IND Vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द राजकोट (Rajkot) में खेले गए तीसरे वनडे मैच (ODI Match) में भारतीय टीम (Indian Team) को हार का मुंह देखना पड़ा। तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 352 रन का एक विशाल स्कोर भारत (Bharat) के सामने खड़ा कर दिया और फिर इसके जवाब में भारतीय टीम 2 गेंद शेष रहते ही 286 रन पर ढेर हो गई।
और इस तरह से तीसरे वनडे में भारत को 66 रन से शिकस्त मिली, लेकिन तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की है। कंगारू टीम (Kangaroo Team) की तरफ से तीसरे वनडे मैच में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहर बरपाते हुए 4 विकेट चटकाए।
IND Vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से जीता तीसरा वनडे मैच

IND Vs AUS 3rd ODI: दरअसल, राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया (IND Vs AUS) ने भारत को 66 रन से पटखनी दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए।
AUS टीम की और से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 56, मिचेल मार्श 96 रन और स्टीव स्मिथ ने 74 रन और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए। वहीं, भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। सिराज-प्रसिद्धि को 1-1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
IND Vs AUS 3rd ODI: ग्लेन मैक्सवेल ने चटकाए 4 विकेट

भारतीय टीम को पहला झटका वॉशिंगटन सुंदर के रूप में लगा। ग्लेन मैक्सवेल ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लाबुशेन के हाथों सुंदर को कैच आउट कराके भारत को पहला झटका दिया इसके बाद 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर आउट किया।और भारत का दूसरा विकेट गिराया।
27वें ओवर की पांचवीं गेद पर मैक्सवेल (Maxwell) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को स्मिथ (Smith) के हाथों कैच आउट कराया। 39वें ओवर में मैक्सवेल ने श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। इस तरह मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने कुल 4 विकेट चटकाए।
IND Vs AUS 3rd ODI: भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 352 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम 2 गेंद शेष रहते ही 286 रन पर ढेर हो गई। तीसरे वनडे में भारत को 66 रन से हार मिली, लेकिन तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपन नाम की।

