Gautam Gambhir मेंटर, क्या लखनऊ सुपरजायंट्स का दामन छोड़ेंगे?

Gautam Gambhir: मुख्य कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) के बाद मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम को छोड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, गंभीर की सिफारिश पर ही एलएसजी (LSG) ने फ्लावर की जगह जस्टिन लेंगर (Justin Langer) को इस साल मुख्य कोच के रूप पर अपने साथ शामिल किया था।

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

एलएसजी (LSG) ने हाल ही में भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व विकेट  कीपर (Wicket Keeper) और बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (M S K Prasad) को रणनीतिक सलाहकार बनाया है। आईपीएल (IPL) से जुड़े एक सूत्र ने यह बताया कि मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि एंडी (Andy) के बाद गौतम गंभीर भी एलएसजी छोड़ने को तैयार…बस इससे आगे और पीछे मुझसे कुछ भी मत पूछिएगा।

यह भी देखें: LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स में एमएसके प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्या गौतम गंभीर की छुट्टी होगी?

Gautam Gambhir की केकेआर से चल रही बात

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

जब इस बारे में एलएसजी (LSG) के मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) से बात की गई तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार गंभीर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के भी संपर्क में हैं। गौतम की ही कप्तानी में केकेआर (KKR) ने दो बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के अलावा कुकिंग मे शौक रखने वाले कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

लखनऊ (Lucknow) ने दिसंबर 2021 को गंभीर को मेंटर बनाया था और उनकी देखरेख में टीम 2022 और 2023 में लगातार दो वर्ष शीर्ष चार में रही और क्वालीफायर (qualifier) में जगह बनाई, लेकिन विजेता नहीं बन पाई। गंभीर और केकेआर प्रबंधन के बीच बात चल रही है। गंभीर और एलएसजी के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की खबर पहले भी चली थी।

Gautam Gambhir दो बार कोलकाता को चैंपियन बना चुके हैं

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

फिलहाल गंभीर मेजर लीग क्रिकेट (Major League Cricket) खेलने अमेरिका (America) के मियामी (Miami ) गए हुए हैं। गंभीर को 2011 की नीलामी में केकेआर (KKR) ने अपने साथ जोड़ा था और 2012 और 2014 में उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल ट्राफी जीती थी। इसके बाद से टीम कुछ खास नहीं कर सकी है। पिछले सत्र में टीम ने चंद्रकांत पंडित को मुख्य कोच बनाया था, लेकिन केकेआर (KKR) का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था और टीम सातवें पायदान पर रही थी।

Leave a Comment