WPL 2024 Points Table: आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से धूल चटाकर प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंची

WPL 2024 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL2024) का पांचवां मैच मंगलवार 28 फरवरी 2024  को गुजरात जायंट्स बनाम आरसीबी (Gujarat Giants Vs RCB) की टीम के बीच हुआ। इस मैच में आरसीबी की टीम ने गुजरात की टीम को 8 विकेट से धूल चटा कर लगातार इस सीजन के दूसरे मैच मे जीत हासिल की।  

WPL 2024 Points Table: आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को मात दी

WPL 2024 Points Table:
WPL 2024 Points Table:

इस मैच में स्मति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 43 रन की बेमिसाल पारी खेली जबकि मेघाना (Meghana) ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया और एलिस पैरी (Alyce Parry) ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद WPL की प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात जायंट्स की टीम अपने दोनों शुरुआती मैचों में हारने के बाद सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद हैं।

यह भी देखें: WPL MI Vs GG मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की

WPL 2024 Points Table: गुजरात को हराकर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर

क्रमश:     टीम       मैच     जीत    हार     नेट रन रेट     प्वाइंट्स

1.            आरसीबी      2              2              0              +1.65               4

2.             मुंबई इंडियंस   2              2              0              +0.488                 4

3.            दिल्ली कैपिटल्स 2            1              1              +1.222             2

4.            यूपी वॉरियर्स   2              0              2              -1.266              0

5.            गुजरात जायंट्स  2              0              2              -1.968              0

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

WPL 2024 Points Table: आरसीबी और मुंबई ने अपने दोनों मैच जीते

महिला प्रीमियर लीग के प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर आरसीबी टीम मौजूद है। आरसीबी की टीम ने अभी तक 2 मैच खेले और दोनों ही मैचों में जीत हासिल की। आरसीबी टीम (RCB Team) के पास अब कुल 4 प्वाइंट्स हो गए है और उनका नेटरन रेट +1.65 का है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का नाम है, जिसने भी अभी तक खेले गए 2 मैच को जीता है। मुंबई का नेट रनरेट +0.488 है।

WPL 2024 Points Table: यूपी वॉरियर्स और गुजरात का खाता नहीं खुला

तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 2 प्वाइंट्स के साथ मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक 2 मैचों में से एक ही मैच में जीत हासिल की है। चौथे नंबर पर है यूपी वॉरियर्स टीम, (UP Warriors Team,) जिन्होंने 2 मैच खेलते हुए एक भी मैच नहीं जीता। उनके अलावा गुजरात जायंट्स ने भी 2 मैच खेले, लेकिन एक मैच में भी जीत नहीं हासिल की।

1 thought on “WPL 2024 Points Table: आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से धूल चटाकर प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंची”

Leave a Comment