Zeeshan Ansari Cricketer, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net worth पिता की मर्जी बेटा बने दर्जी, लेकिन बेटा बना क्रिकेटर, अब आईपीएल 2025 मे अपनी Strong गेंदबाजी का दिखाएगा जलवा  

Zeeshan Ansari Cricketer: लखनऊ के युवा क्रिकेटर विप्रज निगम और जीशान अंसारी अपने चमकदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजियों की आंखों में चमके। एक दिल्ली तो दूसरा हैदराबाद सनराइजर्स की तरफ से अपना जलवा दिखाएगा।

दुबई में चल रहे आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में शहर के दो युवा क्रिकेटर विप्रज निगम और जीशान अंसारी फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचने में सफल रहे। 30 लाख की बेस प्राइस वाले विप्रज निगम 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के और इसी बेस प्राइस वाले जीशान अंसारी 40 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद के हो गए। दोनों ही खिलाड़ी लेग स्पिनर हैं। अपने चमकदार प्रदर्शन से सुर्खियों में रहे हैं।

पिछले साल प्रदेश की अंडर-23 टीम में खेलने वाले विप्रज निगम ने सबसे पहले यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस की ओर से 12 मैच खेलकर 20 विकेट अपनी झोली में डाले। इस प्रदर्शन के आधार पर विप्रज ने पहले यूपी रणजी टीम और फिर टी-20 में जगह बनाकर अपनी सार्थकता साबित की।

Table of Contents

Zeeshan Ansari Cricketer को यूपीसीए की चयन समिति ने नकार दिया

दूसरी ओर जीशान अंसारी ने यूपी टी-20 लीग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ा और मेरठ मावरिक्स को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। लीग में उन्होंने 12 मैच खेलकर सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए। लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद जीशान को यूपीसीए की चयन समिति ने नकार दिया। उन्हें न ही यूपी रणजी टीम में जगह मिली और न ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बुलावा आया।

सुल्तानपुर के कुमार कार्तिकेय को राजस्थान रॉयल्स का टिकट

सुल्तानपुर के मूल निवासी कुमार कार्तिकेय अब अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के साथ दिखेंगे। आरआर ने कुमार कार्तिकेय को 30 लाख की प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है।

लेग स्पिनर कार्तिकेय मध्य प्रदेश की ओर से रणजी टीम में खेलते हैं। वर्ष 2021-22 में रणजी ट्रॉफी के मैच में मध्य प्रदेश को पहली बार चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुंबई इंडियंस टीम ने उन्हें अपने टीम में रखा था।

Zeeshan Ansari Cricketer ने UP T20 League 2024 मे 7 मैचों में चटका डाले 17 विकेट

रिंकू सिंह की टीम मेरठ मेवरिक्स से खेल रहे जीशान अंसारी ने यूपी टी-20 लीग में अपनी शानदार गेंदबाजी का जलवा दिखाया है। उनकी लेग ब्रेक गुगली बल्लेबाजों को चारों खाने चित करती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें आईपीएल में मौका मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग (UP T20 League) में कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। ये वो खिलाड़ी हैं, जो बड़े मंच पर छा जाने के लिए तैयार हैं। एक ऐसे ही प्लेयर ने रिंकू सिंह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है।

हम बात कर रहे हैं मेरठ मेवरिक्स के लिए खेल रहे गेंदबाज जीशान अंसारी की। जीशान ने अब तक खेले गए लीग के 7 मुकाबलों में 7.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट चटका डाले हैं। वह लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये प्रतिभाशाली गेंदबाज कौन है?

