Andrew Flintoff: आज हम बात इंग्लैंड (England) के उस दिग्गज ऑलराउंडर की, जो वर्ल्ड कप (World Cup) की पहली हार से परेशान होकर शराब के नशे में समंदर में डूबने की कगार पर पहुंच गया था। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने साल 1998 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू (Inter National Debut) किया था। अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने 141 वनडे में 32 की औसत से 3394 रन बनाए और 169 विकेट चटकाए।
Andrew Flintoff ने 79 टेस्ट मैच में 3845 रन बनाए और 226 विकेट लिए। वहीं 7 T-20I मैच में फ्लिंटॉफ ने 76 रन बनाए और 5 विकेट झटके हैं। फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई मैचों मे अपनी अहम भूमिका निभाई हैं। इंग्लैंड के लिए अपना अंतिम मैच फ्लिंटॉफ ने साल 2009 में खेला था।
Andrew Flintoff: कई क्रिकेटर हुए नशे के शिकार

कई नामीगिरामी क्रिकेटर भी नशे की लत का शिकार बनें है। इसके लिए वे हद दर्जे तक बदनाम हुए और कई बार उन पर कार्रवाई भी हुई। हर्शल गिब्स, शेन वॉर्न, रिकी पॉन्टिंग से लेकर जेम्स फ्रैंकलिन और एंड्रयू साइमंड्स (From Herschelle Gibbs, Shane Warne, Ricky Ponting to James Franklin and Andrew Symonds) तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है। वर्ल्ड कप के दौरान एक ऑलराउंडर ने तो नशे की हालत में गजब ही कर डाला। 2007 का वनडे वर्ल्ड कप कैरीबियाई देशों में खेला गया था। अपनी मस्ती के लिए यहां का क्रिकेट, जीवन और प्रशंसक खासे चर्चित हैं।
यह वही वर्ल्ड कप था, जिसमें भारतीय टीम (Indian Team) पहले ही दौर में बांग्लादेश (Bangladesh) के हाथों मिली शर्मनक हार के साथ बाहर हो गई थी। यह वाकया जुड़ा है 2005 में एशेज के हीरो रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर Andrew Flintoff के साथ। सेंट लूसिया (Saint Lucia) में इंग्लैंड अपना पहला मैच गंवा चुका था। फ्लिंटॉफ इससे खासे परेशान थे। ऑलराउंडर को यह बात इतनी सता रही थी कि उसने अपना दर्द हल्का करने के लिए शराब पीने का मन बनाया।
Andrew Flintoff नशे मे धुत होकर पहुंचे समुंदर
Andrew Flintoff ने टीम के कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ होटल में शराब पीनी शुरू की। बाकी सब तो कुछ देर बाद ठहर गए, लेकिन फ्लिंटॉफ ने रुकने का नाम ही नहीं लिया। वह कई घंटों तक शराब पीते रहे। एंड्रयू फ्लिंटॉफ नशे में इतना धुत हो गए कि उनका अपने शरीर पर ही नियंत्रण नहीं रहा।
रात तकरीबन डेढ़ बजे ऐसी ही हालत में वह निकल गए समंदर के किनारे। वहां पहुंचते ही फ्लिंटॉफ को एक पतली नाव दिखी तो वह उसे खोलकर उसमें सवार हो गए। फ्लिंटॉफ का शरीर तो उनका साथ दे नहीं रहा था, दिमाग भी उनके काबू में नहीं था। नाव में ना तो चप्पू था ना ही फ्लिंटॉफ को तैरना आता था, बावजूद इसके वह उसमें सवार हो गए।
Andrew Flintoff के गायब होने पर होटल मे मचा तहलका

होटल में तहलका मच गया। इंग्लैंड का सबसे बड़ा खिलाड़ी घंटों से गायब था। आखिरकार ऑलराउंडर की तलाश में निकले होटल के स्टाफ ने उन्हें बचा लिया। एक इंटरव्यू में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इस घटना के बारे में बताया कि नाव में सवार होने के बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। लेकिन अगर होटल का स्टाफ नहीं आता, तो शायद वह समंदर में डूबकर मर गए होते।
अगले दिन जब फ्लिंटॉफ की आंखें खुलीं तो वह अपने बिस्तर पर गीले कपड़ों में थे। पैरों में रेत लगी थी। उनके जगने के बाद कोच पहुंचे और उन्हें अपने कमरे में बुलाकर खूब लताड़ लगाई। इस वजह से फ्लिंटॉफ वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए अगला मैच भी नहीं खेल पाए थे। बाद में उसी साल T-20 वर्ल्ड कप के दौरान फ्लिंटॉफ ने युवराज से झगड़ा किया था, जिसके गुस्से में युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड को 6 गेंद पर 6 छक्का उड़ा दिया था।


1 thought on “Andrew Flintoff वर्ल्ड कप की पहली हार से परेशान होकर शराब के नशे में डूबने की कगार पर पहुंच गया”