जैसा कि हम सब जानते हैं कि आई पी एल 2022 में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन की कमान सौंपी गई है और इससे पहले उन्हें कप्तानी का कोई खासा अनुभव नहीं रहा है जिसके चलते वे अपने गेंदबाजों को सही समय पर गेंदबाजी कराने में पूरी तरह से सही साबित नहीं हो पा रहे हैं (Hardik Pandya IPL 2022 ) पिछले मैच में भी उन्हें ऐसी समस्या से गुजर ना पड़ा था और उन्होंने अपने प्रमुख गेंदबाजों के ओवर अंतिम ओवर से पहले ही समाप्त करवा दिए थे जिसके चलते अंतिम ओवरों में गेंदबाजी के लिए उन्हें कम अनुभवी गेंदबाजों से गेंदबाजी करानी पड़ी थी
हालांकि अंतिम ओवरों में मैच गुजरात की ओर पूरी तरह से झुक चुका था पर आने वाले समय में यह गलतियां गुजरात टाइटंस पर भारी पड़ सकती है गुजरात टाइटन यह मुकाबला 14 रनों के अंतर से जीत लिया था पर इन बातों का ध्यान आने वाले मैचों में रखना होगा वरना गुजरात टाइटंस के लिए फाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।
Hardik Pandya की IPL 2022 बैटिंग
हार्दिक की बैटिंग की बात करें तो दोनों मैचों में उन्हें शुरुआत मिली पर पर शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए और उनका बैटिंग का स्ट्राइक रेट भी कम था जिसमें उन्हें काफी सुधार करने की आवश्यकता है और अपनी टीम के लिए जिम्मेदारी भरी पारियां खेलने की जरूरत है।
गुजरात की बल्लेबाजी
गुजरात की बल्लेबाजी की बात करें तो अभी तक दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है हालांकि दूसरे मैच में शुभमन गिल एक अच्छी पारी खेली थी जिसकी बदौलत वे एक अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो गए थे गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी में अच्छी गहराई है पर उसका फायदा उठाने के लिए अच्छी शुरुआत की आवश्यकता है और हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी भरी पारी खेलने की आवश्यकता है
गुजरात के अब तक
गुजरात के अब तक के आई पी एल 2022 सफर की बात की जाए तो वह अपने दोनों मैच जीतकर पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है उन्होंने अपने पहले मैच में लखनऊ को पांच विकेट से और दूसरे मैच में दिल्ली को 14 रनों से हराया था।
| भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव #2. दिनेश कार्तिक #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह #10. राहुल द्रविड़ |