Zeeshan Ansari Cricketer अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके हैं

Zeeshan Ansari Cricketer
Zeeshan Ansari Cricketer

नवाबों के शहर लखनऊ से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी जीशान अंसारी दाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेगब्रेक गुगली गेंदबाजी करते हैं। वह उत्तर प्रदेश और इंडिया अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं। जीशान ने फर्स्ट क्लास के 5 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। जीशान ने 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में यूपी के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

वह रणजी ट्रॉफी 2019-20 में यूपी के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं। इससे पहले वह 2016 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। जीशान इसके अलावा बल्ले से भी योगदान दे चुके हैं। साल 2015 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ट्राय नेशन अंडर-19 टूर्नामेंट में 34 रन ठोक बल्ले से योगदान दिया था।

Zeeshan Ansari Cricketer ने इस तरह पूरा किया क्रिकेट का सपना

जीशान के पिता नईम अंसारी लखनऊ के आईटी चौराहे पर टेलरिंग की दुकान चलाते थे। जीशान ने आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए अपने जूनून को पूरा किया है। वह बचपन से ही गेंद को घुमाने की कला में माहिर रहे। उनके कोच गोपाल सिंह ने उन्हें गुगली का हुनर देकर इस जुनून को पूरा करने में मदद की।

जीशान यूट्यूब पर शेन वॉर्न के वीडियो देखा करते थे। अब वे उन्हीं की तरह गेंदबाजी करते नजर आते हैं। हाल ही में कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ जीशान ने 5 विकेट चटकाकर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अभी वे पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं।

यह भी देखें: IPL Auction 2025 Live: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी हुई पूरी, 182 खिलाड़ियों की चमक गई किस्मत, जाने कौन खिलाड़ी कितने मे और किस टीम मे गया

Zeeshan Ansari Cricketer को क्या आईपीएल में मिलेगा मौका?

जीशान की शानदार लेग ब्रेक गेंदबाजी बल्लेबाजों को चकित कर रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सकता है। जीशान ने अभी तक आईपीएल डेब्यू नहीं किया है। बता दें कि रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक खेले गए अपने 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं। टीम 12 पॉइंट और +2.434 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।

Zeeshan Ansari Cricketer U-19 वर्ल्ड कप में स्पिन का जादू दिखाने को तैयार

 27 जनवरी, 2016 से बांग्लादेश में शुरू हो रहे अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए यूपी के युवा स्पिनर जीशान अंसारी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। बेटे को देश का स्टार क्रिकेटर बनते देखने का सपना देख रहे जीशान के पिता कभी चाहते थे कि वो टेलरिंग का काम करे।

Zeeshan Ansari Cricketer के पिता करते हैं टेलरिंग

* जीशान के पिता नईम अंसारी की लखनऊ में एक छोटी सी टेलरिंग की शॉप है। वो चाहते थे कि जीशान भी बड़ा होकर यही काम करे।

* नईम के अनुसार, “मैं चाहता था कि बेटा भी टेलरिंग का काम करे। लेकिन उसका मन क्रिकेट में लगता था। जीशान ने क्रिकेटर बनने के लिए कड़ी मेहनत की। अब लगता है कि वो स्टार क्रिकेटर बनेगा और विराट-रैना की तरह देश का नाम रोशन करेगा।”

Zeeshan Ansari Cricketer के लाइफ फैक्ट्स

* 25 साल के जीशान का जन्म 16 दिसंबर, 1999 को लखनऊ में हुआ।

* बॉलिंग स्टाइल लेग-ब्रेक गुगली और राइट-हैंडेड बैट्समैन।

* शेन वार्न को अपना आइडियल मानने वाले जीशान ने उन्हीं को देखकर स्पिन बॉलिंग सीखी।

* गोपाल सिंह उनके पहले कोच रहे। इसके बाद जीशान ने यूपीसीए और नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ली।

Zeeshan Ansari Cricketer के पिछले कुछ मैचः

परफॉर्मेंसखिलाफकबकहां  
11 रन, 1 विकेटइंग्लैंडअंडर-1915 दिसंबर, 2015 कोलंबो  
1 विकेटश्रीलंकाअंडर-1912 दिसंबर, 2015 कोलंबो  
5 विकेटअफगानिस्तानअंडर-1927 नवंबर, 2015कोलकाता  
1 विकेटबांग्लादेशअंडर-1924 नवंबर, 2015कोलकाता  
34 रन, 2 विकेटबांग्लादेशअंडर-1920 नवंबर, 2015कोलकाता  

