CSK Vs RCB: ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्‍तानी डेब्‍यू में आरसीबी को हराकर IPL 2024 मे विजयी आगाज किया। मैच का टर्निंग प्‍वाइंट क्‍या रहा। कप्तान ने बताया?

CSK Vs RCB: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Chennai Super kings) की टीम ने शुक्रवार 22 मार्च को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम को 8 गेंदें बाकी रहते हुए 6 विकेट से शानदार पटखनी दी। सीएसके के नए कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपनी  कप्‍तानी के डेब्‍यू में विजयी शुरुआत की। मैच समाप्ति के बाद गायकवाड़ ने बताया कि इस मैच का टर्निंग प्‍वाइंट क्‍या रहा। सीएसके (CSK) ने अपने घर में आरसीबी (RCB) के विरुद्द लगातार आठवी जीत हासिल की। 

CSK Vs RCB: सीएसके ने आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्त दी

CSK Vs RCB:
CSK Vs RCB:

CSK Vs RCB: ऋतुराज गायकवाड़ ने शुक्रवार 22 मार्च को अपनी कप्‍तानी का टेस्‍ट अच्‍छी तरह पास किया जब चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से मात दे दी।   

एमए चिदंबरम स्‍टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले गए पहले मैच में आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में पीछा करने उतरी सीएसके ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर ही इस लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। 

सीएसके के कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जीत के बाद कहा, ”शुरुआत से ही हमने इस मैच मे अपना नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि 2-3 ओवर यहां, वहां हुए, लेकिन एक बार जब स्पिनर्स आए तो हमने मैच पर पूरा नियंत्रण पा लिया। हां अगर 10-15 रन कम बने होते तो ज्‍यादा बेहतर रहता क्‍योंकि हम आसानी से जीत दर्ज कर पाते। मगर यह तो मानना ही पड़ेगा कि आरसीबी ने अपनी दमदार वापसी की।”

यह भी देखें: PBKS Vs DC IPL Match मे ऋषभ पंत की 454 दिन बाद मैदान पर वापसी, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट उन पर नजर क्यों रखेगा?  

CSK Vs RCB: कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि मैच का टर्निंग प्‍वाइंट क्‍या रहा?

ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि मैच का टर्निंग प्‍वाइंट क्‍या रहा। उन्‍होंने बताया कि जल्‍दी-जल्‍दी आरसीबी ने दो प्रमुख बल्‍लेबाजों के विकेट गंवाए, जिसने बाजी पलट दी। जल्‍दी विकेट्स निकालना टर्निंग प्‍वाइंट रहा। ग्‍लेन मैक्‍सवेल और फाफ डू प्‍लेसी (Glenn Maxwell and Faf du Plessis) के जल्‍दी विकेट निकालना टर्निंग प्‍वाइंट रहा। इन दोनों के विकेट लेने से हमने अगले पांच-छह ओवर में नियंत्रण रखा। यही प्रमुख बात रही।

CSK Vs RCB: कप्तानी मे दवाब महसूस नहीं हुई  

अपनी कप्‍तानी के बारे में बात करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ”मैं हमेशा इसका आनंद उठाता हूं। मुझे अतिरिक्‍त दबाव महसूस नहीं हुआ। मैं राज्‍य स्‍तर से कप्‍तानी करते आया हूं। मुझे एक बार भी किसी चीज का दबाव महसूस नहीं हुआ। हां, माही भाई की सलाह मेरे लिए काम की थी।”

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

CSK Vs RCB: कप्तानी नजरिए से बल्लेबाजी मे और मेहनत की जरूरत

टीम की बैटिंग के बारे में गायकवाड़ ने कहा, ”हमारी टीम में सभी स्‍ट्रोक खिलाड़ी हैं, रहाणे भाई भी। बैटिंग ईकाई में सभी को अपनी भूमिका पता है। हमें इससे काफी मदद मिली। मैच से कई सकारात्‍मक पक्ष मिले, लेकिन हमें दो-तीन चीजों पर काम करने की जरुरत है। बल्‍लेबाजी पर थोड़ा ध्‍यान देना होगा। अगर हमारे टॉप ऑर्डर के कुछ बल्‍लेबाज लंबी पारी खेलते तो लक्ष्‍य का पीछा करना आसान होता।”

CSK Vs RCB: सीएसके का अगला शिकार गुजरात टाइटंस

सीएसके अपना अगला मुकाबला मंगलवार को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Comment