WPL 2024 Smriti Mandhana: आरसीबी (RCB) की मेंस टीम ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में आरसीबी अनबॉक्स इवेंट (RCB Un box Event) के दौरान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की ब्रिगेड का जोरदार स्वागत किया। डब्ल्यूपीएल 2024 (WPL 2024) का खिताब जीतने वाली आरसीबी टीम (RCB Team) को पुरुष आरसीबी टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर (Men’s RCB Team Guard of Honor) दिया। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
WPL 2024 Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ब्रिगेड को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर स्मृति मंधाना ब्रिगेड को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

दरअसल, डब्ल्यूपीएल 2024 का खिताब जीतने वाली आरसीबी टीम बेंगलुरु (Bengaluru) में हुए आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में पहुंची थी। स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी (Smriti Mandhana WPL Trophy) के साथ सबसे पहले मैदान पर उतरी। ग्राउंड पर उनकी एंट्री से पहले ही आरसीबी की पुरुष टीम के खिलाड़ी विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, और ग्लेन मैक्सवेल (RCB men’s team players Virat Kohli, Faf Duplessis, and Glenn Maxwell) के साथ बाकी खिलाड़ी मौजूद थे। उन्होंने महिला आरसीबी टीम को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया।
WPL 2024 Smriti Mandhana: WPL 2024 के खिताब के बाद अब RCB की नजर IPL 2024 पर
आरसीबी (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हराकर विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Women’s Premier League 2024) का खिताब जीता। आरसीबी पुरुष टीम ने अब तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। हालांकि, आईपीएल (IPL) में आरसीबी की टीम ने साल 2009, 2011 और 2016 के सीजन में फाइनल तक का सफर किया है। जबकि स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन को जीत लिया है। और इस तरह से आरसीबी महिला टीम ने वो करके दिखा दिया है जो कि पिछले 16 सालों में पुरुष टीम नहीं कर सकी।
WPL 2024 Smriti Mandhana: मंधाना ने कोहली की तारीफ की

WPL 2024 Smriti Mandhana: इसके साथ ही मंधाना ने मंगलवार को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट के दौरान कहा कि खिताब अलग चीज है, लेकिन उन्होंने (कोहली) ने देश के लिए जो हासिल किया वो उल्लेखनीय है। इसलिए मैं अभी करियर के जिस मोड़ पर हूं और उन्होंने जो कुछ हासिल किया, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता कि तुलना करना सही है।


1 thought on “WPL 2024 Smriti Mandhana: WPL 2024 का खिताब जीतने के बाद पुरुष आरसीबी टीम ने स्मृति मंधाना ब्रिगेड को गार्ड ऑफ ऑनर दिया”