World Cup 2023 cricket वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) की शुरुआत में अब 8 दिन का समय बाकी रह गया है। और इस मेगा इवेंट के लिए हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka cricket Team) का एलान हो गया है। भारत (India) में खेले जाने वाले विश्व कप (World Cup) की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है जिसमें श्रीलंका टीम (Sri Lanka Team) अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका (South Africa) के विरुद्द खेलने के लिए उतरेगी। दासुन शनाका (Dasun Shanaka) को श्रीलंका टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वानिंदु हरसंगा (Wanindu Harsanga) हुए बाहर तो दो प्रमुख गेंदबाजों की हुई वापसी।
World Cup 2023 cricket: WC2023 के लिए श्रीलंका टीम का एलान

World Cup 2023 cricket; चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी झेलने के बाद श्रीलंका टीम (Sri Lanka Cricket Team) ने 15 सदस्यीय वाली टीम का एलान कर दिया। दसुन शनाका को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई।
चोट की वजह से लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से ही विश्व कप की टीम का एलान देरी से किया गया। इसके अलावा दो प्रमुख तेज गेंदबाजों की टीम में वापसी हुई है, जिससे टीम को विश्व कप के लिए थोड़ी मजबूती जरूर मिलेगी। आइए जानते हैं वनडे विश्व कप के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड कैसा है।
World Cup 2023 cricket: वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर

दरअसल, विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) की घोषणा हो गई है। स्टार वानिंदु हसरंगा की हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना श्री लंका टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि वह टीम के लिए बहुत समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चोटिल होने की वजह से वह एशिया कप (Asia Cup) भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में हसरंगा की कमी टीम को विश्व कप में जरूर खलेगी।
इसके साथ ही आपको यहाँ पर यह बता दें कि श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) अपने कंधे की चोट से उबरने में विफल रहे हैं और इस वजह से वह भी वनडे विश्व कप टीम से बाहर हो गए हैं।
World Cup 2023 cricket: दो प्रमुख तेज गेंदबाजों की वापसी

दूसरी ओर, एशिया कप से चूकने के बाद दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा (Dilshan Madushanka and Lahiru Kumara) दोनों की टीम में वापसी हो गई है।
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि मदुशंका एशिया कप (Madushanka Asia Cup) से पहले एक अभ्यास खेल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के चलते टूर्नामेंट मिस कर बैठे थे, जबकि लाहिरू कुमारा बार-बार होने वाली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण क्रिकेट खेलने से चूक गए थे। इन दोनों को अब पूरी तरह फिट होने के बाद वनडे विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम में जगह मिल गई है।
World Cup 2023 cricket: वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंकाई टीम

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिथा, मथीश पथिराना, लहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंक।
रिजर्व प्लयेर: चमिका करुणारत्ने