Zeeshan Ansari Cricketer का अंडर-19 वर्ल्ड कपः

* जूनियर नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने मंगलवार को वर्ल्ड कप के लिए अंडर-19 क्रिकेट टीम का सिलेक्शन किया। ईशान किशन को टीम को कप्तान बनाया गया है। वहीं, रिषभ पंत उप-कप्तान हैं।

* आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप बांग्लादेश में 27 जनवरी से 14 फरवरी, 2016 तक खेला जाएगा।

भारत अंडर-19 टीमः ईशान किशन (कप्तान), रिषभ पंत (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, सरफराज खान, अमनदीप खरे, अनमोलप्रीत सिंह, अरमान जफर, रिकी भुई, मयंक डागर, जीशान अंसारी, महिपाल लोमरर, आवेश खान, शुभम मवी, खलील अहमद, राहुल बाथम।

Zeeshan Ansari Cricketer के पिता चाहते थे दर्जी बने लेकिन बन गया क्रिकेटर

उत्तरप्रदेश के लखनऊ के रहने वाले जिशान अंसारी को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में बतौर लेग ब्रेक स्पिनर शामिल किया गया है

अगले साल 27 जनवरी, 2016 से बांग्लादेश में शुरू हो रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में एक ऐसे खिलाड़ी का चयन हुआ जिसकी कहानी बहुत ही रोचक है।

अंडर 19 टीम बतौर लेग ब्रेक स्पिनर शामिल किये गये जिशान अंसारी अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्वकप का सदस्य है। लेकिन आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश के लखनऊ के रहने वाले जिशान के पिता नहीं चाहते थे कि उनके बेटे क्रिकेट खेले। वे अपने बेटे को अपने पुश्तैनी दर्जी के काम में ही लगाना चाहते थे।

जिशान अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर हाल ही में अंडर 19 टीम में बतौर लेग ब्रेक स्पिनर जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होनें पिछले 5 अंडर-19 मुकाबलों में इंग्लैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ 11 विकेट हासिल किए हैं।

खुद जिशान के पिता ने एक समाचार पत्र को बताया कि वो चाहते थे कि उनका बेटा भी टेलरिंग का काम करे। लेकिन जिशान का मन क्रिकेट में लगता था। जीशान ने क्रिकेटर बनने के लिए कड़ी मेहनत की और उनके पिता का मानना है कि अब उन्हें लगता है कि वो स्टार क्रिकेटर बनेगा और विराट-रैना की तरह देश का नाम रोशन करेगा।

अगले साल शुरू होने वाले अंडर-19 विश्वकप के लिए टीम की कमान ईशान किशन को दी गई है। जो की खुद टीम इंडिया के कप्तान एम एस धोनी के राज्य झारखंड से ही आते हैं।

Zeeshan Ansari Cricketer की कुछ ऐसी है स्ट्रगल की ये स्टोरी

 राजधानी के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार से रणजी मैच शुरू हो गया है। इस मैच के लिए लखनऊ के जीशान अंसारी सहित 4 लड़कों का एक साथ सिलेक्शन हुआ है। जीशान अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

टेलर हैं पिता, क्रिकेट की कोचिंग लिए नहीं थे 300 रुपए

 जीशान के पिता नईम की लखनऊ में टेलर की दुकान है। उन्होंने, ”जीशान का बचपन से ही खेल में मन लगता था। हालांकि, मैं चाहता था- वह कुछ हुनर सीख ले।”

– ”दुकान पर आने वाले कुछ खिलाड़ियों ने मुझे बच्चे को खेल में भेजने को प्रेरित किया। इसके बाद बेटे को लेकर एलडीए एकेडेमी पहुंचा। यहां उस समय हर महीने की 300 रुपए फीस थी। इतने पैसे भी हमारे पास नहीं थी। तब एकेडेमी के कोच गोपाल सिंह ने जीशान को फ्री कोचिंग देने का ऑफर दिया।”

– ”हम उसके लिए खेलने के लिए जरूरी सामान जूते और किट नहीं खरीद सकते थे। लेकिन हमारे दोस्तों, कोच ने मदद की और बेटा अब नाम रोशन कर रहा है।”

