Asia Cup 2023 Final: एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया की तारीफ की, रोहित एण्ड कंपनी को मिला बधाईयों का सैलाब

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप (Asia Cup) में भारत (Bharat) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। टीम इंडिया (Team India) ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम को 50 रन के मामूली स्कोर पर ढेर किया। इसके बाद सोशल मीडिया (social media) पर टीम इंडिया ट्रेंड कर रही है। टीम के लिए बधाई संदेशों का लगातार तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है।

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम को 50 रन पर ढेर किया। इसके बाद टीम ने 6वें ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 10 विकेट से मैच जीतकर अपने नाम कर लिया।

यह भी देखें: Asia Cup 2023 Cricket Final IND Vs SL:  टीम इंडिया ने फाइनल मे श्रीलंका को बुरी तरह धोकर 8 वी बार एशिया कप पर कब्जा जमाया, गेंदबाजी मे सिराज और हार्दिक का कहर

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप में दर्ज की सबसे ज्यादा जीत-

भारत एशिया कप में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया ट्रेंड कर रही है। टीम के लिए बधाई संदेशों का लगातार तांता लगा हुआ है। हर तरफ से खिलाड़ी टीम को बधाई दे रहे हैं। टीम की जीत के हीरो मोहम्मद सिराज भी अपने करियर के बेस्ट स्पेल के बाद से ट्रेंड कर रहे हैं।

Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया के लिए आई बधाईयों की लिस्ट-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि टीम इंडिया ने अच्छा खेल दिखाया। एशिया कप जीतने पर बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार टैलेंट दिखाया है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखने वाले कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Asia Cup 2023 Final: अनुराग ठाकुर ने दी बधाई-

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी टीम की जीत पर गदगद हुए। उन्होंने लिखा कि चैंपियंस। टीम इंडिया को एशिया कप फाइनल में जबरदस्त जीत और आठवीं बार ट्रॉफी जीतने पर ढेरों बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। सिराज ने एक ओवर में 4 विकेट समेत कुल 6 विकेट लिए। विश्व कप से पहले भारतीय टीम की शानदार जीत।

Asia Cup 2023 Final: जय शाह ने दी बधाई-

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा कि एशिया कप 2023 की जीत हमारी एकता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण थी। फाइनल में सिराज के 6 विकेट जबरदस्त थे, लेकिन हमारी टीम की कोशिशों से हमने यह ट्रॉफी हासिल की। इस जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और स्पोर्टिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई।

Asia Cup 2023 Final: हरभजन ने क्या लिखा-

Asia Cup 2023 Final: हरभजन सिंह ने लिखा टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन और एशिया कप जीतने पर बधाई।

Asia Cup 2023 Final: भारत ने लिया बदला-

युवराज सिंह ने लिखा कि हमारे सिर से परेशानी उतरी। 23 साल पहले टीम इंडिया शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 54 रन पर ऑलआउट हो गई थी। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई। वर्ल्ड कप में इस फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद है।

इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंडुलकर, सुरेश रैना, यूसुफ पठान आदि लोगों ने भी X हैंडील के जरिए टीम इंडिया की अपनी और से बधाइयाँ दी है।       

1 thought on “Asia Cup 2023 Final: एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया की तारीफ की, रोहित एण्ड कंपनी को मिला बधाईयों का सैलाब”

Leave a Comment