ICC: आईसीसी (ICC) आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के दौरान दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को इसके रोमांच का आनंद दिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईसीसी (ICC) ने वर्ल्ड कप (World Cup) के दौरान कमेंट्री (Commentary) करने वाले पैनल (Panel) की घोषणा कर दी है। इस पैनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan ) को शामिल किया है।
ICC: वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से
भारत (India) की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप (ODI WC) की शुरुआत होने में अब बस गिनती के ही दिन बचे हैं। 5 अक्टूबर से आगाज हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच (Final Match) 19 नवंबर को अहमदाबाद (Ahmadabad) में खेला जाएगा। उद्घाटन मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड (England) का सामना उपविजेता न्यूजीलैंड (New Zealand) से होगा।
ICC: पूर्व क्रिकेटरों से सजी है कमेंट्री पैनल
इसके अलावा पैनल में शेन वॉटसन, लिसा स्टालेकर, रमिज राजा, रवि शास्त्री, आरोन फिंच, सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन (Shane Watson, Lisa Sthalekar, Ramiz Raja, Ravi Shastri, Aaron Finch, Sunil Gavaskar and Matthew Hayden) भी शामिल होंगे। वहीं, इयान स्मिथ, नासिर हुसैन और इयान बिशप (Ian Smith, Nasser Hussain and Ian Bishop) की तिकड़ी भी आईसीसी कमेंट्री बॉक्स (ICC commentary box) में नजर आएंगे।
ICC: ये भी बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू
कमेंट्री टीम में वकार यूनिस, शॉन पोलाक, अंजुम चोपड़ा और माइकल एथरटन भी कमेंट्री बॉक्स (The commentary team also includes Waqar Younis, Shaun Pollock, Anjum Chopra and Michael Atherton in the commentary box.) में नजर आएंगे। साइमन डूल, म्पुमेलेलो मबांगवा, संजय मांजरेकर, केटी मार्टिन, दिनेश कार्तिक, डर्क नैनेस, सैमुअल बद्री, अतहर अली खान और रसेल अर्नोड (Simon Doull, Mpumelelo Mbangwa, Sanjay Manjrekar, Katie Martin, Dinesh Karthik, Dirk Nannes, Samuel Badree, Athar Ali Khan and Russell Arnaud.) भी शामिल हैं।
ICC: इनकी मदद से होगा प्रसारण
वहीं, हर्षा भोगले, कास नायडू, मार्क निकोलस, नताली जर्मनोस, मार्क हॉवर्ड और इयान वार्ड (Harsha Bhogle, Kas Naidu, Mark Nicholas, Natalie Germanos, Mark Howard and Ian Ward ) जैसे दुनिया के कुछ प्रमुख क्रिकेट प्रचारक भी कमेंट्री में शामिल हैं। आईसीसी टीवी को प्रोडक्शन सर्विसेज पार्टनर डिज्नी स्टार और इक्विपमेंट सर्विसेज पार्टनर एनईपी ब्रॉडकास्ट सॉल्यूशंस (CC TV has production services partner Disney Star and equipment services partner NEP Broadcast Solutions.) द्वारा समर्थित किया जाएगा।

2 thoughts on “ICC: World Cup 2023 के लिए जारी हुई कमेंटेटरों की लिस्ट, क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू”