Asian Games 2023: नए कप्तान ऋतुराज के नेतृत्‍व मे युवा भारतीय टीम चीन के लिए हुई रवाना, इस दिन पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) चीन के हांगझोऊ (Hangzhou, China ) में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 (Asian Games 2023) में हिस्‍सा लेने के लिए रवाना हो गई है। भारतीय टीम मुंबई (Mumbai) से चीन के हांगझाऊ के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम के साथ टॉप पांच टीमों को आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग (ICC T20 Inter National Ranking) के कारण शीर्ष वरीयता मिली और उन्हे सीधे क्‍वार्टर फाइनल (quarter final) में एंट्री मिली है।

भारतीय टीम एशियन गेम्‍स 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 3 अक्‍टूबर को करेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) के गोल्ड (Gold) जीतने के बाद अब रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी वाली टीम से भी गोल्‍ड मेडल (gold medal) जीतने की उम्‍मीद की जा रही है।

साई ने अपने एक्‍स (पहले ट्विटर) पर भारतीय टीम के मुंबई (Mumbai) से चीन (China) के रवाना होने के फोटो शेयर किए हैं। साई ने लिखा, ‘पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्‍स 2023 के लिए तैयार है। भारतीय टीम मुंबई एयरपोर्ट से हांगझोऊ के लिए रवाना हुई। हम उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

यह भी देखें:  Asian Games 2023: Strong भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए भारत का गौरव बढ़ाया, Asian Games 2023 मे ‘हरमनप्रीत ब्रिगेड की टीम ने जीता क्रिकेट मे गोल्‍ड मैडल

Asian Games 2023: भारत सीधे खेलेगा क्‍वार्टर फाइनल

Asian Games 2023
Asian Games 2023

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत, पाकिस्‍तान, श्रीलंका, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान (India, Pakistan, Sri Lanka, Bangladesh And Afghanistan) टॉप-5 रैंक वाली टीमें हैं। इसलिए इन्‍हें शीर्ष वरीयता दी गई है। इन टीमों को सीधे क्‍वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी। भारतीय टीम को गोल्‍ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग मे रुचि रखने वाले कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Asian Games 2023; रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Asian Games 2023
Asian Games 2023

रुतुराज गायकवाड़ को एशियन गेम्‍स के लिए भारतीय टीम का कप्‍तान बनाया गया है। यशस्‍वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal ) को भी टीम में जगह मिली है। शिवम दुबे (Shivam Dubey) की टीम इंडिया (Team India) में वापसी हुई है। आईपीएल (IPL) में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh) भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है।

Asian Games 2023: एशियन गेम्‍स के लिए भारतीय स्‍क्‍वाड

Asian Games 2023
Asian Games 2023

रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्‍नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह।

Asian Games 2023: स्‍टैंडबाई खिलाड़ी – यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा और साई सुदर्शन।

1 thought on “Asian Games 2023: नए कप्तान ऋतुराज के नेतृत्‍व मे युवा भारतीय टीम चीन के लिए हुई रवाना, इस दिन पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया”

Leave a Comment