Anunay Singh Cricketer, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net worth, IPL की टीम में शामिल होने वाला वह बिहार क्रिकेट बोर्ड का पहला खिलाड़ी बना, सफलता का 1 ही मंत्र मेहनत   

Anunay Singh Cricketer एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है इनका जन्म 3 जनवरी 1993 को हुआ था, इनके पिता का नाम नारायण सिंह है इनका पूरा नाम अनुनय नारायण सिंह है जो घरेलू क्रिकेट में बिहार और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 19 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने 1 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी में शुरुआत की। उन्होंने 9 नवंबर 2021 को 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया। फरवरी 2022 में, उन्हें 2022 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के लिए नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था।

अनुनय सिंह एक भारतीय क्रिकेटर है, जो कि घरेलू टीम बिहार के लिए खेलते है वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करने में माहिर है। वह एक हरफनमौला खिलाड़ी है और अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं वह बिहार के पहले खिलाड़ी है, जिन्होंने बिहार टीम की ओर से खेलते हुए आईपीएल में अपनी जगह बनाई हैं उनको आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

Table of Contents

Anunay Singh Cricketer का जन्म और परिचय

अनुनय सिंह का जन्म 3 जनवरी 1993 में बिहार के वैशाली जिला में हुआ था उनके पिता गोरखपुर में पीएसी 26वीं वाहिनी निरीश्रक से सेवानिवृत्त हो चुके है, एक समय पर अनुनय के पिता खिलाड़ी थे। अनुनय कहते है कि “मेरे पिता मेरी प्रेरणा है, उनका हमेशा से क्रिकेट खेलने में साथ रहा है” अनुनय ईशान किशन से पटना के ऊर्जा स्टेडियम में गेंदबाजी के दौरान मुलाकात की थी। उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग कोच ज्वालासिंह से गोरखपुर में ली हैं ज्वालासिंह वही है, जिन्होंने पृथ्वी शॉ को क्रिकेट में प्रशिक्षित किया है।

Anunay Singh Cricketer का क्रिकेट करियर

Anunay Singh Cricketer
Anunay Singh Cricketer

Anunay Singh Cricketer ने क्रिकेट खेलना शौकिया तौर पर शुरू किया था पेशेवर रूप में उन्होंने क्रिकेट को 10 कक्षा के बाद से खेलना शुरू किया। उनके शुरूआती दिनों में बिहार क्रिकेट टीम को पूर्ण रूप से मान्यता नहीं मिली थी, इस दौरान उनके पटना क्रिकेट एकेडमी के कोच मनोज सर ने मुंबई या दिल्ली जाने को कहा ताकि वह क्रिकेट में आगे बढ़ सके जिसके बाद उन्होंने कुछ सालों तक दिल्ली में नरेश जैन के अंतर्गत क्रिकेट का अभ्यास किया।

अनुनय कहते है कि “वहां पर मेरे खेलने के तरीके में काफ़ी सुधार आया”. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के कोच अमरनाथ शर्मा सर से भी प्रशिक्षण लिया, वहां पर उनको कई नई चीजें सिखने को मिली। जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को 2018 में पूर्ण रूप से मान्यता मिली, तब उनको उनके पुराने कोच मनोज सर और चुन्नू सर ने उनको बिहार बुलाया और कहा की तुम अब से बिहार क्रिकेट टीम की ओर से खेल सकते हो। उन्होंने बिहार की ओर से लिस्ट-ए, फर्स्ट क्लास और टी-20 में अपने खेल का शानदर प्रदर्शन किया है।

अनुनय ने अपना पहला डोमेस्टिक क्रिकेट मैच 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में 19 सितम्बर 2018 को खेला था।  इसके बाद उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू 1 नवम्बर 2018 को रणजी ट्रॉफी 2018-19 में और टी-20 डेब्यू 9 नवम्बर 2021 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया।

अनुनय कहते है कि “वहां पर मेरे खेलने के तरीके में काफ़ी सुधार आया”. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के कोच अमरनाथ शर्मा सर से भी प्रशिक्षण लिया, वहां पर उनको कई नई चीजें सिखने को मिली. जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को 2018 में पूर्ण रूप से मान्यता मिली, तब उनको उनके पुराने कोच मनोज सर और चुन्नू सर ने उनको बिहार बुलाया और कहा की तुम अब से बिहार क्रिकेट टीम की ओर से खेल सकते हो. उन्होंने बिहार की ओर से लिस्ट-ए, फर्स्ट क्लास और टी-20 में अपने खेल का शानदर प्रदर्शन किया है.

