IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की मैच पर पकड़ मजबूत

 IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights  इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 118 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट खोया। रविचंद्रन अश्विन 62 गेंद में 23 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर एल बी डब्ल्यू आउट हुए। 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 124 रन है।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   भारत का तीसरा विकेट गिरा

135 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। टॉड मर्फी ने चेतेश्वर पुजारा को 7 रन पर स्कॉट बोलैंड के हाथों कैच कराया। अब कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 142 रन है।

यह भी पढ़ें :IND Vs AUS नागपुर टेस्ट मे अश्विन ने रचा इतिहास, पीछे छोड़ा अनिल कुंबले को

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   भारत का चौथा विकेट गिरा

151 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। विराट कोहली 26 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टॉड मर्फी की गेंद पर विकेटकीपर कैरी ने उनका कैच पकड़ा। अब रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   भारत का पांचवां विकेट गिरा

168 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम आउट हो चुकी है, नाथन लियोन ने भारत का पांचवां विकेट गिराया। सूर्यकुमार यादव 8 रन पर लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अब कप्तान रोहित शर्मा के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   रोहित शर्मा का शतक

रोहित शर्मा ने दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने इस मैच में 171 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। नागपुर की मुश्किल पिच पर रोहित एक छोर पर डटे है और टीम इंडिया को बेहतर स्थिति में पहुंचा रहे है। दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे हैं, लेकिन रोहित की एकाग्रता बनी हुई है।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights
IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights

यह भी पढ़ें :क्रिकेट देखते समय अगर आप कुछ खाते है तो नई नई रेसिपी के लिए यहाँ पर लिंक करे।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   रोहित-जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 220 रन के पार जा चुका है। अब मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो रही है। भारत की बढ़त भी 40 रन से ज्यादा की हो गई है।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   भारत का छठा विकेट गिरा

229 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 120 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब रवींद्र जडेजा के साथ केएस भरत क्रीज पर हैं।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   भारत का सातवां विकेट गिरा

240 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। केएस भरत आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अपने डेब्यू मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन उनका विकेट लेने वाले मर्फी ने अपना डेब्यू मैच खास बना लिया। इस पारी में यह मर्फी की पांचवीं सफलता थी। अब रवींद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 242 रन है।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   रवींद्र जडेजा का अर्धशतक

रवींद्र जडेजा ने 114 गेंद में 7 चौके की मदद से 50 रन पूरे किए। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने तलवारबाजी भी की। जडेजा ने पांच महीने बाद भारत के लिए कोई मैच खेला है और बेहतरीन वापसी की है। गेंद के साथ उन्होंने पांच विकेट लिए और अब बल्ले के साथ भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया है।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   अक्षर-जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights
IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights

अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं भारत की बढ़त भी 100 रन से ज्यादा की हो चुकी है।

IND Vs AUS 1ST Test Match Day 2nd Highlights   दूसरे दिन का खेल खत्म

रवींद्र जडेजा की शानदार पारी के बाद दिन खत्म होने तक अक्षर पटेल ने भी शानदार फिफ्टी ठोक दी है। टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट पर 321 रन है। वहीं भारत की बढ़त अब 144 रन की हो चुकी है। दूसरे दिन जडेजा 66 और अक्षर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Leave a Comment