Zeeshan Ansari Cricketer के रिश्तेदार कहते थे- औकात से बड़ा सपना देख रहे हो

  ”दस साल पहले जब मैंने जीशान को क्रिकेट खेलने के लिए एकेडेमी में भेजना शुरू किया तो रिश्तेदार कहते थे कि औकात से बड़ा सपना देख रहे हो।”

– ”एक बार मुझे भी लगा कि उसे दुकान पर ही बैठाऊं। लेकिन उसकी मेहनत देखकर मैंने उसे उसका भविष्य खुद बनाने को छोड़ दिया।”

 Zeeshan Ansari Cricketer के चाचा का है लाइफ में अहम रोल, पहली मैच फीस लाकर चाचा को दिया था

 जीशान ने बताया, ”मेरी लाइफ में चाचा ग्यास का अहम रोल है। चाचा पापा के साथ दुकान पर ही बैठते हैं, लेकिन वह समय निकाल कर मुझे एकेडेमी ले जाते थे।”

– ”चाचा चाहते थे कि मैं फुटबाल खेलूं। मैंने शुरू में खेला भी, लेकिन मेरा मन क्रिकेट में ही लगता था। इसलिए फिर उन्होंने मुझे क्रिकेट के लिए मना नहीं किया।”

– चाचा ने बताया, ”मैं घंटों जीशान को खेलते हुए देखा करता था। जब जीशान ने एकेडेमी की तरफ से पहला टूर्नामेंट खेला तो जीत पर मिले एक हजार का चेक मेरे हाथों में लाकर दिया। उस खुशी का मैं इजहार नहीं कर सकता।”

– ”इसके बाद दौर चल पड़ा कई कप भी आए। जब अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला तो उसकी फीस ढाई लाख का चेक लाकर भी मुझे ही दिया।”

 Zeeshan Ansari Cricketer 10 घंटे ग्राउंड पर प्रैक्टिस करता था, द्रविड़ से मिलना यादगार रहा

 जीशान ने बताया, ”मैंने दस-दस घंटे ग्राउंड पर सुबह-शाम प्रैक्टिस की है। लेग स्पिनर हूं और इसके लिए मुझे कोच गोपाल सिंह ने मोटिवेट किया।”

– ”जब भी बड़ा मैच होता है तो गोपाल सर की देखरेख में 40 से 50 ओवर डेली फेंकता हूं।”

– ”शेनवार्न मेरे आइडियल हैं। सचिन, धोनी और विराट का फैन तो हूं, लेकिन वह बैट्समैन हैं।”

– ”मेरा बैकग्राउंड थोड़ा वीक है, लेकिन पापा और चाचा ने मुझे कभी महसूस नहीं होने दिया।”

– ”जब मैं अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रहा था तब राहुल द्रविड़ कोच थे। उन्होंने कहा था- जिंदगी में कुछ बनना है तो पहले अच्छे इंसान बनो। उस समय सबने मिलकर मेरा बर्थडे मनाया था। उस दिन को मैं भूल नहीं सकता।”

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Zeeshan Ansari Cricketer अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा रह चुके हैं

वे उत्तर प्रदेश और भारत अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं। जीशान ने 5 प्रथम श्रेणी मैचों में 17 विकेट लिए हैं। जीशान ने उन्होंने 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में यूपी के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। रणजी ट्रॉफी 2019-20 में वे यूपी के स्टार खिलाड़ी रहे हैं।

जीशान अंसारी एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने 6 अक्टूबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण से पहले, वह 2016 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे।

जन्म: 16 दिसंबर 1999 (आयु 25 वर्ष), लखनऊ उत्तर प्रदेश

वर्तमान टीम: लखनऊ फाल्कन्स (क्रिकेट गेंदबाज)

बल्लेबाजी: दाएँ हाथ से बल्लेबाजी

गेंदबाजी शैली: लेगब्रेक गुगली

Zeeshan Ansari Cricketer की टीमें

भारत अंडर-19

उत्तर प्रदेश अंडर-19

सनराइजर्स हैदराबाद

Zeeshan Ansari Cricketer की बैटिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकशतकफिफ्टीचौकेछक्के
एफसी5611177623.4019958.7901160
टी201