अनुनय ने अपना पहला डोमेस्टिक क्रिकेट मैच 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में 19 सितम्बर 2018 को खेला था. इसके बाद उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू 1 नवम्बर 2018 को रणजी ट्रॉफी 2018-19 में और टी-20 डेब्यू 9 नवम्बर 2021 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया.

Anunay Singh Cricketer की आईपीएल मे नीलामी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन दो दिन तक बेंगलुरु में चला, हर क्रिकेट फैन लगातार टीवी स्क्रीन के आगे आंखें गढ़ाए बैठा था। 200 से अधिक खिलाड़ियों की इस ऑक्शन में बोली लगी, टीमों की ओर से 5 अरब से भी ज्यादा का खर्च किया गया बेंगलुरु में जब ये सब घट रहा था, उसी वक्त बिहार के वैशाली से आने वाले अनुनय सिंह, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग ली।

अब अनुनय इंडियन प्रीमियर लीग में अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे, ये खास इसलिए भी है क्योंकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से किसी आईपीएल टीम में शामिल होने वाले अनुनय सिंह पहले क्रिकेटर होंगे. राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनुनय सिंह को अपने साथ जोड़ा है।

Anunay Singh Cricketer ने मेगा ऑक्शन के उस पूरे अनुभव को साझा किया. अनुनय के मुताबिक, ‘पहले दिन तो वो ऑक्शन देख ही नहीं पाए थे, क्योंकि उन्हें मालूम था कि अनकैप्ड प्लेयर्स का नंबर दूसरे दिन आना था। लेकिन जब बड़े-बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड जाने लगे, तो वह काफी नर्वस हुए थे क्योंकि यहां पर कुछ भी हो सकता था।

दूसरे दिन के आखिर में जब ऑक्शनर चारु शर्मा ने खिलाड़ी नंबर 564 यानी मेरा नाम बुलाया, तब राजस्थान रॉयल्स ने उनके लिए बोली लगाई. और तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली. जैसे ही ये हुआ, तभी से फोन बजने शुरू हो गए’।  

अनुनय सिंह ने यूपी के गोरखपुर में ही ज्वाला सिंह से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली वही ज्वाला सिहं जो पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को तैयार कर चुके हैं और उनके शिष्य क्रिकेट की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रहे हैं अब इनमें अनुनय सिंह का भी नाम जुड़ने को है।

अनुनय ने भी अपने कोच ज्वाला का शुक्रिया अदा किया, उन्होंने कहा, ‘सर की वजह से उन्हें राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेनिंग में जाने का मौका मिला था, कैंप में उन्होंने लगातार मेहनत की थी और उसके बाद ही चीज़ें सुधरीं।  ऐसे में अब जब राजस्थान रॉयल्स ने ही ऑक्शन में उन्हें खरीदा तो सब सही हुआ।

बिहार की वैशाली से क्रिकेट खेलते हुए अब सीधे इंटरनेशनल लेवल की लीग में हिस्सा लेने को लेकर अनुनय सिंह ने कहा कि वह लगातार मेहनत करते हुए आए हैं और ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा बड़े लेवल पर जाएंगे, तो काफी चीज़ें सीखने को मिलेंगी।

क्योंकि ये टी-20 मुकाबला है, तो हमें फिटनेस पर फोकस करना है ऐसे में इसके लिए पहले से ही काम चल रहा है, अब चीज़ें और भी निखरती जाएंगी। अनुनय का फोकस साथ ही टी-20 मैच को देखते हुए अलग-अलग तरह के वैरिएशन पर काम करने को लेकर भी है।

अगर अनुनय सिंह के घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो वह अभी तक 8 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल चुके हैं, उसमें 10 विकेट उनके नाम हैं, इसमें 12 रन देकर 3 विकेट लेने का स्पेल भी शामिल है।

अनुनय सिंह के पिता पुलिस विभाग में हैं और गोरखपुर में ही पोस्टिंग थी, ऐसे में अनुनय बिहार के वैशाली के होने के बावजूद क्रिकेट के गुर पूरी तरह से गोरखपुर में ही सीख पाए। अनुनय सिंह बिहार के लिए विजय हजारे ट्रॉफी, मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल चुके हैं और अब बारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जरिए करियर को आगे बढ़ाने की है।

यह भी देखें: Aniket Chaudhary Biography in Hindi, Family, Record, Wife, Net Worth, IPL, मिशेल स्टार्क के नाम से मशहूर यह भारतीय तेज गेंदबाज

Anunay Singh Cricketer पर राजस्थान रॉयल्स ने क्यों खेला बड़ा दांव?

