तमिलनाडु के मदुरई में बड़ी हुई कमालिनी को इन लाइन स्कैटिंग पसंद थी। वह इसमें बहुत बेहतर थी जिसकी गवाह उनके घर में रखे शो केस में उसके मेडल और ट्रॉफ़ी थी। लेकिन वह अपने भाई की तरह क्रिकेट खेलना चाहती थी। 11 साल की उम्र में उन्होंने खेलना शुरू किया और जल्द ही यह खेल उनका जुनून बन गया।
उनके पिता उनके पहले कोच थे और कमालिनी और उनका भाई हर रोज अभ्यास करते। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज़ थी लेकिन उनके पिता ने उनको बाएं हाथ का बल्लेबाज़ बनाया, उनको लगता था कि ऐसा करने से उसको फ़ायदा मिलेगा।
परिवार अपने बच्चों की बेहतरी के लिए चेन्नई शिफ़्ट हो गया। उनके पिता ने अपना व्यवसाय तक छोड़ दिया। कमालिनी और उनके भाई ने 2022 में सुपर किंग्स एकेडमी ज्वाइन की और कोच लुईस मैरिआनो के निर्देशन में अभ्यास शुरू किया।
एक हार्ड हिटिंग ओपनर जो कीपिंग करने के साथ स्पिन भी करती हैं। लेकिन मैरिआनो चाहते थे कि वह अपना फ़ोकस विकेटकीपिंग पर ही रखे।
मैरिआनो ने कहा, “आप एक क्रिकेटर में जो देखते हैं उसके अंदर सभी है। चाहे डिफ़ेंस हो, विकेट के चारो ओर शॉट खेलना हो, फ़्रंटफ़ुट से या बैकफु़ट से। उनके अंदर मैदान को पार करने की भी क़ाबिलियत है। वह भले ही 16 की है लेकिन वह ग्राउंड में कहीं भी खेल सकती है क्योंकि उसकी तक़नीक बहुत अच्छी है, फिर चाहे वह जो भी शॉट खेल रही हो। तक़नीक उसके खेल का ध्यान रखती है। वह बहुत कम उम्र में ही महानता की ओर अग्रसर हो गई थीं।”
मैरिआनो ने उनके काम के तरीक़े की भी सराहना की। कमालिनी के कोचों के लिए भी उन्हें नेट्स से बाहर भेजना मुश्किल हो जाता था। वह अकादमी में रोज कम से कम पांच घंटे बिताती थी।
G Kamalini के करियर को उड़ान अकादमी ज्वाइन करने के बाद मिली। 2023 में उन्हें तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित फ्रेयर T20 कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। वह BCCI के अंडर-15 टूर्नामेंट में तमिलनाडु की कप्तान बनी और अलुर में लगे ख़ास अंडर-15 कैंप में उन्हें जगह मिली।
पिछले ही साल उन्होंने अंडर-19 में शुरुआत की। कमालिनी ने यहां पर भी बेहतरीन फ़ॉर्म जारी रखी। अक्तूबर में तमिलनाडु को अंडर-19 टूर्नामेंट जिताने में उन्होंने बड़ी मदद की जहां पर उन्होंने आठ मैचों में 3111 रन बनाए। इसके बाद अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज़ में उन्होंने फ़ाइनल में इंडिया बी के लिए खेलते हुए साउथ अफ़्रीका के खिलाफ 79 रन बनाए। इसके बाद उन्हें भारत की अंडर-19 एशिया कप टीम में जगह मिली।
इन टूर्नामेंट के पहले पिछले साल कमालिनी का परिवार एक मुश्किल परिस्थिति में फंस गया। उनके पिता को बड़ा हार्ट अटैक आया, किडनी फेल हुई और ओपन हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा। जब उन्होंने गहन चिकित्सा में दिन बिताए, तो कमालिनी और उसका भाई अपने परिवार की देखभाल में थे क्योंकि उनकी मां उनके पिता की देखभाल करती थीं। इस उथल-पुथल भरे समय में कमालिनी को सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट खेलना था।
सरन्या ने कहा, “वह दिमाग़ी तौर पर बहुत मज़बूत है। चाहे फिर उसके पिता की स्थिति क्यों ना ख़राब हो। वह टूर्नामेंट से वापस नहीं लौटी। उसकी ऐसी ही मानसिकता है। वह तब से ऐसी ही है जब वह छोटी थी। वह रोते हुए टूर्नामेंट में चली गई, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। सभी ने उसके पिता से कहा कि वह उस दिन को देखने के लिए जीवित रहेंगे जब वह भारत की जर्सी पहनेगी और मुझे भी इस पर विश्वास था।”
कमालिनी ने उस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शतक लगाया और दूसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज़ बनी। मैरिआनो ने कहा कि कमालिनी की बड़ी ताक़त उनकी निडरता और लचीलापन है।
उन्होंने कहा, “वह तब भी रोज अभ्यास के लिए आती थी जब उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे। उन्होंने तब TNCA का कैंप तक ज्वाइन किया। उनके माता-पिता ने यह सुनिश्चित किया कि उस परिस्थिति की वजह से उसका क्रिकेट नहीं रूके। उनके कौशल के साथ मैदान के अंदर और बाहर उनकी निडरता सबसे बड़ी ताक़त है। वह कभी बोलने से नहीं डरती है।”
