Yuzvendra Chahal Birthday: भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। चहल को उनके जन्मदिन पर फैंस सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। चहल ने सबसे पहले अंडर-19 बिहार ट्रॉफी साल 2009 में 34 विकेट लेकर हर किसी को इंप्रेस किया था। वहीं साल 2011 में वह मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े और फिर उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाई।
Yuzvendra Chahal Birthday: चहल आज मना रहे अपना 34वां जन्मदिन
Yuzvendra Chahal Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। युजवेंद्र का जन्म 23 जुलाई 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। चहल का क्रिकेट सफर काफी छोटी उम्र से ही शुरू हो गया था। काफी संघर्षों का सामना करने के बाद उन्होंने कामयाबी हासिल की।
ये तो हर कोई जानता है कि युजवेंद्र चहल एक क्रिकेटर है, लेकिन ये कम लोगों को ही पता है कि वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में एक इंस्पेक्टर भी हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन आइए बताते हैं युजवेंद्र चहल के क्रिकेट करियर के पांच बड़े रिकॉर्ड।
Yuzvendra Chahal Birthday: चहल के क्रिकेट करियर के पांच बड़े रिकॉर्ड्स

Yuzvendra Chahal Birthday: 1. T20I में बेस्ट बॉलिंग फिगर
युजवेंद्र चहल ने टी20I क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। उनमें से सबसे यादगार रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए बेस्ट बॉलिंग फिगर का है। साल 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से चहल ने 25 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
Yuzvendra Chahal Birthday: 2. सबसे तेज 50 ODI विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर
युजवेंद्र चहल वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने। उन्होंने ये उपलब्धि 24वें वनडे मैच खेलते हुए हासिल की और इस दौरान उन्होंने अजीत अगरकर का रिकॉर्ड धराशायी किया।
Yuzvendra Chahal Birthday: 3. T20I सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त गेंदबाज
कुलदीप यादव के साथ ही युजवेंद्र चहल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 14 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। 18 जनवरी 2019 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
Yuzvendra Chahal Birthday: 4. ODI में भारत की तरफ से बेस्ट बॉलिंग फिगर
युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इस दौरान वह वनडे में भारत की तरफ से दूसरे बेस्ट बॉलिंग फिगर हासिल करने वाले गेंदबाज बने।
Yuzvendra Chahal Birthday: 5. T20I में 6 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर
युजवेंद्र चहल ने टी20I क्रिकेट में 6 विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा। साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ चहल ने 6 विकेट लिए और वह टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने।
Yuzvendra Chahal Birthday: युजवेंद्र चहल को हरियाणा सरकार से मिला सम्मान,
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। 29 जून को बारबाडोस की सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे जिसके चलते उन्हें हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सम्मान किया है। सीएम नायब गुरुग्राम दौरे पर है जहां उनसे मिलने चहल अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।
Yuzvendra Chahal Birthday: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने क्रिकेटर युजवेंद्र को किया सम्मानित

Yuzvendra Chahal Birthday: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस बीच भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 11 जुलाई 2024 को गुरुग्राम में हरियाणा के सीएम नायब सिंह से सम्मान मिला। उन्होंने चहल को एक खास तोहफा दिया है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चहल हरियाणा के जिंद से आते हैं। उन्हें टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन टीम का हिस्सा होने के चलते सीएम से सम्मान मिला। न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनकी वीडियो शेयर की, जिसमें सीएम ने चहल को पहले वर्ल्ड कप विजेता का मेडल पहनाया और फिर शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया।
Yuzvendra Chahal Birthday: चहल का आईपीएल 2024 मे प्रदर्शन
इस दौरान चहल के माता-पिता भी इस दौरान मौजूद रहे। अगर बात करें चहल के आईपीएल 2024 के प्रदर्शन की तो यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आईपीएल 2024 मे चहल ने 15 मैचों में गेंदबाज़ी करते हुए 30.33 की औसत से 18 विकेट चटकाए थे।

