Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) बुधवार को यहां सात वर्ष में पहली बार भारत (India) के दौरे पर पहुंची जहां उसे पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप (ODI World Cup) में हिस्सा लेना है। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम दुबई (Dubai) से यहां पहुंची और टीम हैदराबाद (Hyderabad) में बहुत समय बिताएगी। टीम बुधवार को तड़के लाहौर (Lahore) से रवाना हुई थी और रात को यहां पहुंची। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत करीब 7 साल बाद आई है भारत (Bharat) पहुंचने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बहुत ही जोरदार स्वागत हुआ।
Cricket World Cup 2023: 6 अक्टूबर को पाकिस्तान की नीदरलैंड्स से होगी पहली भिड़ंत

पाकिस्तान टीम बुधवार को तड़के ही लाहौर से भारत के लिए रवाना हुई थी और रात को यहां पहुंची। पाकिस्तान विश्व कप में नीदरलैंड्स (Netherlands) के विरुद्ध 6 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू करने से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड (New Zealand) और तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्ध अपना अभ्यास मैच खेलेगी।
Cricket World Cup 2023: भारत पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Cricket World Cup 2023: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से करीब 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला। भारत और पाकिस्तान (IND Vs PAK) के बीच तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से दोनों टीमें केवल एशिया कप (Asia Cup) और आइसीसी (ICC) टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के विरुद्ध मैच खेलती हैं। पाकिस्तान की वर्तमान टीम में शामिल केवल मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) और सलमान अली आगा (Salman Ali Aga ही इससे पहले भी भारत (India) का दौरा कर चुके हैं।
बाबर चोट की वजह से साल 2016 में भारत में खेले गए टी-20 विश्व कप में नहीं खेले थे। पाकिस्तान टीम की रवानगी से पहले बाबर ने भारत में खेलने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया था, विशेषकर अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेलने के लिए जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का सामना एक लाख से अधिक दर्शकों के सामने मेजबान भारत से होगा।


3 thoughts on “Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप मे हिस्सा लेने के लिए करीब 7 साल बाद पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदर लैंडस के खिलाफ”