 बिहार के वैशाली में एक गांव के अनुनय सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। इसके साथ ही यह तेज गेंदबाज आईपीएल में शामिल होने वाला बिहार से पहला क्रिकेट बन गया है।

पृथ्वी, यशस्वी जायसवाल  और अब अनुनय सिंह। अब आप सोच रहे होंगे कि पृथ्वी और यशस्वी तो ठीक, लेकिन अनुनय सिंह कौन हैं? और तीनों में कनेक्शन क्या? सबसे पहले बता दें कि अनुनय हैं कौन है? दरअसल, यही वह खिलाड़ी हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बिहार क्रिकेट असोसिएशन (Bihar Cricket Association) की ओर से शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर (1st IPL Cricketer From Bihar) बने हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी लीग की पहली चैंपियन यानी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने उन्हें खरीदा है। इस तरह बिहार क्रिकेट और आईपीएल की जब भी बात होगी तो वैशाली के अनुनय का नाम जरूर लिया जाएगा। अब रही बात उनका पृथ्वी साव, यशस्वी जायसवाल और अब अनुनय सिंह से क्या नाता है तो बता दें कि अनुनय के राजस्थान रॉयल्स तक पहुंचने में अहमद रोल निभाया है

Anunay Singh Cricketer के गुरु ज्वाला सिंह की मेहनत

पूरी कहानी जानने के लिए फ्लैशबैक में जाना होगा। दरअसल, पृथ्वी और यशस्वी के गुरु ज्वाला के कहने पर ही राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन से पहले अनुनय का ट्रायल लिया था। अनुनय इस कहानी को पूरी तन्मयता से बताते हैं। उन्होंने बताया, ‘वह बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) खेल रहे थे, लेकिन उन्हें बड़े लेवल पर मौका नहीं मिल पा रहा था। 2020 में जब महामारी कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगा तो जो मौके मिल रहे थे वह भी बंद हो गए।’

अनुनय की कहानी में यहीं एंट्री होती है ज्वाला सिंह की। तेज गेंदबाज अनुनय के पिता एएन सिंह गोरखपुर पीएसी की 26वीं वाहिनी पीएसी में प्रतिसार निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने ही बेटे की मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से मुंबई से लौटे कोच ज्वाला सिंह से कराई। वह चाहते थे कि अनुनय को ज्वाला तराशें।

इस बारे में अनुनय बताते हैं, ‘जब मैं मिलने के लिए गोरखपुर गया तो वहां यशस्वी जायसवाल भी थे। वह आईपीएल खेल चुके थे। यहीं रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर यशस्वी प्रैक्टिस कर रहे थे। मैंने उनके और कोच ज्वाला के साथ लंबा वक्त बिताया जो मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।’

स्विंग और नकल बॉल में महारत हासिल करने वाले अनुनय आगे बताते हैं, ‘उन्होंने मुझपर काफी काम किया। ज्वाला सर के मुंबई लौटने के बाद भी मैं लगातार उनकी संपर्क में रहा। उन्होंने हमेशा मुझे मेंटॉर किया। उन्होंने ही राजस्थान रॉयल्स को ट्रायल लेने के लिए मेरे नाम की सिफारिश की थी। मैंने ट्रायल में अच्छा किया तो उम्मीद थी कि आईपीएल ऑक्शन में भी चुना जाऊंगा। मैं सर को दिल से शुक्रिया कहना चाहूंगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना शत प्रतिशत दूंगा।’

यह तो रही अनुनय की कहानी का हिस्सा। दूसरी ओर, ज्वाला सिंह ने बताया कि आखिर उन्होंने अनुनय में ऐसा क्या देखा कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट से उन्होंने मौका देने के लिए बात की। इस बारे में कोच बताते हैं, ‘जब पहली बार मिला था तभी समझ गया था कि अनुनय में वह आग है, जिसकी क्रिकेटर बनने के लिए जरूरत होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह खेल के लिए वह सीरियस थे। इससे उन्हें तराशना आसान रहा, क्योंकि सफलता के लिए जरूरी है कि खिलाड़ी और कोच दोनों फोकस्ड रहें। किसी एक के होने से कुछ नहीं होता।’

