ICC POTM के हिसाब से दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन जनवरी में बहुत ही शानदार रहा है। इनके अलावा पुरुषों में न्यूजीलैंड (New Zealand) के डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) तीसरे मजबूत दावेदार हैं।
ICC POTM ने मंगलवार को इंडिया (India) के दो खिलाड़ियों को पुरुषों की कैटेगरी में जनवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ (POTM) अवॉर्ड के लिए नामित किया है। शुभमन गिल (Shubhman Gill) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को आईसीसी (ICC) ने इस अवॉर्ड के लिए नामित किया है। दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन जनवरी में शानदार रहा है। इनके अलावा पुरुषों में न्यूजीलैंड (New Zealand) के डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) तीसरे दावेदार हैं। महिलाओं के प्लेयर ऑफ द मंथ (POTM) अवॉर्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) की फीबी लिचफील्ड, (Fibi Litchfiled)बेथ मूनी (Beth Muni ) और इंग्लैंड (England) की ग्रेस स्क्रिवेंस को नामित किया गया है।
यह भी देखें :
ICC POTM शुभमन गिल का धमाकेदार प्रदर्शन
शुभमन (Shubhman) ने साल 2023 की शुरुआत बहुत ही जोरदार तरीके में की थी। इन्होंने श्रीलंका (Srilanka) के विरुद्द साल 2022 मे ही डेब्यू किया था। इसमें वह सिर्फ सात रन ही बना सके थे। इसके बाद पुणे (Pune) में दूसरे टी20 मैच में भी वह दहाई तक पहुँच नहीं पाए थे। राजकोट (Rajkot) में तीसरे टी20 में शुभमन 46 रन ही बना पाए थे।

श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द वनडे में शुभमन शानदार अंदाज में दिखे थे। उन्होंने तीन वनडे में 70, 21 और 116 रन की पारियां खेली थीं। इसके बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द शुभमन (Shubhman) ने तो तहलका मचा दिया। हैदराबाद (Hyderabad) में पहले वनडे में उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन की पारी खेली थी, जिसमें उनके साथी बल्लेबाज 28 से ज्यादा का आंकड़ा नहीं छू सके थे।
इसके बाद दूसरे वनडे में नाबाद 40 रन और तीसरे वनडे में 112 रन की पारी खेली थी। इस सीरीज में उन्होंने कुल 360 रन बनाए और तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम (Babar Azam) के रिकॉर्ड की बराबरी की।
इसी फॉर्म को गिल (Gill) ने फरवरी में भी जारी रखा और न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द तीसरे वनडे में 63 गेंदों पर 126 नाबाद रन की पारी खेली। 17 दिनों के अंदर गिल (Gill) ने चार शतक जड़े। साथ ही भारत (Bharat) के पांचवें बल्लेबाज बने, जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक हैं।
ICC POTM मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद से भारतीय तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी पूरी तरह से सिराज के ऊपर आ गई थी। उन्होंने इस मौके का शानदार फायदा उठाया और अपनी कहर बरपाती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। इसका नतीजा यह हुआ कि सिराज फिलहाल वनडे में नंबर वन बॉलर हैं।

ICC POTM श्रीलंका के विरुद्द पहले वनडे मैच में जब बाकी भारतीय गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी, तब सिराज ने सात ओवर में मात्र 30 रन देकर दो विकेट निकाले थे। इसके बाद दूसरे वनडे में भी उन्होंने 30 रन देकर दो विकेट और तीसरे वनडे में 32 रन देकर चार विकेट झटके थे।
इस सीरीज में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे है। न्यूजीलैंड के विरुद्द हैदराबाद वनडे में सिराज ने 10 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिए थे। रायपुर में दूसरे वनडे में सिराज ने छह ओवर में एक मेडन और 10 रन देकर एक विकेट लिया था। जनवरी में पांच मैचों में उनका इकोनॉमी रेट 3.82 का रहा।
ICC POTM डेवोन कॉनवे का जबरदस्त फॉर्म

ICC POTM श्रीलंका के विरुद्द वनडे मैच मे डेवोन कॉन्वे ने जनवरी में तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े थे। इंडिया के विरुद्द तीसरे वनडे मैच में इन्होंने 100 गेंदों में 138 रन की तूफ़ानी पारी खेली थी। इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में कॉन्वे ने 35 गेंदों में 52 रन की बेमिशाल पारी खेली। इस पारी की दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को हराया था। हालांकि, शुभमन प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के प्रबल दावेदार हैं।