G Kamalini के पिता ने सुधार किया लेकिन वह अब उनके साथ ट्रेनिंग पर नहीं आते हैं। कमालिनी के उदय ने उनके पिता को भी हिम्मत दी। उनके परिवार का सपना है कि वे उसको लंबे समय तक भारतीय टीम में खेलता देखें। सरन्या ने कहा, “हम उसको लंबे समय तक जर्सी पहने देखना चाहते हैं और वह भारत के लिए लंबे समय तक खेले।”

G Kamalini ने 16 साल की उम्र मे रचा इतिहास
G Kamalini ने विमेंस प्रीमियर लीग में 16 साल और 213 दिन की उम्र में डेब्यू किया है. इसी के साथ वह इस लीग में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने शबनम शकील का रिकॉर्ड तोड़ा है. शबनम शकील ने 16 साल 263 दिन की उम्र में अपना पहला WPL मैच खेला था. वहीं, पार्श्ववी चोपड़ा ने 16 साल 312 दिन की उम्र में अपना पहला विमेंस प्रीमियर लीग मैच खेला था.
G Kamalini पर लगी करोड़ों की बोली
जी कमालिनी तमिलनाडु की ऑलराउंडर हैं और विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में उन पर कई टीमों ने जमकर बोली लगाई थी. जी कमालिनी इस ऑक्शन में 10 लाख रुपए के बेस प्राइज के साथ आईं थीं और मुंबई को उन्हें खरीदने के लिए 1.6 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े थे. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जी कमालिनी के लिए सीधी टक्कर देखने को मिली, जिसके चलते उनकी बोली लगातार बढ़ती गई.
बता दें, जी कमालिनी लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जानी जाती हैं. कमालिनी की सफलता में चेन्नई सुपर किंग्स का ही हाथ है, क्योंकि वह सीएसके की एकेडमी में ही ट्रेनिंग लेती हैं. उन्होंने हाल ही में अंडर-19 महिला एशिया कप और अंडर-19 टी20 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी अपनी छाप छोड़ी थी.
G Kamalini कौन हैं CSK से है खास नाता
तमिलनाडु की ऑलराउंडर G Kamalini को बेंगलुरु में आयोजित डब्ल्यूपीएल 2025 की मिनी नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा। जी कमालिनी तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। 16 वर्षीय कमालिनी अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी में आठ मैचों में 311 रन बनाकर दूसरे नंबर की शीर्ष स्कोरर रहीं थी। अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 44 रन की पारी खेली थी।
G Kamalini को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

तमिलनाडु की ऑलराउंडर जी कमालिनी को बेंगलुरु में आयोजित विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की मिनी नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा। कमालिनी का बेस प्राइस 10 लाख रुपये थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने उनकी कीमत में इजाजा किया। दोनों ने इस ऑलराउंडर को खरीदने के लिए बहुत तेजी से बोली बढ़ाई और आखिरकार मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली।
गौरतलब हो कि घरेलू टूर्नामेंटों में अपने हालिया प्रदर्शन के बाद कमालिनी नीलामी पूल में सबसे अधिक मांग वाली खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरी हैं। 16 वर्षीय कमालिनी अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी में आठ मैचों में 311 रन बनाकर दूसरे नंबर की शीर्ष स्कोरर रहीं थी। इसके अलावा उन्होंने अक्टूबर में तमिलनाडु को खिताब जीतने में मदद की थी। सबसे खास बात यह थी, उनकी छक्के मारने की क्षमता। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में 10 छक्के लगाए थे।
G Kamalini ने अंडर-19 एशिया कप में मचाया है धमाल
उन्होंने भारत ‘बी’ के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में शानदार 79 रन बनाए थे, जिससे उन्हें मलेशिया में पहले अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। कमालिनी ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेली है। कमलिनी एक बहुमुखी खिलाड़ी हैं, जो अपनी स्पिन से योगदान दे सकती हैं।
G Kamalini चेन्नई सुपर किंग्स अकादमी में लेती हैं ट्रेनिंग
साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के स्तरों पर विकेटकीपिंग भी कर चुकी हैं। 16 वर्षीय कमालिनी वर्तमान में सुपर किंग्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। जहां उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने में मदद मिल रही है। उन्हें चेन्नई फ्रेंचाइजी से जुड़े कई बेहतरीन खिलाड़ियों से टिप्स भी मिल चुके हैं।
G Kamalini और परिवार के लिए यादगार रविवार

बेंगलुरु में 15 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग-2025 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ, जिसमें चार महिला खिलाड़ी करोड़पति बन गईं। इनमें एक 16 साल की भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने ऑक्शन से कुछ घंटों पहले ही पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई थीं।
जी कमलिनी (G Kamalini) ने 15 दिसंबर को अंडर-19 विमेंस टी20 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में 44 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 4 चौके देखने को मिले। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में भारत ने 7.5 ओवरों में 9 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।
भारतीय टीम दूसरी गेंद पर ही शुरुआती विकेट गंवा चुकी थी। उस वक्त टीम का खाता तक नहीं खुला था। इसके बाद जी कमलिनी ने सानिका चाल्के के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को जीत दिलाई। जी कमलिनी की ये पारी महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन से ठीक पहले आई।
विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी (G Kamalini) मिनी ऑक्शन में 10 लाख के बेस प्राइज के साथ उतरी थीं। उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DCW) और मुंबई इंडियंस (MIW) के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये में कमलिनी को अपने साथ जोड़ लिया।
20 जुलाई 2008 को जन्मी जी कमलिनी तमिलनाडु की ओर से खेलती हैं। उन्होंने अंडर-19 महिला टी20 ट्रॉफी के 8 मुकाबलों में 311 रन बनाए थे। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के दौरान 10 छक्के जड़े थे। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों में दूसरे पायदान पर रहीं।
G Kamalini की वर्ल्ड कप में जगह लगभग पक्की
जी कमलिनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत-बी की ओर से खेलते हुए 79 रन जड़े थे। उनकी इस पारी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप-2024 में अपनी जगह बनाई थी। कमलिनी का अंडर-19 वर्ल्ड कप-2025 में जगह बनाना भी लगभग तय नजर आ रहा है।
जी कमलिनी का जन्म 20 जुलाई 2008 मे हुआ, इनकी आयु अभी महज 16 वर्ष की है इनकी बल्लेबाजी शैली बाएँ हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी गेंदबाज शैली स्पिनर गेंदबाज की है टीम मे इनकी क्षेत्ररक्षण स्थिति विकेट कीपर की है।
G Kamalini की टीमें
मुंबई इंडियंस महिला
तमिलनाडु महिला
G Kamalini डब्ल्यूपीएल टी20 बैटिंग आँकड़े
| टीम | मैच | पारी | नॉट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइक | शतक |
| एमआई | 2 | 2 | 2 | 15 | 11* | – | 9 | 166.66 | 0 |
G Kamalini के हालिया मैच
एमआई महिला बनाम आरसीबी महिला 11* — 21-फरवरी-2025 बेंगलुरु WT20
एमआई महिला बनाम जीजी महिला 4*–18-फरवरी-2025 वडोदरा WT20
IND-WMN U19 बनाम SA-WMN U19 – 8 1सी/1एस 02-फरवरी-2025 क्वालालंपुर अन्य20
IND-WMN U19 बनाम ENG-WMN U19 – 56* 0c/0s 31-जनवरी-2025 क्वालालंपुर अन्य20
IND-WMN U19 बनाम SCO-WMN U19 – 51 0सी/2एस 28-जनवरी-2025 क्वालालंपुर अन्य20
G Kamalini का परिचय
महज 16 साल की कमलिनी भारतीय क्रिकेट की सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं, उनके हालिया प्रदर्शन ने पूरे देश में सबका ध्यान खींचा है। तमिलनाडु की यह क्रिकेटर अंडर-19 महिला टी20 ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।
उन्होंने 8 मैचों में 311 रन बनाए और अक्टूबर में तमिलनाडु को जीत दिलाई. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर बाएं हाथ की इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के दौरान 10 छक्के लगाए, जिससे उनकी असाधारण पावर-हिटिंग क्षमता का प्रदर्शन देखने को मिला।

