Ajay Mandal (अजय मंडल) इंडिया (India) का एक और उभरता हुआ क्रिकेटर है जो कि अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, अजय मंडल लेफ्ट हैंड से शानदार बल्लेबाजी करते हैं साथ ही वह गेंदबाजी में स्पिन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं|
Ajay Mandal (अजय मंडल) अपना डोमेस्टिक क्रिकेट छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं, डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 लाख रुपए में अजय मंडल को अपनी टीम में शामिल किया।

यह भी पढ़ें:Rajvardhan Hangargekar इंडिया के लिए भविष्य का उभरता हुआ 1 New आल राउंडर
Ajay Mandal का जन्म
भारत (Bharat) के युवा ऑल राउंडर अजय मंडल (Ajay Mandal) का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था अजय मंडल का जन्म 25 फरवरी 1996 को दुर्ग, छत्तीसगढ़ (Durg Chhattisgarh) के एक छोटे से परिवार में हुआ था।
Ajay Mandal की उम्र कितनी है?
अजय मंडल का जन्म 25 फरवरी 1996 को हुआ था वर्तमान में अजय मंडल की उम्र 27 वर्ष है
Ajay Mandal का जर्सी नंबर क्या है?
Ajay Mandal का जर्सी नंबर 9 है,
Ajay Mandal का परिवार
भारत (Bharat) के क्रिकेट के युवा सितारा अजय मंडल का जन्म एक हिंदू मध्यवर्ती परिवार में मध्यप्रदेश में हुआ था, हालांकि उनकी परिवार की संपूर्ण जानकारी हमारे पास नहीं है, हालांकि अजय मंडल ने कई बार अपने दिए गए इंटरव्यू में अपने माता-पिता को याद किया है, उन्होंने कहा है कि आज मैं जिस जगह पर भी पहुंचा हूं वहाँ पर मे अपने माता-पिता की वजह से हूं, मेरे माता पिता ने हमेशा मुझे क्रिकेट खेलने मे मेरी बहुत मदद की है। हालांकि ये बात भी सत्य है कि अमूमन हर क्रिकेटर को शुरू मे उनके माता पिता ने ही उनका साथ दिया है जिसकी वजह से वो बेबाक रूप से क्रिकेट मे अपना भविष्य तलाशता है।
Ajay Mandal की गर्लफ्रेंड
अजय मण्डल की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी हमें कोई भी जानकारी नहीं है और ना ही उन्होंने कभी इस बारे में बात की है|
Ajay Mandal का प्रारंभिक कैरियर
अजय मंडल की अगर क्रिकेटिंग कैरियर की बात करें तो उन्होंने महज 4 साल की उम्र में हाथ में बल्ला ले लिया था, उनके पिताजी उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखकर बहुत खुश होते थे हालांकि ये उनके दिमाग मे कभी नहीं आया था कि उनका बेटा बड़ा होकर इतने बड़े मंच आईपीएल जैसे मे क्रिकेट खेलता हुआ नजर आएगा।

जहां पर वह अपने स्टेट, डिस्ट्रिक्ट की तरफ से खेल पाएगा, और आगे आने वाले दिनों में वह टीम इंडिया (Team India) का एक उभरता हुआ सितारा रहेगा, लेकिन अजय मंडल की शानदार मेहनत के बल पर उनको यह मुकाम जल्द ही प्राप्त हो गया|
Ajay Mandal का डोमेस्टिक केरियर
Ajay Mandal (अजय मंडल) ने अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ के साथ की थी अजय मंडल ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट (First Class Cricket0 का पहला मैच चंडीगढ़ (Chandigarh) के साथ 6 अक्टूबर 2016 को खेला था |

इसके अलावा अजय मंडल ने छत्तीसगढ़ के लिए लिस्ट A का पहला मैच 30 सितंबर 2018 को खेला था |
Ajay Mandal (अजय मंडल) ने डोमेस्टिक T20 क्रिकेट (Domestic T20 Cricket) में अपना पहला मैच 29 जनवरी 2017 को छत्तीसगढ़ के लिए खेला था |
Ajay Mandal का आईपीएल करियर
Ajay Mandal (अजय मंडल) के डोमेस्टिक क्रिकेट (Domestic Cricket) में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अजय मंडल को साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) के दौरान 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया साल 2023 में अजय मंडल चेन्नई (Ajay Mandal Chennai) की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
आईपीएल में राजनांदगांव से पहली बार किसी का सिलेक्शन हुआ है तो वो नाम अजय मंडल का है इंडियन क्रिकेट प्रीमियर लीग(आईपीएल) की नीलामी में राजनांदगांव के अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख में खरीदा है, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्हें बतौर खिलाड़ी खरीदे जाने पर राजनांदगांव क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है वहीं अजय राजनांदगांव से पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो कि आईपीएल में अपने क्रिकेट के भविष्य को तलाशते हुए नजर आएंगे।
Ajay Mandal बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने हैं
आईपीएल की नीलामी में राजनांदगांव के अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रूपये में खरीदा है ये बात जानने के बाद यहां के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल है राजनांदगांव शहर के बसंतपुर इलाके के निवासी अजय मंडल बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी देखते ही बनती है।
Ajay Mandal के माता-पिता को हर्ष
क्रिकेट के मैदान में ऑल राउंडर अजय मंडल की आईपीएल में नीलामी के बाद उनके माता-पिता बहुत ही खुश है। उनका कहना है कि अजय का नीलामी के माध्यम से चयन चेन्नई सुपर किंग्स में चयन होने की जानकारी मिली थी। पर उन्हें यकीन नहीं हो रहा था जब टीवी पर नीलामी में उसकी तस्वीर देखी तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Ajay Mandal का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
Ajay Mandal को अभी तक इंटरनेशनल (Inter National) क्रिकेट में कोई भी क्रिकेट फॉर्मेट मे खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन अभी हाल-फिलहाल वो जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी प्रदर्शन से हम यह उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही हमें इंटरनेशनल (Inter National) क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे

