WPL : लीग की शुरुआत से पहले 13 फरवरी 2023 को मुंबई(Mumbai) में WPL Auction होगा। उद्घाटन संस्करण के लिए 15 देशों की कुल 409 खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित होगी।
WPL (वुमन प्रीमियर लीग) का आनंद और रोमांच से परिपूर्ण का जल्द ही आगाज होने वाला है। इसकी लगभग सभी तैयारियां अपनी अंतिम चरम सीमा पर हैं। लीग की शुरुआत से पहले 13 फरवरी को मुंबई(Mumbai) में पहली नीलामी होगी। उद्घाटन संस्करण के लिए 15 देशों की कुल 409 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। बीसीसीआई (BCCI) ने कहा है कि उसे 1525 रजिस्ट्रेशन मिले, जिनमें से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों ने अंतिम सूची में जगह बनाई।
यह भी पढ़ें :Aaron Finch Retirement अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एरोन फिंच की विदाई!
WPL मे 24 खिलाड़ी का बेस प्राइज़ 50 लाख
हरमनप्रीत कौर,(Harmanpreet Kaur) स्मृति मंधाना, (Smriti Mandhana) दीप्ति शर्मा, (Deepti Sharma) शेफाली वर्मा, (Shafali Varma)एलिसा हीली, (Alisha Heli) एलिसे पेरी (Alisha Perry) सहित 24 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइज़ 50 लाख रुपए रखी है। इस लिस्ट में 14 विदेशी और 10 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें सोफी एक्लेस्टोन, (Sophie Aklestone)सोफी डिवाइन (Sophie devine) और डिआंड्रा डॉटिन भी शामिल हैं। भारत (Bharat) की अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप की विजेता टीम में से सभी ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। हर टीम के पास 12 करोड़ रुपये का पर्स होगा
WPL मे भारत (Bharat) के अलावा अंतिम सूची में ऑस्ट्रेलिया, (Australia) इंग्लैंड, (England) न्यूजीलैंड, (New Zealand) दक्षिण अफ्रीका,(South Africa) वेस्ट इंडीज, (West Indies) श्रीलंका, (Sri Lanka) बांग्लादेश, (Bangladesh) आयरलैंड, (Ireland) जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, थाईलैंड, नीदरलैंड और यूएसए के आठ सहयोगी खिलाड़ी शामिल हैं।
पांच फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम बनाने पर खर्च करने के लिए 12 करोड़ रुपये का पर्स होगा। जबकि 15 से 18 खिलाड़ियों वाली प्रत्येक टीम के साथ नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है। खिलाड़ियों की नीलामी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। हर टीम में ज्यादा से ज्यादा छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
WPL से बीसीसीआई को 4669.99 करोड़ रुपये की कमाई
25 जनवरी को बीसीसीआई (BCCI) ने डब्ल्यूपीएल (WPL) में टीमों के लिए मुंबई इंडियंस, (Mumbai Indians) दिल्ली कैपिटल्स, (Delhi Capitals) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (Royal Challenger Bangalore) अदानी ग्रुप (Adani Grupe) और कैप्री ग्लोबल (Capri Global) के मालिकों का खुलाया किया था। MI, DC और RCB ने क्रमशः मुंबई, (Mumbai) दिल्ली (Delhi) और बेंगलुरु (Bangalore) में स्थित टीमों को खरीदा, वहीं अडानी समूह ने अहमदाबाद को चुना। जबकि Capri Global ने लखनऊ (Lucknow) की टीम को खरीदा। पांच फ्रेंचाइजी की बिक्री से बीसीसीआई (BCCI) को 4669.99 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
WPL (डब्ल्यूपीएल) का पहला संस्करण 4 से 26 मार्च तक खेला जाएगा, इस लीग के सभी 22 मैच मुंबई (Mumbai) के ब्रेबॉर्न स्टेडियम (Bebrone Stedium) और डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में आयोजित होंगे।
WPL मे 50 लाख के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
भारत – हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, , ऋचा घोष, स्नेह राणा, मेघना सिंह

रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर,
ऑस्ट्रेलिया – एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, मेग लैनिंग, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, डार्सी ब्राउन

इंग्लैंड (England) – सोफी एक्लेस्टोन, (Sophie Aklestone) नेट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट, कैथरीन साइवर-ब्रंट

न्यूजीलैंड (New Zealand) – सोफी डिवाइन (Sophie Devine)

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) – सिनालो जाफ्ता (Cenalo Japta)
वेस्ट इंडीज (West Indies) – डियांड्रा डॉटिन (Deandra Dottin)
जिम्बाब्वे (Zimbabwe) – लोरिन फिरी (Loren Free)

