DC Vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विरुद्द खेले गए मैच मे एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी ओवर में 20 रन बटोरे। धोनी (Dhoni) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Enrich Nokia) के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। धोनी ने मैदान मे आते ही पहली ही गेंद पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की पहली गेंद का सामना करते हुए धोनी ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।
DC Vs CSK: धोनी अपने पुराने स्वरूप मे लौटे

DC Vs CSK: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ माही मैजिक शो (Mahi Magic Show) एक बार फिर देखने को मिला। विशाखपत्तनम (Visakhapatnam) में इस साल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बल्लेबाजी करते हुए देखने की फैंस की इच्छा पूरी हुई। शिवम दुबे (Shivam Dubey) के आउट होने के बाद एमएस धोनी इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए और छाए भी।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में 20 रन कूटे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। धोनी ने पहली ही गेंद पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। मुकेश कुमार की पहली गेंद का सामना करते हुए धोनी ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।
DC Vs CSK: धोनी ने खलील की गेंद पर पहला सिक्स जड़ा
इसके बाद धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चेन्नई (Chennai) की पारी के 16.6 ओवर में मुकेश की ही गेंद पर धोनी एक और चौका जड़ा। इसके बाद 17.5 ओवर में खलील अहमद (Khalil Ahmed) की गेंद पर पहला अपना पहला सिक्स जड़ा। धोनी को देखकर खलील भी डर गए थे। खलील ने अपने ओवर में धोनी के सामने दो वाइड बॉल की।
DC Vs CSK: धोनी ने आखिरी ओवर में 20 रन बटोरे

चेन्नई की पारी का आखिरी ओवर एनरिक नॉर्खिया लेकर आए। टीम को जीत के लिए 41 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर धोनी थे। पहली गेंद धोनी ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ से चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर धोनी ने लो फुलटॉस गेंद पर डीप मिडविकेट पर सिक्स जड़ा। ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ चौका जड़ा।
DC Vs CSK: धोनी की छोटी 16 गेंद पर 37 रन की लाजवाब पारी
पारी की आखिरी गेंद पर डीप प्वाइंट पर सिक्स जड़कर अपने स्टाइल में पारी समाप्त की। नॉर्खिया के ओवर में 20 रन बने और चेन्नई 20 रन से मैच हार गई। धोनी ने 16 गेंद पर नाबाद 37 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

