ACC ने सुपर-4 मे IND Vs PAK मैच मे रखा रिजर्व डे, फैंस के लिए थोड़ी राहत की बात  

ACC: भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच खेला जाने वाला मैच क्रिकेट फैंस के लिए सबसे रोमांचक मैच होता है। एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के भारत पाकिस्तान (IND – PAK) के पहले मैच में बारिश ने मजा खराब कर दिया था। भारत और पाकिस्तान (IND Vs PAK) के बीच सुपर 4 मैच के लिए एसीसी (ACC) ने अब बीच का एक रास्ता निकाला और फैंस का मजा बरकरार रखने के लिए नई घोषणा की है।

भारत पाकिस्तान के बीच मैच क्रिकेट फैंस के लिए सबसे रोमांचक मुकाबला होता है

एशिया कप में दोनों देशों के बीच पहले मैच में बारिश खलल बनी थी

अब 10 सितंबर को अगर दोंनो देशों के मैच में बारिश हुई तो मैच रिजर्व डे मे पूरा खेला जाएगा

यह भी देखें: Sudip Gharami Biography, Wife, Net Worth, IPL, Domestic Career, Great सचिन तेंडुलकर के 1 निम्न-वर्गीय राजमिस्त्री प्रशंसक पिता ने कठिन संघर्ष कर आखिरकार अपने बेटे को क्रिकेटर बनाया

ACC:  एशिया कप मे 10 सितंबर को महा मुकाबला-

इसके बाद अब 10 सितंबर को एक बार फिर से दोनों ही टीमें आपस में टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ी राहत दी है। केवल भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मैच के लिए एसीसी ने रिजर्व डे देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

ACC ने निकाला बीच का रास्ता-

ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान Ind vs Pak के बीच मैच के दौरान बारिश से खेल को रोकना पड़ा, तो 11 सितंबर को वहीं से मैच को दोबारा शुरू किया जाएगा, जहां से इसे रोका गया था। ऐसे में दर्शकों को मैच टिकट अपने पास रखने की सलाह दी गई है, जो अगले दिन भी इस्तेमाल की जा सके।

ACC का बयान-

एसीसी ने अपने एक बयान में कहा है कि “10 सितंबर 2023 को कोलंबो (Colombo) के आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ( R Premdaasa Inter National Cricket Stadium) में होने वाले पाकिस्तान और भारत (Pak- Ind) के बीच एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर 4 के मैच के लिए एक रिजर्व दिन शामिल किया गया है।”

ACC ने फाइनल के लिए पहले ही रिजर्व डे की घोषणा-

ACC
ACC

17 सितंबर को खेले जाने वाले एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल मैच को श्रीलंका (Sri Lanka) की राजधानी में भारी बारिश को देखते हुए पहले से ही एक रिजर्व डे प्रदान किया गया है। लगातार बारिश होने से श्रीलंका में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

2 thoughts on “ACC ने सुपर-4 मे IND Vs PAK मैच मे रखा रिजर्व डे, फैंस के लिए थोड़ी राहत की बात  ”

Leave a Comment