Deepti Sharma WPL: दीप्ति शर्मा WPL 2024 में हैट्रिक लेने वाली पहली महिला भारतीय गेंदबाज, कैसे भाई का साथ पाकर घरवालों को क्रिकेट खेलने के लिए मनाया?

Deepti Sharma WPL:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी  दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दीप्ति शर्मा डब्ल्यूपीएल में हैट्रिक (Deepti Sharma hat-trick in WPL) लेने वाली पहली महिला भारतीय गेंदबाज बन गई हैं।

इन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम के विरुद्द 8 मार्च को खेले गए मैच मे हासिल की थी जब उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के प्रदर्शन से यूपी (UP) की टीम  को 1 रन से मैच जिताया था। हालांकि, यूपी की टीम प्लेऑफ की रेस से फिर भी बाहर हो गई। दीप्ति शर्मा के क्रिकेट सफर की पूरी कहानी।

Deepti Sharma WPL: हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Deepti Sharma WPL:
Deepti Sharma WPL:

दरअसल, दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाने में माहिर रखने वाली खिलाड़ी हैं। यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) की तरफ से खेलते हुए दीप्ति शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 48 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वही दूसरी और गेंदबाजी से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके थे।

यह भी देखें: RCB Team हुई मालामाल, आरसीबी की ही दो खिलाड़ियों ने पर्पल और ऑरेंज कैप जीती, WPL 2024 की प्राइज मनी लिस्ट ऐसी रही।  

Deepti Sharma WPL: परिवार से क्रिकेट खेलने की जिद्द, भाई का मिला सपोर्ट

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि दीप्ति शर्मा आगरा (Agra) के एक मामूली परिवार से आती हैं, जहां पर लड़कियों पर पांबदी लगाई जाती हैं, लेकिन फिर भी दीप्ति शर्मा ने अपने परिवार के सामने अपने क्रिकेट खेलने की जिद्द रखी और उनकी एक जिद्द ने उनकी किस्मत ही पलट कर रख दी। दीप्ति को उनकी मेहनत के साथ-साथ उनके भाई का भी खास सपोर्ट मिला।

महज 9 साल की उम्र से क्रिकेट की शुरुआत करने वाली आज महिला प्रीमियर लीग (WPL) में अपनी चमक बिखेरने तक दीप्ति का सफर आसान नहीं रहा। दीप्ति के पिता रेलवे में काम करते हैं। उन्हें बाद में माता-पिता दोनों का साथ मिला।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Deepti Sharma WPL: भाई भी क्रिकेटर

Deepti Sharma WPL: दीप्ति के भाई सुमित (Sumit) तेज गेंदबाज रहे और अंडर 19 और अंडर 23 में यूपी (U-19 And U-23 UP) की तरफ से खेल चुके हैं। सुमित को देखकर ही दीप्ति ने बचपन में घरवालों से भाई की एकादमी देखने की जिद्द की और फिर वहां भाई को देखकर उन्हें इस खेल में रुचि बनीं। इसके बाद सुमित ने भी कम उम्र में दीप्ति के टेलैंट को पहचान लिया था और उन्हें ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अपना करियर दांव पर लगाया।

Deepti Sharma WPL: मध्यम गेंदबाज से बनी ऑफ स्पिनर गेंदबाज

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि करियर की शुरुआत में दीप्ति मध्यम गति की गेंदबाज थीं, लेकिन ऑफ स्पिन गेंदबाजी की तरफ शिफ्ट करना उनके लिए टर्निंग प्वाइंट रहा। वह गेंदबाज से स्पिन गेंदबाज बनीं और यूपी टीम (UP Team) के लिए उन्होंने अपना घातक प्रदर्शन दिखाकर हर किसी का दिल जीत लिया।

Deepti Sharma WPL: WPL 2024 मे मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवॉर्ड

दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को डब्ल्यूपीएल 2024 (WPL 2024) में बल्ले से 295 रन और 10 विकेट लेने के बाद मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवॉर्ड (Most Valuable Player of Tournament Award) मिला। दीप्ति ने पूरे टूर्नामेंट में 8 मैच में 295 रन बनाए। उनका नाबाद 88 रन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं, 8 मैचों में 21 की औसत से उन्होंने 10 विकेट लिए।

Leave a Comment