Dharamshala Cricket Stadium में आयोजित हुआ पहली बार वर्ल्ड कप का मैच, इसकी शुरुआत कन्या पूजन से की गई, फिर भी भीड़ जुटाने मे असफल रहा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम

Dharamshala Cricket Stadium: ICC World Cup Bangladesh VS Afghanistan मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम  (Dharamshala Cricket Stadium) मे, बांग्लादेश (Bangladesh) की पहली गेंद के साथ इतिहास बना। वर्ल्ड कप (World Cup) आयोजित होने वाले क्रिकेट स्टेडियमों में धर्मशाला का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल हो गया है। स्टेडियम में इससे पहले दस दिसंबर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वर्ष 2005 से लेकर अब तक सभी मैच आयोजित हो चुके हैं। वनडे (One Day) का मैच पांच साल के बाद हो रहा है।

Dharamshala Cricket Stadium में टी-ट्वेंटी व आइपीएल के कई मैच आयोजित हो चुके हैं

स्टेडियम में इससे पहले दस दिसंबर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था।  उसके बाद यहां पर टी-ट्वेंटी (T20) व आइपीएल (IPL) के कई मैच आयोजित हुए चुके हैं।

यह भी देखें: ICC World Cup 2023: अफगानिस्तान या बांग्लादेश, कौन करेगा जीत के साथ शुरुआत? दोनों कप्तानों के कौशल पर सभी की रहेगी निगाहें

Dharamshala Cricket Stadium की एक और उपलब्धी

आज वर्ल्ड कप एक दिवसीय मैच में अफगानिस्तान व बांग्लादेश (Afghanistan Vs Bangladesh) के बीच शुरू हुए मैच की पहली गेंद गिरने के साथ ही एक और उपलब्धी एचपीसीए (HPCA) के क्रिकेट स्टेडियम के साथ शामिल हो गई है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Dharamshala Cricket Stadium : एचपीसीए ने वर्ल्ड कप मैच से पहले किया मैदान में कन्या पूजन

Dharamshala Cricket Stadium
Dharamshala Cricket Stadium

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने मैचों के लिए इंद्रू नाग मंदिर खनियारा (Indru Nag Temple Khaniyara) में पूजा-आराधना की थी। और इस दौरान इंद्रू नाग देवता के गुरु ने मैदान में मैच के शुरू होने से पहले पांच कन्या पूजन करने का देव आदेश भी दिया था।

जिस पर आज एचपीसीए ने अफगानिस्तान-बांग्लादेश का मैच शुरू होने से पहले कन्या पूजन किया। इस मौके पर संयुक्त विशाल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एचएस मिन्हासव अन्य मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी विपिन शर्मा के द्वारा इस स्टेडियम मे कन्या पूजन करवाया गया।

https://youtu.be/ITkk6Hef0zI

Dharamshala Cricket Stadium में उम्मीद से कहीं कम रही भीड़

Dharamshala Cricket Stadium
Dharamshala Cricket Stadium

धर्मशाला स्टेडियम में वर्ल्ड कप के अफगानिस्तान-बांग्लादेश की टीमों के बीच हुए मैच को देखने के लिए भीड़ कम रही। एचपीसीए ने धर्मशाला व आस पास के स्कूलों को मैच देखने के लिए बुलाया था, लेकिन इन सबके बावजूद भी इसके स्टेडियम में भीड़ बहुत कम रही।

हालांकि, विधार्थियों ने उत्साह बनाए रखा। वहीं, बाग्लादेश (Bangladesh) के समर्थकों ने भी अपने देश के खिलाड़ियों के लिए जमकर नारे लगाए। अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाड़ियों में जोश भरने पहुंचे समर्थक भी खासे उत्साहित रहे।

Leave a Comment