Dinesh Karthik RCB Team: पिछले सीजन आईपीएल से संन्यास लेने के बाद पूर्व विकेट कीपर बैटर दिनेश कार्तिक ने आरसीबी की टीम में दोबारा वापसी कर ली हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2025 में एक नई भूमिका में नजर आएंगे जिसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने पोस्ट शेयर कर दी। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने टीम का बैटिंग कोच और मेंटर के रूप में नियुक्त किया है।
Dinesh Karthik RCB Team: आरसीबी ने दिनेश कार्तिक दी दो बड़ी जिम्मेदारी
Dinesh Karthik RCB Team: भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर बैटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने अपनी टीम का बैटिंग कोच और मेंटर के लिए नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर की।
दिनेश कार्तिक ने पिछले सीजन में आईपीएल से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब कार्तिक नई भूमिका में नजर आएंगे। कार्तिक आरसीबी के साथ-साथ आईपीएल में और भी टीमों के लिए खेल चुके (Karthik has played for RCB as well as other teams in IPL) हैं।
Dinesh Karthik RCB Team: RCB के बैटिंग कोच और मेंटर की नई भूमिका मे Dinesh Karthik

Dinesh Karthik RCB Team: दरअसल आरसीबी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर एक बड़ी जानकारी दी। आरसीबी ने बताया कि दिनेश कार्तिक को उन्होंने टीम के मेंटर और बैटिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरसीबी ने लिखा कि कार्तिक आरसीबी में नए अवतार के साथ वापसी कर रहे हैं। दिनेश कार्तिक आरसीबी मेंस टीम के बैटिंग कोच और मेंटर होंगे। आप किसी को क्रिकेट से बाहर कर सकते हैं, लेकिन उसके अंदर से क्रिकेट को बाहर नहीं कर सकती है।
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर, बैटिंग कोच श्रीधरन श्रीराम, बॉलिंग कोच एडम ग्रिफिथ और फील्डिंग कोच मालोलन रंगराजन (In IPL 2024, RCB team’s head coach Andy Flower, batting coach Sridharan Sriram, bowling coach Adam Griffith and fielding coach Malolan Rangarajan) थे। अब आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम के मेंटर और बैटिंग कोच की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik will be the mentor and batting coach of RCB team in IPL 2025) निभाते हुए नजर आएँगे।
Dinesh Karthik RCB Team: दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 मे लिया रिटायरमेंट
इससे पहले कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन पर आईपीएल से संन्यास को लेकर ऑफिशियल जानकारी दी थी। उन्होंने एक्स (X) पर अपने संन्यास का एलान करते हुए लिखा था कि पिछले कुछ दिनों में मुझे जो प्यार, समर्थन मिला, उससे मैं अभिभूत हूं। इस चीज को संभव बनाने वाले सभी प्रशसंकों के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता और हार्दिक धन्यवाद। काफी समय तक इस पर विचार करने के बाद मैंने क्रिकेट से हटने का फैसला लिया। मैं अधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। अपने खेल के दिनों को पीछे छोड़कर आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए मैं तैयार हूं।
Dinesh Karthik RCB Team: RCB Team और दिनेश कार्तिक का आईपीएल मे प्रदर्शन

RCB का आईपीएल (IPL) खिताब जीतने का इंतजार अभी तक बाकी है आरसीबी टीम का आईपीएल 2024 (RCB Team IPL 2024) में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आरसीबी ने लगातार 6 मैचों में हार का सामना किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी जरूर की, लेकिन अपने लीग स्टेज के आखिरी मैच में सीएसके (CSK) से उन्हें सामना करना पड़ा।
एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी को हार (RCB loses against Rajasthan Royals in the eliminator match) झेलनी पड़ी। अगर बात करें कार्तिक के करियर की तो उन्होंने साल 2008 में आईपीएल में डेब्यू (2008 IPL Debut) किया था और उन्होंने कुल 257 मैच खेलते हुए 4842 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 26 का रहा।

