Ashutosh Sharma IPL: इंदौर की गलियों से निकलकर अब आईपीएल 2024 में अपनी चमक बिखेर रहा यह खिलाड़ी कौन है? 

Ashutosh Sharma  IPL:  गुजरात (Gujrat) के खिलाफ पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की जीत में आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) का अहम योगदान रहा। आशुतोष मध्यप्रदेश (Madhy Pradesh) के छोटे से शहर रतलाम (Ratlaam) में जन्मे और इंदौर (Indore) में वह पले बढ़े। आशुतोष लाइमलाइट में साल 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के जरिए आए। ग्रुप स्टेज मै में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के खिलाफ आशुतोष ने 11 गेंद पर हाफ सेंचुरी जड़ी जो टी20 में भारतीय बैटर द्वारा सबसे तेज फिफ्टी रही।

Ashutosh Sharma IPL: IPL 2024 मे गुजरात के खिलाफ आशुतोष ने बनाए 31 रन

Ashutosh Sharma IPL
Ashutosh Sharma IPL

Ashutosh Sharma  IPL: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को धूल चटकाकर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात द्वारा मिले 200 रन का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने एक गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 3 विकेट से जीत हासिल की। पंजाब की तरफ से शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा बल्ले से चमके और उन्होंने पंजाब (Punjab Kings) को ये धांसू जीत दिलाई। आशुतोष ने नंबर 6 पर आकर 31 रन बनाए। उनकी पारी के बाद उनकी हर जगह जमकर वाहवाही हो रही है।

यह भी देखें: IPL Shashank Singh किस्मत भी उसी का साथ देती है, जो जंग लड़ने की हिम्मत करता है। IPL 2024 मे दिखा शशांक सिंह का जलवा।  

Ashutosh Sharma IPL: कौन हैं Ashutosh Sharma?

आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) मध्यप्रदेश के छोटे से शहर रतलाम में जन्मे और इंदौर में उन्होंने पढ़ाई-लिखाई की। आशुतोष लाइमलाइट में साल 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए आए। ग्रुप स्टेज मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ आशुतोष ने 11 गेंद पर हाफ सेंचुरी जड़ी, जो टी20 में भारतीय बैटर द्वारा सबसे तेज फिफ्टी रही।

Ashutosh Sharma IPL: युवराज और नमन ओझा ने सपोर्ट किया

आशुतोष ने इस दौरान युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का 16 साल पुराना रिकॉर्ड धराशायी किया। युवी ने टी20 विश्व कप 2007 (T20 World Cup) में 12 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी। ये काफी चर्चित गेम था, जिसमें उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 सिक्स लगाए थे। आशुतोष इस दौरान 9 साल के थे, जब युवराज ने यह कारनामा किया था. आशुतोष की सफलता में भारत (India) के लिए खेल चुके विकेट कीपर बल्लेबाज नमन ओझा का अहम हाथ रहा। उनकी कप्तानी में ही आशुतोष ने मध्य प्रदेश के लिए टी20 डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Ashutosh Sharma IPL: सैयद मुश्ताक अली मे चयन नहीं

आशुतोष ने गुजरात के खिलाफ मिली पंजाब की जीत के बाद कहा कि 2019 में, मैंने टी20 में मध्य प्रदेश के लिए अपने आखिरी गेम में 84 रन बनाए, और उसी साल एक पेशेवर कोच आया और उसने मुझे पसंद नहीं किया। चयन ट्रायल में भी मैंने 40-45 गेंदों पर लगभग 90 रन बनाए, लेकिन शाम को जब सैयद मुश्ताक अली के लिए टीम की घोषणा की गई तो मुझे नहीं चुना गया। तो मैं सच में उस समय डिप्रेशन में चला गया था क्योंकि उस साल मैंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। हमने अंडर-23 भी खेला था और मैंने चार मैचों में 200 रन बनाए थे।”

Ashutosh Sharma IPL: PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने दर्ज की बड़ी जीत

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने पहले बैटिंग करते हुए 199 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। पंजाब की तरफ से जब आशुतोष बैटिंग करने इम्पैक्ट प्लेयर (Impact Player) के रूप में उतरे तो उनकी टीम को 27 गेंदों पर जीत के लिए 50 रन चाहिए थे।

इसके बाद 18वें ओवर में अजमतुल्लाह  के ओवर में आशुतोष ने 3 छक्के जड़े। यहीं से मैच पंजाब की तरफ चले गया और पंजाब को शशांक और आशुतोष  ने गुजरात के खिलाफ 3 विकेट से जीत दिलाई।

Leave a Comment