Zeeshan Ansari Cricketer की बॉलिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइक
एफसी59858523173/3330.763.6550.4
टी2011243208.000.000.00

Zeeshan Ansari Cricketer के हालिया मैच

मावेरिक्स बनाम सुपरस्टार — 1/20 14-सितंबर-2024 लखनऊ अन्य20

मावेरिक्स बनाम फाल्कन्स — 2/41 11-सितंबर-2024 लखनऊ अन्य20

मावेरिक्स बनाम फाल्कन्स  – 9* 1/19 08-सितम्बर-2024 लखनऊ अन्य20

मावेरिक्स बनाम लायंस —   1/40 07-सितम्बर-2024 लखनऊ अन्य20

मावेरिक्स बनाम किंग्स —   2/44 06-सितम्बर-2024 लखनऊ अन्य20

Zeeshan Ansari Cricketer का डेब्यू/आखिरी मैच

एफसी मैच

पदार्पण रेलवे बनाम यूपी, लखनऊ – 06 – 08 अक्टूबर, 2017

अंतिम तमिलनाडु बनाम यूपी, कानपुर – 03 – 06 जनवरी, 2020

टी20 मैच

यूपी बनाम उत्तराखंड, दिल्ली – 28 फरवरी, 2019

Zeeshan Ansari Cricketer आईपीएल 2025 नीलामी में ₹40 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली लेग स्पिनर गेंदबाज जीशान अंसारी को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 40 लाख रुपये में खरीदा है। अपने भ्रामक लेग-ब्रेक और गुगली के लिए जाने जाने वाले जीशान दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी टी20 लीग में से एक में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

Zeeshan Ansari Cricketer का घरेलू और अंडर-19 अनुभव

जीशान ने घरेलू और युवा क्रिकेट दोनों प्लेटफार्मों पर अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए भारत अंडर-19 और उत्तर प्रदेश अंडर-19 का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी लेग-स्पिन गेंदबाजी महत्वपूर्ण मैचों में महत्वपूर्ण रही है, और उन्होंने अपनी विविधताओं से बल्लेबाजों को परेशान करने की अपनी क्षमता साबित की है।

Zeeshan Ansari Cricketer का हालिया प्रदर्शन

मावेरिक्स बनाम फाल्कन्स (11 सितंबर, 2024): लखनऊ में 2/41 रन बनाए (अन्य टी20)

मावेरिक्स बनाम लायंस (7 सितंबर, 2024): लखनऊ में 1/40 रन (अन्य टी20)

मावेरिक्स बनाम किंग्स (6 सितंबर, 2024): लखनऊ में 2/44 का प्रभावशाली स्पैल (अन्य टी20)

Zeeshan Ansari Cricketer की सनराइजर्स हैदराबाद में भूमिका

जीशान अंसारी के सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल होने से उनके स्पिन गेंदबाजी आक्रमण में गहराई आ गई है। अपनी विविधताओं और विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की क्षमता के साथ, वह बीच के ओवरों में टीम के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। SRH का युवा गेंदबाजों को तैयार करने का इतिहास रहा है और जीशान को फ्रेंचाइजी के अनुभवी कोचिंग स्टाफ और प्रतिस्पर्धी माहौल से फायदा होगा।

Zeeshan Ansari Cricketer का आईपीएल 2025 पर असर

जैसे ही जीशान अंसारी आईपीएल क्षेत्र में कदम रखते हैं, प्रशंसक और विश्लेषक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। घरेलू क्रिकेट से क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक तक का उनका सफर उनकी क्षमता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस युवा प्रतिभा पर नज़र रखें क्योंकि उसका लक्ष्य आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चमकना है!

