WPL 2024 RCB: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024 Final) के फाइनल मैच में आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (RCB Vs DC) की टीम को शानदार शिकस्त देकर इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया। महिला आरसीबी टीम (Women RCB Team) ने फ्रेंचाइजी के 16 साल के ट्रॉफी जीतने के सूखे को खत्म कर इतिहास रच दिया। 114 रन का पीछा करते हुए आरसीबी ने 3 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल करते हुए डब्ल्यूपीएल 2024 (WPL 2024) का खिताब को अपने नाम किया।
WPL 2024 RCB: दिल्ली को हरा आरसीबी ने WPL 2024 का खिताब अपने नाम किया

WPL 2024 फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम (Delhi Team) महज 113 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में आरसीबी (RCB) ने 3 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर डब्ल्यूपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया। आरसीबी ने दिल्ली जैसी मजबूत टीम को हराया।
WPL 2024 RCB: RCB के विजेता होने के पांच बड़े कारण
WPL 2024 RCB: नंबर 1. सोफी मोलीन्यूक्स का वो टर्निंग ओवर
विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग (Shefali Verma and captain Meg Lanning) ने शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन आरसीबी की गेंदबाज सोफी मोलीन्यूक्स (RCB bowler Sophie Molineux) ने एक ओवर में पूरा मैच पलट दिया। सोफी ने सबसे पहले शेफाली वर्मा को वेयरहम के हाथों कैच आउट कराया (Sophie first got Shefali Verma caught out by Wareham) और उसी ओवर में उन्होंने दो और विकेट झटके। जेमिमाल और एलिस कैप्सी (Gemimal And Alice Capsy) को बोल्ड कर सोफी ने दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया।
WPL 2024 RCB: 2. स्पिनर्स शोभा-पाटिल की फिरकी गेंदबाजी
आरसीबी टीम की जीत में स्पिनर्स का अहम रोल रहा। आरसीबी के स्पिनर्स न दिल्ली कैपिटल्स के बैटर्स को जमकर परेशान किया और लगातार विकेट लेकर उन्हें क्रीज पर टिकने नहीं दिया। श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने दिल्ली की पारी के 14वें ओवर में तीन गेंदों में दो विकेट झटके और कुल 4 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़कर रख दी। उनके अलावा शोभना (Shobhana) ने दो विकेट झटके। उन्होंने मारिजाने कैप और जेस जोनासन (Marijane Capp and Jess Jonasson ) को अपना शिकार बनाया।
WPL 2024 RCB: 3. आरसीबी की फील्डिंग कमाल की रही
आरसीबी टीम की गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि फील्डिंग भी शानदार रही। सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने मारिजाने का शानदार कैच लपका। जोनासन का कैच कप्तान स्मृति मंधाना (Jonason’s catch captain Smriti Mandhana) ने लपका। आरसीबी की टीम शानदार फील्डिंग की वजह से भी खिताब जीतने में कामयाब हुई।
WPL 2024 RCB: 4.आरसीबी की सलामी जोड़ी ने शानदार बुनियाद डाली
114 रन का पीछा करते हुए आरसीबी टीम को स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने शानदार शुरुआत दिलाई। सोफी और स्मृति के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। स्मृति ने 39 गेंदों पर 31 रन और सोफी ने 32 रन की पारी खेली।
WPL 2024 RCB: 5.पेरी-ऋचा का मैच विनिंग फिनिशिंग पारियां
एलिस पैरी और ऋचा घोष (Elise Perry and Richa Ghosh) के बल्ले से लाजवाब मैच फिनिशिंग की पारियां देखने को मिली। एलिस 37 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाकर लौटी, जिसमें 4 चौके उनकी पारी में शामिल रहे। उनके अलावा ऋचा ने नाबाद 17 रन की पारी खेली।


1 thought on “WPL 2024 RCB: कौन से ऐसे 5 कारण थे कि आरसीबी ने दिल्ली को हराकर WPL 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया?”