अनुनय चाहते थे कि वह आईपीएल टीमों के लिए नेट बॉलिंग करें, लेकिन ज्वाला इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते थे। इस बारे में ज्वाला बताते हैं, ‘अनुनय ने नेट बॉलिंग के लिए कहा तो मैंने इनकार कर दिया। मैं जानता था कि यह उनके लिए सही जगह नहीं है। मैंने राजस्थान मैनेजमेंट से बात की।

अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अनुनय को ट्रायल के लिए बुलाया। यहीं वह बात लागू होती है कि अगर सफल होना है तो कोच और खिलाड़ी दोनों को फोकस्ड होना होगा। मैंने मेंटॉर किया और ट्रायल के लिए बात की तो अनुनय ने अपना काम बखूबी अंजाम दिया। आगे की कहानी तो आपके सामने है। वह अब आईपीएल टीम का हिस्सा हैं और उम्मीद करेंगे कि राजस्थान उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी शामिल करे।’

Anunay Singh Cricketer की IPL में  BCCI  ने लगाई प्रारंभिक कीमत 20 लाख

Cricketer Anunay Singh गोरखपुर से जुड़े क्रि‍केटर तेज गेंदबाज अनुनय सिंह को आईपीएल के नीलामी मे शामिल खिलाड़ियों मे चयनित कर लिया गया है। बीसीसीआई ने अनुनय की प्रारंभिक कीमत बीस लाख रुपये लगाई है। अनुनय का सपना भारतीय क्र‍िकेट टीम में शामिल होने का है।

26वीं वाहिनी पीएसी में प्रतिसार निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त एएन सिंह के बेटे तेज गेंदबाज अनुनय सिंह इस वर्ष आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल में इनका चयन हो गया है और बीसीसीआई ने इनकी प्रांरभिक कीमत 20 लाख रुपये लगाई है। आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के बाद यह तय हो जाएगा कि यह किस टीम से खेलेंगे।

अनुनय गत 24 दिसंबर व 29 व 30 जनवरी को नागपुर में आयोजित राजस्थान रायल टीम के ट्रायल कैंप में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको आकर्षित कर लिया था। इसी आधार पर वह आइपीएल खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहे। क्रिकेट में अपना करियर बनाने वाले अनुनय अब तक वह नौ विजय हजारे, एक रणजी व एक सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खेल चुके हैं।

Anunay Singh Cricketer का सपना भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होना

Anunay Singh Cricketer ने कैंप में शामिल होने के पहले उन्होंने बातचीत में बताया था कि आइपीएल के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होना मेरा सपना है। इसके लिए मैं अधिक से अधिक परिश्रम करूंगा। उन्होंने बताया था कि 2019 के बाद से लेकर 2022 के बीच लगभग दर्जनों बार कोच ज्वाला सिंह के निर्देशन में गोरखपुर के रेलवे क्रिकेट मैदान पर अभ्यास कर चुके हैं। इस दौरान आइपीएल के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के साथ अभ्यास मैच खेलने का अच्छा अनुभव रहा। फिलहाल रणजी ट्राफी खेलने के लिए पटना में तैयारी कर रहे हैं।

Anunay Singh Cricketer की 12 व 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी नीलामी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नीलामी सूची में शामिल 590 खिलाड़ियों की नीलामी 12 व 13 फरवरी को बेंगलुरू में आईपीएल के सभी दस फ्रेंचाइजी की मौजूदगी में होगी। इस सूची में 370 भारतीय व 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

Anunay Singh Cricketer का सपना गेंद की रफ्तार से स्टंप तोड़ना

अपनी गेंदबाजी की रफ्तार से स्टंप तोड़ना अनुनय का सपना है। बहुत ही कम गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने स्टंप तोड़ा है। उन गेंदबाजों की सूची में अनुनय भी शामिल होना चाहते हैं।

Anunay Singh Cricketer जैसे बेटे पर है मुझे गर्व

अनुनय के पिता एएन सिंह का कहना है कि आज मुझे अपने बेटे पर गर्व हो रहा है। उन्होंने क्रिकेट के लिए जितनी भी मेहनत की थी आज वह सार्थक हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम से बेटे को खेलते हुए देखना मेरा सपना है।

Anunay Singh Cricketer ने कहा- “सामने कोई भी हो मैदान पर मैं बराबरी का मुकाबला करता हूं”

बिहार के मध्यम तेज़ गति के गेंदबाज़ बात कर रहे हैं मैदान पर अपनी शख्सियत के बारे में, एक खिलाड़ी के रूप में अपने व्यक्तित्व को कैसे देखते हैं, और भविष्य से जुड़ी आकांक्षाएं क्या हैं.

