Arjuna Award: टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shmi) को देश के प्रतिष्टित अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से सम्मानित किया गया है। शमी का प्रदर्शन अभी पिछले कुछ सालों में कमाल का रहा है। भारत (India) की धरती पर खेले गए एक दिवसीय विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में शमी ने भारतीय टीम (Indian Team) को फाइनल (Final) तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था। शमी ने 7 मैचों में 24 विकेट निकाले थे।
Arjuna Award: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शमी इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाने वाले 9वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं। शमी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बहुत ही शानदार रहा था और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे। शमी ने 7 मैचों में कुल 24 विकेट झटके थे।
Arjuna Award से सम्मानित हुए शमी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को देश के प्रतिष्टित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। शमी का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में कमाल का रहा है। भारत की धरती पर खेले गए विश्व कप में शमी ने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था।
Arjuna Award के बाद मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवॉर्ड को लेकर एएनआई (ANI) के साथ बातचीत करते हुए कहा, “यह अवॉर्ड मेरे लिए सपने जैसा है, लोगों की जिंदगी निकल जाती और लोग इस अवॉर्ड को नहीं जीत पाते हैं। मुझे खुशी है कि इस अवॉर्ड को पाने के लिए मुझे नॉमिनेट किया गया है। इस अवॉर्ड को पाना मेरे लिए सपने जैसा है, क्योंकि मैंने अपने जीवन मे इस अवॉर्ड से सम्मानित होते कई लोगों को देखा है।”
Arjuna Award: यादगार रहा था वर्ल्ड कप 2023

मोहम्मद शमी के लिए वर्ल्ड कप 2023 किसी सपने के सच होने से कम नहीं रहा था। शमी ने गेंद से जमकर कहर बरपाया था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। शमी ने विश्व कप में खेले सिर्फ 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए थे और दुनिया भर के बल्लेबाजों की नाक में दम किया था।
शमी ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ खेले गए सेमी फाइनल मैच में 7 विकेट चटकाए थे। वहीं, भारत (IND) की ओर से 50 ओवर के विश्व कप (WC) में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शमी के नाम दर्ज हो गया है। शमी ने इस मामले में जहीर खान (Zaheer khan) को पीछे छोड़ा था।