Zeeshan Ansari  ने IPL डेब्यू में 8 गेंदों पर उड़ा दिए 3 विकेट

विशाखापट्टनम में 25 साल के जीशान अंसारी ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने इस मैच में घातक गेंदबाजी की और 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उन्होंने 8 गेंदों में दिल्ली के 3 विकेट उड़ाकर सनसनी फैला दी।

IPL 2025 में लगातार एक के बाद एक नए सितारे उभरकर सामने आ रहे हैं। विग्नेश पुथुर के बाद अब एक और खिलाड़ी ने अपने आईपीएल डेब्यू पर तहलका मचा दिया है दरअसल, आईपीएल 2025 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर थी।

इस दौरान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव किया और एक अनजान खिलाड़ी जीशान अंसारी को मौका दिया. इसके बाद 25 साल के जीशान ने इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच कहर बरपा दिया. उन्होंने 8 गेंदों में दिल्ली के 3 विकेट उड़ाकर सनसनी फैला दी।

Zeeshan Ansari  ने दिग्गज खिलाड़ियों का किया शिकार

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीशान को 40 लाख में खरीदा था और विशाखापट्टनम में दिल्ली के खिलाफ आईपीएल डेब्यू का मौका दिया. जीशान ने इस मैच में घातक गेंदबाजी की और 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए. विकेट के लिए तरस रही सनराइजर्स हैदराबाद को उन्होंने मैच में पहली सफलता दिलाई. जीशान ने सबसे पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी का शिकार किया. उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही डु प्लेसी को मुल्डर के हाथों कैच आउट कराया.

अगली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैक्गर्क जीशान के निशाने पर आए. जब वो अपना अगला ओवर लेकर आए तो इसकी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आक्रामक बैटिंग कर रहे केएल राहुल को आउट कर दिया. इस तरह उन्होंने 8 गेंद में 3 शिकार किए और थोड़ी देर के लिए दिल्ली को डरा दिया. हालांकि, उनके झटके से दिल्ली की टीम उबर गई और हैदराबाद को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

Zeeshan Ansari  पंत के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप का थे हिस्सा

जीशान का जन्म लखनऊ में हुआ है. वो फिलहाल 25 साल के हैं और इससे पहले उत्तर प्रदेश और भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं. वो टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के बैच के हैं. दोनों 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे. जीशान ने सीनियर लेवल पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से 1 मैच खेला है. इसके अलावा वो उत्तर प्रदेश के लिए 5 फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें 17 विकेट चटकाए हैं।

यूपी टी20 लीग के दौरान उन्होंने मेरठ मैवरिक्स के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए थे. इसके बाद ही वो सुर्खियों में आए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और पीयूष चावला जैसे दिग्गज लेग स्पिनर जीशान अंसारी के प्रेरणा का श्रोत हैं. जीशान ने दावा किया है कि उन्होंने इन सभी दिग्गजों की गेंदबाजी को गहराई से अध्ययन किया है और उनसे सीखा है।

Zeeshan Ansari  का ऐसा रहा है सफर

हालांकि, जीशान के लिए ये सफर इतना आसान नहीं रहा है. उनका बचपन बहुत ही गरीबी में गुजरा है. उनके पिता एक दर्जी हैं और लखनऊ में कपड़े सिलने का काम करते हैं. उनकी कमाई में परिवार चलाना भी मुश्किल होता था और वो जीशान की एकेडमी के लिए 300 रुपये फीस तक नहीं दे पाते थे. इतना ही नहीं उनके पास खेलने के लिए जरूरी सामान जूते और किट खरीदने के भी पैसे नहीं होते थे. लेकिन जीशान के चाचा, उनके पिता के दोस्त और कोच ने उनके टैलेंट को देखते हुए उनकी मदद की और सामान खरीदकर दिए।

तब जाकर वो खेल में आगे बढ़ सके. जीशान के पिता का कहना है जब वो जीशान को क्रिकेट खेलने के लिए एकेडेमी में भेजते थे, तब रिश्तेदारों से ताने सुनने को मिलते थे. वो कहते थे कि औकात से बड़ा सपना देख रहे हो।  

हालांकि, जीशान के पिता ने उनकी मेहनत देखकर उन्हें उनका भविष्य खुद बनाने को छोड़ दिया और आज वो परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं. जीशान के मुताबिक वो दस-दस घंटे ग्राउंड पर सुबह-शाम प्रैक्टिस किया करते थे और जब भी बड़ा मैच होता थो तो 40 से 50 ओवर फेंकते थे।

Leave a Comment