Historical Cricket Records : क्रिकेट के इतिहास में 1st Time किए गए कारनामे जैसे पहला टॉस, रन और शतक, किसने, कब, कहाँ बनाया था?

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किए गए Historical Cricket Records कारनामे जैसे पहला टॉस, रन और शतक, किसने, कब, कहाँ बनाया था?

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला मैच मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 15-19 मार्च 1877 के दौरान खेला गया था। जबकि विश्व में सबसे पहला एक दिवसीय मैच मेलबर्न में, 5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।
इंग्लैंड को क्रिकेट के खेल जनक माना है। शुरुआत में यह अमीरों का खेल हुआ करता था, लेकिन बाद में इसमें आम लोगों की बढती रूचि के कारण यह पूरी दुनिया में मशहूर होता ही गया। इस लेख के माध्यम से हम विश्व क्रिकेट की शुरुआत से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य हैं जैसे कि पहला टेस्ट मैच कब खेला गया, पहला विकेट किसने लिया था इत्यादि।

Historical Cricket Records
Historical Cricket Records

Historical Cricket Records

Historical Cricket Records मे पहला क्रिकेट मैच :

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला मैच मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 15-19 मार्च 1877 के दौरान खेला गया था. जबकि विश्व में सबसे पहला एक दिवसीय मैच मेलबर्न में, 5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. T-20 क्रिकेट का सबसे पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 17 फरवरी 2005 को खेला गया था।

यह भी पढ़ें : Cricket Home तलाकशुदा महिलाओं पर आया इन 5 क्रिकेटरों का दिल ,एक ने तो दोस्त का घर तोडा

Historical Cricket Records मे पहला टॉस और पहली जीत :

वनडे क्रिकेट में पहला टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और उसने पहले फील्डिंग की थी. इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए सिर्फ 190 रन बनाये थे और ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 191 रन बनाकर पहला वनडे जीत लिया था. यह मैच 40 ओवरों का था।

टेस्ट क्रिकेट का पहला टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 245 और दूसरी पारी में 104 रन बनाये थे. इंग्लैंड को दूसरी पारी में 154 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह सिर्फ 108 रनों पर आउट हो गयी थी, इस प्रकार विश्व का पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।
T-20 में पहली जीत भी ऑस्ट्रेलिया के हिस्से में आई थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20 मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया था।
इस प्रकार ऑस्ट्रलिया विश्व की एकमात्र टीम है जिसने पहला टेस्ट (test), पहला एक दिवसीय (odi) और पहला T-20 मैच जीता है।

Historical Cricket Records
Historical Cricket Records

Historical Cricket Records मे सबसे पहला शतक :

टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक बनाने का गौरव ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बैनरमैन को मिला है। बैनरमैन ने पहले ही टेस्ट में 165 रन की पारी खेल कर ये मुकाम हासिल किया था। वनडे क्रिकेट में पहला शतक लगाने का कारनामा डेनिस एमिस ने किया था। एमिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1972 में एकदिवसीय क्रिकेट का पहला शतक जमाते हुए 103 रन बनाए थे।
T-20 क्रिकेट में पहला शतक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था.

यह भी देखें :Nasta Recipe | Healthy नाश्ता रेसपी |Breakfast recipes in Hindi 1

Historical Cricket Records मे पहली बॉल, पहला रन, पहला विकेट, पहला चौका, पहले 5 विकेट:

वर्ष 1877 में अल्फ्रेड शॉ ने चार्ल्स बैनरमैन को पहली टेस्ट मैच की गेंद फेंकी थी. इंग्लैंड के एलन हिल ने पहला टेस्ट विकेट और पहला कैच लिया था. इंग्लैंड के ब्लैकहम ने पहला स्टंपिंग किया था. ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बैनरमैन ने पहला टेस्ट क्रिकेट का पहला चौका लगाया था. W.E.मिद्विन्टर ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लिए थे.

यह भी देखें :Kathal Ki Sabji घर पर बनाएं मटन जैसी स्वादिष्ट Tasty और perfect कटहल की सब्जी, सब चाटते रह जाएंगे उंगलियां

वनडे में पहला विकेट लेने वाले गेंदबाज एलेन थामसन थे. थामसन ने वनडे इतिहास का पहला विकेट जेफ्री बॉयकाट को आउट कर लिया था.

Historical Cricket Records मे पहला दोहरा शतक, तिहरा शतक और पहला 400 रन:*

टेस्ट क्रिकेट का पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बिली मरडॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ 1884 में बनाया था। मरडॉक ने इस मैच में 211 रनों की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक लगाने का कारनामा इंग्लैंड के एंडी सैंडम ने साल 1930 में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ 325 रनों की पारी किया था। भारत की ओर से टेस्ट मैच पहला तिहरा शतक (309) सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2004 में बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में किसी खिलाड़ी द्वारा 400 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के पास है। लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में ये कारनामा किया था। अभी भी टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड लारा के नाम ही है।

वनडे क्रिकेट का में सबसे पहले 200 रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 200 रनों की पारी खेली थी. अभी तक सबसे अधिक एक दिवसीय दोहरे शतक (3) बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

Historical Cricket Records मे पहली हैट्रिक:

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हैट्रिक (hatric) लेने का गौरव ‘फ्रेड्रिक स्पोफोर्थ’ को मिला था। . फ्रेड्रिक ने इंग्लैंड के खिलाफ 1878 में क्रिकेट इतिहास की पहली हैट्रिक ली थी।

यह भी देखें :आज तक क्यों नहीं जीत पाई पंजाब सुपर किंग्स

वनडे क्रिकेट की पहली हैट्रिक पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जलालुद्दीन ने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ ली थी. T-20 मैच में पहली हैट्रिक लेने का कारनामा ऑस्ट्रेलियाई तेज ब्रेट ली ने किया था. ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ 2007 में ये कारनाम किया था.

भारत की ओर से पहली वनडे हैट्रिक लेने का काम चेतन शर्मा ने 1987 में किया था. अभी तक कुल 5 भारतीय गेंदबाज वनडे में हैट्रिक ले चुके हैं. अब तक केवल लसिथ मलिंगा ही वनडे मैच में 3 हैट्रिक लेने वाले अकेले खिलाड़ी हैं.

Historical Cricket Records मे पहले 5 विकेट और एक पारी में 10 विकेट:

क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बिली मिडविन्टर थे. मिडविन्टर ने पहले ही टेस्ट में 78 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे.

एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा इंग्लैंड के जिम लेकर ने अंजाम दिया था. जिम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1956 में एक पारी में 10 विकेट लिए थे.

भारत के अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में एक पारी में 10 विकेट लेने के कारनामे को दोहराया था. कुंबले ने 74 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे और पहले भारतीय बने थे.

Historical Cricket Records
Historical Cricket Records

Historical Cricket Records मे पहले 800 टेस्ट और 500 वन डे विकेट:

पाकिस्तान के वसीम अकरम ने सबसे पहले वन डे में 500 विकेट लिए थे. उन्होंने कुल 502 विकेट लिए थे जबकि श्रीलंका के मुरलीधरन ने 534 वन डे विकेट लिए हैं. श्रीलंका के मुरलीधरन ने टेस्ट मैचों में 800 विकेट लेने का कारनामा भी किया है.

Leave a Comment