WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन को कब और कहां फ्री में देख सकते हैं, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

WPL 2024 Auction:  महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL2024) ऑक्शन के लिए 165 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। ऑक्शन में 30 स्लॉट भरे जाएंगे। पांच टीमों ने पहले ही अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई (BCCI) को सौंप दी है। ऑक्शन में उन्हें अगले सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत करने का आखिरी मौका मिलेगा। 9 दिसंबर को मुंबई (Mumbai) में ऑक्शन आयोजित किया गया है।

WPL 2024 Auction:  9 दिसंबर को मुंबई में

WPL 2024 Auction:
WPL 2024 Auction:

WPL 2024 Auction:  महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शनिवार, 9 दिसंबर को मुंबई (Mumbai) में होगी। डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका प्रसारण टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी किया जाएगा।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 के लिए ICC ने एक नया LOGO जारी किया, जिसकी डिजाइन में क्या खास सीक्रेट है?

WPL 2024 Auction: विदेशी खिलाड़ियों पर होगी निगाहें

WPL 2023: Complete list of unsold players at the auction with their base  price | Cricket Times

नीलामी के लिए चुने गए 61 विदेशी खिलाड़ियों में चमारी अथापट्टू, डींड्रा डोटिन और शबनम इस्माइल का नाम शामिल हैं। टीमें नौ विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट पूरा करने के लिए दांव खेलेंगी। डॉटिन और किम गार्थ को 50 लाख रुपये के शीर्ष ब्रैकेट में रखा गया है, जबकि चार खिलाड़ियों को 40 लाख रुपये के ब्रैकेट में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

WPL 2024 Auction: पर्स में कितना पैसा

बता दें कि गुजरात जायंट्स (GJ) के पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं। उनकी पर्स में 5.95 करोड़ रुपये मौजूद हैं। गुजरात (Gujrat) ने अपने अधिकांश खिलाड़ियों को नीलाम कर दिया था। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के पर्स में सबसे कम 2.1 करोड़ रुपये बचे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास नीलामी के लिए केवल तीन स्लॉट उपलब्ध हैं।

WPL 2024 Auction: लाइव प्रसारण

भारतीय फैंस टीवी पर स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 एचडी चैनलों पर महिला प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा फैंस JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

Leave a Comment