Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights: “63 चौके और 25 छक्के’ वर्ल्ड कप का कमर  तोड़ मुकाबला, चिन्नास्वामी में बुरी तरह से हारा  पाकिस्तान , ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, पाक को 62 रनों से रौंदा,

Australia vs Pakistan ICC Cricket World Cup 2023 18th Match Highlights:    

Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights : दोस्तों ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप 2023  में लगातार दूसरी जीत हासिल की है. 62 रनों की हार के बाद पाकिस्तान पर विश्वकप से बाहर होने का खतरा मंडराने  लगा है.

दोस्तों ! आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 18वें मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है, और  गेम मे शानदार वापसी भी की है.

Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights
Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights

पाक को हरा कर 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में शानदार वापसी की है अभी कुछ दिन पहले ही भारत से हारकर ऑस्ट्रेलिया टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी दसवें नंबर पर चली गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी जीत हासिल कर ली है। टीम ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया।

भारत और साउथ अफ्रीका से हारने के बाद टीम को पहली जीत श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। आस्ट्रेलिया 4 मैच में 2 जीत और 2 हार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उसका नेट रनरेट -0.193 है। न्यूजीलैंड और भारत 4 में 4 मैच जीत कर पहले और दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। कीवी टीम का नेट रनरेट +1.923 है, जबकि टीम इंडिया का नेट रनरेट +1.659 है।

22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच जो भी जीतेगा, वह पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तानी टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की फील्डिंग काफी खराब रही। आसान कैच छोड़ने की आदत पाकिस्तान को कंगारुओं के सामने बहुत भारी पड़ी।

Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights : wc 2023 Pakistan vs Australia

डेविड वॉर्नर ने जीवन दान का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल की दौड़ में कायम रखा। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 5वें ओवर की तीसरी बॉल पर डेविड वॉर्नर को जीवनदान मिला। शाहीन ने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट बॉल डाली। डेविड वॉर्नर पुल शॉट कंट्रोल नहीं कर सके और टॉप एज मिड ऑन के हाथ चला गया। वहां उसामा मीर ने वॉर्नर का आसान सा कैच छोड़ दिया।

उसामा वर्ल्ड कप का डेब्यू मैच खेल रहे थे। इस वक्त डेविड वॉर्नर 10 रन पर खेल रहे थे।  उसके बाद वॉर्नर ने सेंचुरी लगा दी। सेंचुरी के बाद 33वें ओवर में अब्दुल्लाह शफीक ने उसामा की गेंद पर वॉर्नर का कैच छोड़ा। दरअसल ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट में पुल शॉट खेलते हुए वॉर्नर की टाइमिंग सटीक नहीं बैठी, लेकिन कैच छूट कर गेंद सीमा रेखा पार 4 रन के लिए चली गई।

इसके बाद 35वें ओवर में कप्तान बाबर आजम ने उसामा मीर की गेंद पर फर्स्ट स्लिप पर स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ा। लेग ब्रेक गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा बाबर आजम के हाथ आया था, लेकिन उन्होंने इसे टपका दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। हारिस रऊफ को 8 ओवर में 83 रन देकर 3 सफलता मिली। 10 के निजी स्कोर पर वॉर्नर का कैच टपकाने वाले उस्मान मीर को 9 ओवर में 82 रन देने के बाद 1 विकेट नसीब हुआ।

Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights: Aus Vs Pak, World Cup 2023 Highlights

368 के लक्ष्य को बचाते हुए ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग भी कुछ खास नहीं रही। फील्डर्स ने दोनों पाकिस्तानी ओपनर्स के 1-1 कैच छोड़े। 12वें ओवर में अब्दुल्लाह शफीक का कैच शॉन एबट ने पैट कमिंस के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बाउंड्री पर छोड़ दिया। एबॉट कैच हाथ में आने से पहले ही बाउंड्री रोप पर चढ़ गए थे और इस चक्कर में उन्होंने छक्का दे दिया। इमाम उल हक को भी 18वें ओवर में जीवनदान मिला। अबकी बार खुद कप्तान पैट कमिंस ने ग्लेन मैक्सवेल के 18वें ओवर की दूसरी शॉर्ट गेंद पर मिडविकेट में इमाम का कैच छोड़ा।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की तरह दोनों पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज जीवन दान का फायदा नहीं उठा सके। मार्कस स्टोइनिस के 22वें ओवर की पहली शॉर्ट गेंद पर अब्दुल्ला शफीक के बल्ले का टॉप एज मिडविकेट में ग्लेन मैक्सवेल के हाथ चला गया। अब्दुल्ला ने 64 रन बनाए और पाकिस्तान को 134 पर पहला झटका लगा। मार्कस स्टोइनिस के 24वें ओवर की चौथी शॉर्ट गेंद पर अपर कट खेलने के प्रयास में इमाम 70 रन बनाकर थर्ड मैन पर लपके गए। 368 के लक्ष्य का पीछा करते हए पाकिस्तान को अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक की सलामी जोड़ी ने 21 ओवर में 134 रन की शुरुआत दी थी,

Australia vs Pakistan ICC Cricket World Cup 2023 18th Match Highlights

जब बाबर आजम बल्लेबाजी करने आए, तब पाकिस्तान को जीत के लिए 174 गेंद पर 234 रन बनाने थे। विकेट में गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं था और बाबर के पास अपनी बल्लेबाजी का क्लास दिखाने का पूरा मौका था। एडम जैम्पा के 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और मिडविकेट पर पैट कमिंस को कैच थमा दिया। बाबर 14 गेंद पर 18 रन बनाकर टीम को बीच मझधार में छोड़कर चले गए।

मोहम्मद रिजवान 46, साउद शकील 30 और इफ्तिखार अहमद 26 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान और शकील ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंद पर 57 रनों की साझेदारी बनाई। यह ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही।

पाकिस्तान 45.3 ओवर में 305 पर ऑल आउट हो गया और 62 रन से मैच हार गया। एडम जैम्पा ने 10 ओवर में 54 रन देकर 4 पाकिस्तानी बल्लेबाजों का शिकार किया। मार्कस स्टोइनिस और पैट कमिंस के हिस्से 2-2 सफलता आई। मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया। पाकिस्तान को बुरी तरह धोने के लिए डेविड वॉर्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़े :  जानें खाने में क्या क्या पसंद करते हैं आपके अपने फेवरेट क्रिकेटर्स

Australia vs Pakistan ICC Cricket World Cup 2023 18th Match Highlights:

दोस्तों ! पांच बार की चैम्पियन टीम कुछ समस्याओं से जूझ रही है, वनडे क्रिकेट में आस्ट्रेलिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 69-34 का है और 50 ओवरों के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने 6 मैच जीते, जबकि 4 मैच हारे हैं।

Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights
Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights

टीमें :

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल -हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

ऑस्ट्रेलिया :

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कारी, जोश इंगलिस, सीन एबोट, एश्टोन एगर, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क।

Leave a Comment