अनुनय सिंह, बिहार के वैशाली में पैदा हुआ एक ऐसा मध्यम तेज़ गेंदबाज़ जो आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बना, और अंकों की बाजीगरी के साथ अपना सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है। 29 साल के इस खिलाड़ी के लिए यहां तक का सफर मुश्किल था, लेकिन उसे पता है कि सपने नंबर गेम से पूरे नहीं होते।

वे गोरखपुर में क्रिकेट की ट्रेनिंग के बाद, रेडबुल स्पीडस्टर प्रोग्राम का हिस्सा बने, राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रायल में अपनी छाप छोड़ी। आईपीएल 2022 नीलामी में, वे खिलाड़ी नंबर 564 थे, जिस पर राजस्थान टीम की नजर थी. इस जिद्दी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह का इंतजार है, अच्छी बात यह कि काम खत्म होने से पहले आगे बढ़ने की आदत भी छूट चुकी है।

वे पिछले तीन साल से ज्यादा समय से घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए, रणजी ट्रॉफी (2018 में डेब्यू) और विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी गेंद की धार दिखा चुके हैं। अनुनय बड़े सितारों से भरी रॉयल्स स्क्वॉड के साथ अच्छा वक्त गुजारते हुए, अपने अब तक के सफर और शख्सियत पर रोशनी डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Anunay Singh Cricketer बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए आईपीएल में खेलने वाले पहला क्रिकेटर

ये बहुत बड़ी बात है. बिहार से कोई और खिलाड़ी अब तक आईपीएल में सेलेक्ट नहीं हुआ है बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को 2018 में मान्यता मिली। प्रक्रिया चल रही थी लेकिन यहां तक कोई नहीं पहुंच रहा था. मेरे बाद वहां और भी एकेडमी खुलेंगी, लड़के और मेहनत करेंगे।

Anunay Singh Cricketer 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान नर्वस

नीलामी के दौरान सबको लग रहा था कि मेरी बोली पहले दिन ही लगाई जाएगी मैंने बताया कि मेरा नंबर पीछे है, दूसरे दिन आएगा। मेरी बोली वाले दिन लगातार फोन कॉल्स आ रहे थे, जिससे मैं खुद ठीक से नहीं देख पा रहा था। मैं पटना में हॉटस्टार पर ऑक्शन देख रहा था, लेकिन टीवी पर इसके पहले प्रसारित होने के कारण, मेरे देखने से पहले लोगों ने फोन करना शुरू कर दिया।

मैं सबसे पहले अपने माता-पिता से बात करना चाहता था पर बात हुई नहीं, उनका फोन भी व्यस्त हो गया था ऑक्शन के बाद, मेरी सबसे पहली बात मेरे रणजी ट्रॉफी पार्टनर हर्ष विक्रम सिंह से हुई मैं अपने घरवालों से 20 – 25 मिनट के बाद बात कर सका।

Anunay Singh Cricketer का राजस्थान रॉयल्स में किन खिलाड़ियों से मिलने का सपना था

सबसे पहले संजू (सैमसन) भैया, जिनसे मिलना मेरा सपना था। गेंदबाज में नवदीप (सैनी) भैया, जिन्हें मैं बॉल डालते हुए टीवी पर देखता था, पहले कभी मुलाकात हुई नहीं थी। ट्रेंट बोल्ट से भी मिलने का मौका मिला मैं प्रसिद्ध (कृष्णा) भैया से मिलना चाहता था। वे भारत के लिए खेल रहे हैं, उनसे सीखने का मौका मिल रहा है कि मैच और प्रैक्टिस के वक्त मानसिक तैयारी कैसे करनी है।

Anunay Singh Cricketer: बतौर तेज़ गेंदबाज़ कई बार मेरी तारीफ़ हुई. क्या मुझे देरी से मौका मिला?

