Brydon Carse इंग्लैंड के तेज गेंदबाज (England fast bowler) पर 31 मई शुक्रवार को क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के लिए 3 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। कार्से ने साल 2017 और साल 2019 के बीच मैचों पर सट्टा लगाया (Carse bet on matches between 2017 and 2019) था। कार्से पर प्रतिबंध 28 मई से 28 अगस्त तक रहेगा। ब्रायडन कार्से ने इंग्लैंड के लिए 14 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं।
Brydon Carse पर लगाया गया तीन महीने का प्रतिबंध
Brydon Carse: इंग्लैंड क्रिकेट (England Cricket) पर उस वक्त मैच फिंक्सिंग (Match Fixing) का धब्बा लग गया जब ब्रायडन कार्से को सट्टा लगाने के आरोप में तीन महीने के लिए बैन कर दिया गया। कार्से ने 2017 और 2019 के बीच हुए मैचों पर सट्टा लगाया था। प्रतिबंध का मतलब है कि कार्से का गर्मियों के दौरान इंग्लैंड (ENG) के लिए टेस्ट डेब्यू (Test Debut) करने का मौका अब खत्म हो गया है। कार्से वेस्टइंडीज सीरीज (West Indies Series) के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में थे। कार्से तीन महीने तक सभी फॉर्मेट से बैन रहेंगे।
Brydon Carse ने कई मैचों मे सट्टा लगाया

ऐसा माना जा रहा है कि कार्से ने उन मैचों में दांव लगाए जिनमें वह नहीं खेले थे। तेज गेंदबाज ने जिन मैचों पर दांव लगाया था वे 5 साल से भी ज्यादा पहले हुए थे। बताया जा रहा है कि पेसर ने 2017 से 2019 के बीच कई मैचों पर 303 बार सट्टा लगाया है। कार्से पर 2 साल के बैन और 13 महीने तक निलंबन की कार्रवाई की गई है। कार्से पर यह प्रतिबंध 28 मई से 28 अगस्त तक रहेगा।
Brydon Carse: ECB ने जारी किया बयान

ईसीबी (ECB) ने कार्से पर एक बयान जारी किया और कहा कि वे कार्से पर प्रतिबंध लगाने के क्रिकेट नियामक के फैसले का समर्थन करते हैं। बोर्ड ने यह भी कहा कि वे पिछले 5 सालों में पेसर द्वारा दिखाए गए विकास से संतुष्ट हैं। बयान में यह भी कहा गया कि इस तरह के मामलों से अन्य क्रिकेटरों को सीख मिलेगी।
Brydon Carse ने अपना गुनाह कबूल किया
कार्से ने एक बयान में कहा, “हालांकि ये सट्टे कई साल पहले लगाए गए थे, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है और मैं अपने कामों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं ईसीबी, डरहम क्रिकेट और पीसीए (ECB, Durham Cricket And PCA) को इस मुश्किल समय में मेरे समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अगले 12 हफ्तों में कड़ी मेहनत करूंगा ताकि यह सुनिश्चित कर सकूं कि जब मैं खेलने के लिए वापस आऊंगा तो मैं मैदान पर उस समर्थन का बदला चुका सकूं।”

