Asian Cricket Council के लगातार तीसरी बार Jay Shah बने अध्यक्ष, 1 साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया

Asian Cricket Council: बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) को लगातार तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) के अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया हैं। जय शाह ने दो-दो साल के दो टर्न पूरे कर लिए हैं और ये उनका तीसरा कार्यकाल होगा जहां पर वह एसीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभालेंगे। जय शाह के इस कार्यकाल का एक्सटेंशन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया।

यह भी देखें: Sri Lanka Cricket Board पर लगाये गए बैन को ICC ने रविवार 28 जनवरी को हटा दिया, SLC अब टूर्नामेंट का आयोजन भी कर सकता है

Asian Cricket Council: श्रीलंका के राष्ट्रपति शम्मी सिल्वा ने जय शाह की तारीफ की

एसीसी के अध्यक्ष के नॉमिनेशन में सभी अधिकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति शम्मी सिल्वा से कहा कि जय शाह ने इस एसीसी के पद के दायित्वों को बखूबी बहुत ही अच्छी तरह से निभाया है और उनका क्रिकेट को बढ़ावा देने में बहुत ही योगदान भी रहा है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Jay Shah बने तीसरी बार ACC के अध्यक्ष

Asian Cricket Council
Asian Cricket Council

दरअसल, श्रीलंका के राष्ट्रपति शम्मी सिल्वा (Shammi Silva) ने अपने बयां मे यह कहा कि जय शाह (Jay Shah) ने एसीसी के इस पद के भार का पालन बहुत ही अच्छी तरह से किया है और उनका क्रिकेट की ग्रौथ में अहम योगदान रहा।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि जनवरी 2021 में जय शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन (Bangladesh Cricket Board President Nazmul Hasan) से एसीसी की कमान संभाली थी, जिसके बाद एक बार फिर से शाह इस पद को संभालते हुए नजर आएंगे। उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति शम्मी सिल्वा (Sri Lankan President Shammi Silva) ने कहा कि जय शाह के नेतृत्व में एसीसी ने पूरे एशियाई क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने और विकसित करने में अहम प्रगति हासिल की है।

Asian Cricket Council: जय शाह ने क्या कहा- 

Asian Cricket Council: इसके बाद एसीसी (ACC) के अध्यक्ष पद के लिए जारी रहते हुए जय शाह (Jay Shah) ने कहा कि मैं एसीसी बोर्ड (ACC Board) के निरंतर विश्वास के लिए उनका सदैव आभारी रहूँगा। हमें बस उन जगहों पर खासतौर से ध्यान देने के साथ ही खेल के इस विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। जहां पर यह अभी भी अपनी शुरुआती चरण में है। एसीसी पूरे एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

1 thought on “Asian Cricket Council के लगातार तीसरी बार Jay Shah बने अध्यक्ष, 1 साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया”

Leave a Comment