इस मामले में हमारा राज्य थोड़ा पीछे रह गया, स्टेट एसोसिएशन को मान्यता मिलने में देरी के कारण खिलाड़ियों को मौके कम मिले मेरा सपना सिर्फ क्रिकेट खेलना था, जिसके लिए मैंने पढ़ाई छोड़ी, कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया, कई त्याग किए।

Anunay Singh Cricketer: राजस्थान रॉयल्स में चुने जाने के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से मेरी क्या बातें हुईं?

सेलेक्शन के बाद बीसीए के प्रेसीडेंट ने मुझे बुलाया था उन्होंने मुझे बधाई दी, कहा कि यहां की मत देखो राजस्थान रॉयल्स पर ध्यान केंद्रित करो, आपका रास्ता अलग हो गया है।

Anunay Singh Cricketer: मैं रेड बुल स्पीडस्टर प्रोग्राम का हिस्सा रहा हूं. मेरे करियर को इस स्तर तक लाने में रेड बुल का कितना योगदान है?

मैं पिछले वर्ष लखनऊ में रेड बुल स्पीडस्टर प्रोग्राम का हिस्सा था. यह अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए एक शानदार मंच है। अगर आपके पास रफ्तार है, तो आइये, यह आपके लिए ही है. अगर पेस नहीं है लेकिन आप अच्छी लाइन लेंथ पर बॉलिंग करते हैं तो रेड बुल स्पीडस्टर के मेंटॉर उसे भी जज करते हैं।

Anunay Singh Cricketer: मैं आईपीएल से मिलने वाली रकम से क्या करूंगा?

सबसे पहले तो मैं खुद पर खर्च करूंगा, मैं बतौर खिलाड़ी खुद पर खर्च करूंगा तभी आगे बढ़ूंगा। घरवालों पर भी इसका कुछ हिस्सा खर्च करूंगा. हां, मैं अपनी मम्मी को आईफोन दूंगा, उन्हें फोन पसंद है।

Anunay Singh Cricketer: मुझे करियर को आगे बढ़ाने में मेरे परिवार का कितना साथ मिला?

मुझे फैमिली से बहुत सपोर्ट मिला मध्यम वर्ग से होने के चलते ज्यादा नहीं मांग सकता था, लिहाजा खुद भी चीजें जुटाता था। मेरे परिवार ने मुझे कई बार नाकाम होते हुए देखा है, लेकिन उन्होंने हमेशा कहा, ‘करते रहो, ईमानदारी से कर रहे हो तो सफलता मिलेगी’.

Anunay Singh Cricketer: मुझे करियर में सबसे अच्छी सलाह क्या मिली?

विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा के खिलाफ मैं गेंदबाजी कर रहा था, तब मेरे कोच सुब्रतो बनर्जी ने मुझे सबसे अच्छी सलाह दी थी उन्होंने कहा था, ‘तुम अगर ये सोचकर गेंद डालोगे कि सामने रोहित खेल रहा है, वह तुम्हें बहुत मारेगा। तुम और रोहित दोनों एक ही कंपिटीशन में खेल रहे हो, दोनों बराबर हो, इसे ध्यान में रखकर गेंदबाजी करो’. उनकी ये बात हमेशा मेरे दिमाग में रहती है. मैं बराबरी के साथ मुकाबला करता हूं।

Anunay Singh Cricketer: राजस्थान रॉयल्स में इस सीजन से क्या सीखा?

मैं यहां से काफी चीजें लेकर जा रहा हूं. मैंने सीखा कि आगे क्या करना है, अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को कैसे संभालना है. इंजरी से कैसे बचना है, और मानसिक दृढ़ता कैसे बनाए रखनी है यह भी सीखा।

Anunay Singh Cricketer: मैं पब्लिक अटेंशन और प्रेशर से कैसे निपटता हूं?

अभी मैं नहीं खेल रहा फिर भी आपको जानने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है, कई रिश्तेदार बन जाते हैं. इससे निपटने का तरीका यही है कि पहले जैसे थे वैसे ही बने रहिए।

Anunay Singh Cricketer: सीजन के दौरान बब्बल में मेरी दिनचर्या कैसी है?

