Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक (Indian team all-rounder Hardik Pandya and Natasha Stankovic) ने संयुक्त बयान जारी करके अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। इस सेलिब्रिटी कपल ने शादी के चार साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। हार्दिक और नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी करके तलाक की जानकारी दी। यह भी पता चला कि हार्दिक-नताशा के बेटे अगस्त्य का ख्याल कौन रखेगा।
Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: हार्दिक और नताशा का तलाक
Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: टी20 वर्ल्ड कप-2024 (T20 World Cup 2024) की जीत के अहम हीरो रहे भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Indian cricketer Hardik Pandya) ने गुरुवार को पत्नी नताशा स्टानकोविक से अलग होने की खबर पर मुहर लगा दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अब वो दोनों साथ मे नहीं हैं।
Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: बेटे का ख्याल दोनों मिलकर रखेंगे।
इसके साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि दोनों के बीच अगस्त्य की जिम्मेदारी कौन लेगा। कौन उसकी देखभाल करेगा? दोनों ने मिलकर अगस्त्य के भविष्य को लेकर फैसला कर लिया है और कहा है कि उसका ख्याल दोनों मिलकर रखेंगे।
Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: दोनों आपसी सहमति से अलग हुए
हार्दिक पांड्या ने आधिकारिक बयान जारी करके बताया, ”चार साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया और अपना सब कुछ झोंक दिया और हमारा मानना है कि यह हम दोनों के हित में सबसे अच्छा है। यह जानते हुए कि मस्ती, एक-दूसरे का सम्मान और साथ रहना, हमने साथ में किया और हमने अपना परिवार बढ़ाया, जिसके बाद ये फैसला लेना हमारे लिए मुश्किल था।”
Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: अगस्त्य का ऐसे रखेंगे ख्याल

31 मई 2020 को हिंदू रिति-रिवाजों से शादी करने के बाद फरवरी 2023 में ईसाईं धर्म से भी इस जोड़ी ने शादी रचाई (After getting married as per Hindu customs on 31 May 2020, the couple also got married in Christianity in February 2023) थी। हार्दिक-नताशा ने बताया कि बेटा अगस्त्य इनकी जिंदगी का केंद्र रहेगा। हार्दिक-नताशा ने संवेदनशील समय में निजता रखने की गुजारिश की है। इन दोनों ने बताया कि यह मिलकर (को-पैरेंटिंग) अपने बेटे का ख्याल रखेंगे।
हार्दिक पांड्या ने बयान में आगे बताया, ”हमें अगस्त्य मिला, जो हम दोनों की जिंदगी का केंद्र बना रहेगा। हम उसका मिलकर ख्याल रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम उसकी खुशी के लिए जो कुछ कर सकते हैं, वो करेंगे। हम आपके समर्थन और समझदारी से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल और संवेदनशील समय में हमें अपना समय दें।”
Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: हार्दिक को नहीं मिली कप्तानी

हार्दिक पांड्या को गुरुवार को दो झटके एक के बाद एक लगे। सबसे पहले तो श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम (Indian Team Sri Lanka Tour) की घोषणा हुई, जिसमें हार्दिक पांड्या को केवल खिलाड़ी के रूप में टी20 टीम में शामिल किया गया। हार्दिक पांड्या कप्तानी के दावेदार थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा शुभमन गिल (Shubhman Gil) को उप-कप्तान बनाया गया।
Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: हार्दिक के पिछले छह महीने खराब गुजरे
इसके कुछ घंटे के बाद हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबर सबके सामने आ गईं। आपको यहाँ पर हम यह याद दिला दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया था कि पिछले छह महीने उनके काफी खराब गुजरे, जिससे सबक लेकर वह मजबूत बने और टीम को चैंपियन बना सके।


1 thought on “Hardik Pandya And Natasha Stankovic divorce: Brave हार्दिक और नताशा ने शादी के 4 साल बाद तलाक लिया, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये तलाक की जानकारी दी, बेटे अगस्तया का ख्याल दोनों मिलकर रखेंगे”