WPL2023 Match 5 DC Vs UPW Highlights: वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का पांचवा मैच आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया जिसमें यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
WPL2023 Match 5 DC Vs UPW Highlights मे पहली पारी
WPL2023 Match 5 DC Vs UPW Highlights मे दिल्ली कैपिटल की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने दिल्ली कैपिटल की टीम अपने सलामी बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल की कप्तान मेग लेर्निंग और शेफाली वर्मा ओपनिंग करने मैदान पर आई।
और दोनों ही बल्लेबाज ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहले पावर प्ले 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 62 रन बना लिए थे।

दिल्ली का पहला विकेट शे फाली बर्मा के रूप में 14 गेंदों में 17 रन बनाकर गिरा था। दिल्ली के कप्तान लेनिन ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। दिल्ली कैपिटल ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए थे।
खिलाड़ियों की पसंदीदा डिश के बारे मे पढ़ने के लिए क्लिक करें :

दिल्ली का दूसरा विकेट कॉर्प के रूप में 16 रन बनाकर गिरा था। लर्निंग ने आज शानदार पारी खेली वह 70 रन बनाकर आउट हुई, दिल्ली का चौथा विकेट कैप्सी आउट हुई थी उन्होंने 21 रन का योगदान दिया फिर पांचवें विकेट के लिए जोनासन और जेमिमा के बीच 51 रन की पार्टनरशिप हुई और इस तरह दिल्ली कैपिटल्स अपने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन उन्होंने बनाए और यूपी वारियर्स को 212 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया।
ये भी पढ़ें : Shoaib Akhtar मना नहीं करते तो कंगना रनौत के हीरो होते रावलपिंडी एक्सप्रेस
WPL2023 Match 5 DC Vs UPW Highlights मे दूसरी पारी यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए उनकी कप्तान एलिसा हिली ने शुरुआत तो आक्रमक की लेकिन वह 17गेंद पर 24रन बनाकर कैच आउट हुई, दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को किरण आई लेकिन बहुत जल्दी ही आउट हो गई। फिर यूपी का तीसरा विकेट भी जल्दी गिर गया यूपी वारियर्स ने पावरप्ले में ही अपने 3 विकेट खो दिए थे यूपी की टीम वहीं से जीत से दूर होती चली गई।

यूपी की टीम ने 10 ओवर में 71 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाए थे फिर 11 वे ओवर में यूपी का चौथा विकेट दीप्ति शर्मा के रूप में गिरा उन्होंने मात्र 12 रन बनाए।
यूपी टीम के 100 रन 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर बने इसके बाद बल्लेबाजी करने को मैकग्रा मैदान पर आए और फिर मैं गिराने दिल्ली कैपिटल के सब बल्लेबाजों की अच्छी खासी धुनाई की उन्होंने मैदान के चारों तरफ लाजवाब और आकर्षक शॉट लगाए लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही थी मैकग्रा ने 49 गेंदों में 90 रन की पारी खेली पर वह टीम को जीत नहीं दिला सकी और इस तरह यह मैच दिल्ली कैपिटल्स 42 रन से जीत गया दिल्ली कैपिटल की कप्तान मैग लर्निंग को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

