Hardik Pandya T20 World Cup 2024: ओपन बस में सवार Great टीम इंडिया के हीरो के स्वागत के लिए वड़ोदरा में 3.5 लाख लोग सड़कों पर आए, 5.5 KM का सफर,  

Hardik Pandya T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या अब अपने घर लौट आए हैं। पांड्या बड़ौदा पहुंचे और अपने शहर में उनका जबरदस्त स्वागत हुआ है। इस दौरान सड़कों पर लोगों का जनसैलाब उतर आया और ओपन बस में सवार  पांड्या ये देख हैरान रह गए।

Hardik Pandya T20 World Cup 2024: हार्दिक पांड्या के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Hardik Pandya T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम इंडिया का भारत में जमकर स्वागत हुआ था। मुंबई में टीम इंडिया की विक्ट्री परेड निकाली गई थी। इस परेड के दौरान मुंबई की सड़कों पर जनसैलाब देखने को मिला था। एक बार फिर कुछ ऐसा ही जनसैलाब बड़ौदा में देखने को मिला। मौका था टीम इंडिया की विश्व कप जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या के घर लौटने का।

पांड्या ने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में पांड्या ने खतरनाक दिख रहे हेनरिक क्लासेन को पवेलियन की राह दिखाई थी। फिर आखिरी ओवर में उन्होंने 16 रनों का बचाव करते हुए टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।

Hardik Pandya T20 World Cup 2024: 3.5 लाख लोगों ने किया स्वागत

Hardik Pandya T20 World Cup 2024:
Hardik Pandya T20 World Cup 2024:

पांड्या विश्व कप जीतने के बाद अब अपने घर बड़ौदा लौटे हैं। इस दौरान बड़ौदा की सड़कों पर लोगों का समंदर देखने को मिला। तकरीबन 3.5 लाख लोग पांड्या के स्वागत के लिए मौजूद थे। इस दौरान पांड्या ओपन बस में सवार थे और हाथ में तिरंगा लिए हुए थे। 5.5 किलोमीटर तक ओपन बस में पांड्या का बड़ौदा के लोगों ने स्वागत किया। इसका वीडियो पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

यह भी देखें: IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: Best भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीती, शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान रचा इतिहास

Hardik Pandya T20 World Cup 2024: पांड्या का प्रदर्शन

पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में लगभग हर मैच में अंत में आकर योगदान दिया और दमदार पारी खेल टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पांड्या ने आठ मैचों में 144 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक मैच में अर्धशतक जमाया। वहीं पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से भी टीम की जीत में अहम रोल निभाया। पांड्या ने आठ मैचों में 11 विकेट लिए। रोहित शर्मा ने इस विश्व कप के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पांड्या को उनकी जगह टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Hardik Pandya T20 World Cup 2024: हार्दिक पांड्या ने ओपन बस में किया सफर

 Hardik Pandya T20 World Cup 2024: भारत ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर इतिहास रचा था। टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी अब तक अपने-अपने घर वापस लौट चुके थे, लेकिन हार्दिक पांड्या अब अपने शहर वड़ोदरा वापस लौटे हैं। जिस तरह टीम इंडिया ने मरीन ड्राइव पर एक ओपन बस में बैठकर रोड शो किया था, उसी तरह हार्दिक ने वड़ोदरा में ओपन बस में सवार होकर हजारों फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

बताया गया था कि हार्दिक पांड्या का यह रोड शो मांडवी से शुरू होकर लहरीपुरा, सूरसागर और डांडिया बाजार से होकर नवलखी कंपाउंड पर जाकर समाप्त होगा। हार्दिक टीम इंडिया की वर्ल्ड कप विनिंग जर्सी में दिखे, वहीं उनकी बस पर ‘वड़ोदरा का गौरव’ लिखा हुआ था। वहीं जैसे ही भारतीय क्रिकेटर ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया सड़कों पर हजारों में भीड़ इकट्ठा थी और कई सारे लोग हाथ में तिरंगा झण्डा लहराते दिखे. हार्दिक का रोड शो 5 बजे शुरू होना था, लेकिन हार्दिक तकरीबन शाम 6 बजे बस में सवार हुए।

इस रोड शो के दौरान ‘वंदे मातरम’ भी बजाया गया. सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया क्योंकि बस के चारों ओर पुलिस के जवाब तैनात रहे. हार्दिक की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में वड़ोदरा के लोग अपने-अपने फोन में उनकी तस्वीर खींचते नजर आए.

Hardik Pandya T20 World Cup 2024: कुछ देर बाद कृणाल पांड्या ने भी किया ज्वाइन

काफी देर तक हार्दिक पांड्या ही ओपन बस में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे, लेकिन कुछ देर बाद उनके भाई कृणाल पांड्या भी बस में नजर आए। कृणाल काली टी-शर्ट और काली पैंट के गेट-अप में नजर आए. इस रोड शो की सबसे मजेदार बात यह रही कि जैसे टीम इंडिया के रोड शो के दौरान एक फैन पेड़ पर चढ़ा हुआ था, वैसे ही इस बार भी एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ कर हार्दिक की तस्वीर खींचता दिखा।

1 thought on “Hardik Pandya T20 World Cup 2024: ओपन बस में सवार Great टीम इंडिया के हीरो के स्वागत के लिए वड़ोदरा में 3.5 लाख लोग सड़कों पर आए, 5.5 KM का सफर,  ”

Leave a Comment