WPL 2024 MI Vs DC: उद्घाटन मैच मे Strong मुंबई ने दिल्ली को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया

WPL 2024 MI Vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL2024) की शुरुआत हो गई है। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (Defending Champion Mumbai Indians) और पहली महिला प्रीमियर लीग की उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स (First Women’s Premier League runner-up Delhi Capitals) के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। मुंबई (Mumbai)  की टीम ने जहां पर मुकाबला छोड़ा था उन्होंने इस सीजन मे वहीं से अपनी शानदार शुरुआत की।

उद्घाटन मुकाबले में मुंबई की टीम ने दिल्ली की टीम (Mumbai to Delhi) को 4 विकेट से हराया। एस संजना (S Sanjana) ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस (MI) को जीत दिलाई।

मुंबई की टीम को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला था। मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही। हेली मैथ्यू (Haley Matthews) बिना खाता खोले ही आउट हो गईं। इसके बाद यास्तिका (Yastika) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने नैट सिवर ब्रंट (Nate Siver Brunt) के साथ मिलकर पारी को संभाला। यास्तिका ने 45 गेंद पर 57 रन की पारी खेली।

यह भी देखें: Kunal Singh Rathore IPL, Net Worth, Wife, Family, जुनून जज्बा और लगन का दूसरा नाम है कुणाल सिंह राठोड, कोटा से आईपीएल मे खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनें।  

WPL 2024 MI Vs DC: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी

WPL 2024 MI Vs DC: कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंद पर 55 बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुईं। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन बना थे और एस संजना ने सिक्स जड़ दिया। दिल्ली के लिए अरुंधति और कैप्सी (Arundhati and Capsy) को 2-2 विकेट मिला।

इससे पहले डब्ल्यूपीएल (WPL) के उद्घाटन मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की शुरुआत बहुत धीमी रही। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और उनका लिया गया यह निर्णय  टीम के पक्ष में रहा। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज (South African Bowler) शबनम इस्माइल (Shabnam Ismail) ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही ओपनर शेफाली वर्मा (Shefali Verma) को बोल्ड कर दिल्ली को बैकफुट पर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

WPL 2024 MI Vs DC: कैप्सी की लाजवाब अर्धशतकीय पारी

WPL 2024 MI Vs DC:
WPL 2024 MI Vs DC:

इसके बाद कप्तान लैनिंग और कैप्सी (captain Lanning and Capsy) ने साझेदारी बनाने के लिए समय लिया। गत सत्र की सर्वाधिक रन स्कोरर रहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने शेफाली का विकेट गिरने के बाद हाथ खोलने का भरपूर प्रयास किया, परंतु साइका इशाक और इस्माइल (Saika Ishaq and Ismail) ने उन्हें कोई अवसर नहीं दिया।

WPL 2024 MI Vs DC: कैप्सी का साथ रोड्रिग्स ने दिया

इस दौरान कैप्सी ने चौथे ओवर में ब्रंट के खिलाफ दो चौके और पांचवें ओवर में इस्माइल के खिलाफ एक चौका लगाया, परंतु वह भी रन गति को बहुत नहीं बढ़ा सकीं। कैप्सी ने 53 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। वहीं, 24 गेंद पर रोड्रिग्स (Rodrigues) ने 42 रन बनाए। अमेलिया केर और नैट सिवर ब्रंट (Amelia Kerr and Nate Siver Brunt) को दो-दो विकेट मिले।

WPL 2024 MI Vs DC: दिल्ली ने 172 रन का लक्ष्य दिया

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य मिला था। दिल्ली की तरफ से एलिस कैप्सी (Alice Capsy) ने 75 रन की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया ने 57 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 55 रन की पारी खेली। अमेलिया केर ने 24 रन का योगदान दिया।

1 thought on “WPL 2024 MI Vs DC: उद्घाटन मैच मे Strong मुंबई ने दिल्ली को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया”

Leave a Comment