंगारू कप्तान अपना विकेट गंवा बैठे। अर्शदीप ने बची हुई तीन गेंदों में भी कसी हुई बॉलिंग की और अंतिम ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च करते हुए भारत की जीत पर मुहर लगा दी।
IND Vs AUS 5th T20: अय्यर-अक्षर ने खेली दमदार पारी

हालांकि, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल (Axar Patel) को छोड़कर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी इस मैच में निराशाजनक रहा। यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत का एक बार फिर फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 21 रन बनाकर चलते बने। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ 10 और कप्तान सूर्यकुमार 5 रन बनाकर आउट हुए।
रिंकू सिंह (Rinku Singh) को तन्वीर संघा ने सिर्फ 6 रन पर चलता किया। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 37 गेंदों पर 53 रन जड़े। अय्यर को अक्षर पटेल का अच्छा साथ मिला। अक्षर ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसके सहारे भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 160 रन लगा सकी।


1 thought on “IND Vs AUS 5th T20: आखिरी ओवर के रोमांच और घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की, रवि बिश्नोई मैंन ऑफ द सीरीज चुने गए ”