Boycott Maldives: सभी पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स मालदीव के खिलाफ एकजुट हुए, सचिन-सहवाग की फैंस से खास अपील

Boycott Maldives: मालदीव में भी एक वर्ग ने मंत्री मरियम और उनकी तरह के बयान देने वाले नेताओं की जमकर आलोचना की। और ये मामला जब तूल पकड़ने लगा तो मालदीव की सरकार को स्पष्टीकरण देना पड़ा। भारत (India) के पूर्व क्रिकटरों ने इस बढ़ते हुए विवाद के बीच लक्षद्वीप (Lakshadweep) जाने की अपील कर दी है। इनमें सचिन तेंदुलकर आकाश चोपड़ा वीरेंद्र सहवाग हार्दिक पांड्या और इरफान पठान (Sachin Tendulkar Aakash Chopra Virender Sehwag Hardik Pandya and Irfan Pathan ) शामिल हैं।

Boycott Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव सरकार के मंत्री मरियम शिउना (Maldives Government Minister Mariam Shiuna) की टिप्पणियों की वजह से भारत (IND) में इसका विरोध जोरों से बढ़ गया है। ऐसे मे अब सोशल मीडिया पर #BycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों ने मालदीव न जाने के लिए मुहिम छेड़ दी है।

Boycott Maldives: अतिथि देवो भव: का भारत में करें दर्शन

Boycott Maldives:
Boycott Maldives:

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सोशल मीडिया (Social Media ) पर लिखा, ‘सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) में मुझे अपना 50वां जन्मदिन मनाए हुए 250 दिन से अधिक हो गए हैं! उस तटीय शहर में हमें अद्भुत आतिथ्य दिया। साथ ही वहां के भव्य पर्यटन ने हमारी यादों का खजाना बढ़ा दिया। हमारे पास एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। ‘अतिथि देवो भव:’ के दर्शन के साथ हमारे पास एक्सप्लोर (Explore) करने के लिए बहुत कुछ है।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 Schedule आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। कब होगी भारत और पाक की टक्कर? पूरे कार्यक्रम की डिटेल यहाँ पर है

Boycott Maldives: भारत में अपनी पसंदीदा जगह का नाम बताएं’

Boycott Maldives:
Boycott Maldives:

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने एक्स हैंडल पर लिखा, चाहे वह उडुपी (Udupi) के खूबसूरत समुद्र तट हों, पोंडी में पैराडाइज बीच (,Paradise Beach in Pondy)  अंडमान में नील और हैवलॉक (Nile and Havelock in Andaman) और हमारे देश भर में कई अन्य खूबसूरत समुद्र तट हों, भारत में ऐसे कई अज्ञात स्थान हैं, जिनमें कुछ बुनियादी ढांचे के समर्थन के साथ बहुत अधिक संभावनाएं हैं। कृपया भारत में अपने पसंदीदा अज्ञात खूबसूरत स्थानों के नाम बताएं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Boycott Maldives: लक्षद्वीप में मनाऊंगा अगली छुट्टी

हार्दिक पांड्या ने लिखा, भारत के बारे में जो कुछ कहा जा रहा है उसे देखकर बहुत दुख हुआ। अपने भव्य समुद्री जीवन, तटों के साथ लक्षद्वीप में छुट्टियां बिताने के लिए एक खास जगह है। मुझे अपनी अगली छुट्टियों के लिए लक्षद्वीप जाना चाहिए।

Boycott Maldives: मातृभूमि के लिए नकारात्मक नहीं सुन सकता

Boycott Maldives:
Boycott Maldives:

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, 15 साल की उम्र से दुनिया भर की यात्रा करने के बाद, मैं जिस भी नए देश का दौरा करता हूं, वह भारतीय पर्यटन को लेकर मेरा विश्वास मजबूत किया है। मैं प्रत्येक देश की संस्कृति का सम्मान करता हूं, लेकिन अपनी मातृभूमि के आतिथ्य के बारे में नकारात्मक टिप्पणियां नहीं सुन सकता।

1 thought on “Boycott Maldives: सभी पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स मालदीव के खिलाफ एकजुट हुए, सचिन-सहवाग की फैंस से खास अपील”

Leave a Comment