रात में देर तक अभ्यास होने पर सुबह 10 बजे तक उठता हूं, नाश्ता करने के बाद टीम के साथियों के साथ थोड़ा वक्त गुजारता हूं। शाम में जिम जाता हूं फिर कमरे में आकर थोड़ी देर मोबाइल पर समय निकालता हूं इसके बाद टीम एक्टिविटिज़ में हिस्सा लेता हूं, और रात में डिनर लेकर बिस्तर पर आ जाता हूं।

Anunay Singh Cricketer: मेरा ऑफ सीजन रूटीन क्या है?

सुबह जल्दी उठता हूं इसके बाद, प्रैक्टिस करता हूं, नाश्ता करने के बाद आराम करता हूं, दोपहर में फिर प्रैक्टिस सेशन, और शाम में परिवार के साथ समय बिताता हूं रात में जल्दी सोता हूं।

Anunay Singh Cricketer: मेरी एक खूबी जो मुझे पसंद है और एक कमजोरी जिसे दूर करना चाहता हूं

मेरी खूबी है कि मैं जल्दी हार नहीं मानता, कमजोरी ये कि मैं कभी – कभी काम खत्म होने से पहले आगे बढ़ जाता हूं।

Anunay Singh Cricketer: मेरा ड्रीम विकेट कौन है?

मेरा ड्रीम विकेट रोहित शर्मा है।

Anunay Singh Cricketer: क्रिकेट के अलावा मेरे और क्या शौक हैं?

मुझे घूमना और अन्य खेलों को खेलना पसंद है।

Anunay Singh Cricketer: अगर मैं क्रिकेटर नहीं होता तो क्या होता?

मैं क्रिकेटर नहीं होता तो आर्मी में होता।

Anunay Singh Cricketer: क्या मेरा कोई अंधविश्वास है?

मैं अंकज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) में विश्वास करता हूं मैं अक्सर अपने हाथों पर कुछ अंक लिखकर मैदान पर जाता हूं।

Anunay Singh Cricketer: किस स्टेडियम में खेलने का मेरा सपना है?

लॉर्ड्स में खेलना मेरा ड्रीम है।

Anunay Singh Cricketer: मेरा बॉलिंग आइडल कौन है?

ब्रेट ली

क्या हो अगर मुझे एक महीने के लिए मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और इंटरनेट से दूर कर दिया जाए?

इन सब के बिना बहुत मुश्किल होगी कम से कम एक चीज तो देना पड़ेगा।

मेरी पसंदीदा फिल्म, वेब सीरीज और गाना

पसंदीदा फिल्म है इकबाल, वेब सीरीज है मिर्जापुर, फैमिली मैन, और ये जवानी ये दीवानी के सारे गाने मुझे अच्छे लगते हैं।

Anunay Singh Cricketer की टीमें

बिहार

राजस्थान रॉयल्स

Anunay Singh Cricketer की गेंदबाजी कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइकरेट4 विकेट5 विकेट10 विकेट
फर्स्टक्लास11663211/3232.002.9066.0000
लिस्ट ए88306177103/1217.703.4730.6000
टी 2033435811/3258.008.0943.00000

Anunay Singh Cricketer की बैटिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटआउटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकरेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
फर्स्टक्लास120363518.006852.940042
लिस्ट ए82111711.002347.820010
टी 20300000.00000.000000

Anunay Singh Cricketer के हालिया मैच

बिहार बनाम सौराष्ट्र– 0/17 20-अक्टूबर-2022 इंदौर टी -20

बिहार बनाम आंध्र — 0/9 18-अक्टूबर-2022   इंदौर टी -20

बिहार बनाम गुजरात — 1/32 09-नवंबर-2021 दिल्ली टी -20

बिहार बनाम उत्तराखंड 1 एवं 35 1/32 01-नवंबर-2018 देहरादून एफसी

बिहार बनाम मुंबई 7 0/17 14-अक्टूबर-2018 बेंगलुरु सूची ए

Anunay Singh Cricketer का डेब्यू/आखिरी मैच

एफसी मैच

बिहार बनाम उत्तराखंड, देहरादून – 01 – 02 नवंबर, 2018

लिस्ट ए

पदार्पण नागालैंड बनाम बिहार, आनंद – 19 सितंबर, 2018

अंतिम बिहार बनाम मुंबई, बेंगलुरु – 14 अक्टूबर, 2018

टी20 मैच

पदार्पण बिहार बनाम गुजरात, दिल्ली – 09 नवंबर, 2021

अंतिम बिहार बनाम सौराष्ट्र, इंदौर – 20 अक्टूबर, 2022

Leave a Comment